राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार

28 सितम्बर, 2022 कोमध्य प्रदेश सरकार ने गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उनकी जन्म-स्थली इंदौर में विजेताओं ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार’ को सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार दो पार्श्व गायकों-कुमार सानू एवं और संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को प्रदान किया गया।
  • कुमार सानू को 2021 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि संगीत निर्देशन के लिए वर्ष 2020 का पुरस्कार विख्यात संगीतकार जोडी आनंद-मिलिंद को तथा शैलेंद्र सिंह को वर्ष 2019 का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • मंगेशकर का जन्म इंदौर में 28 सितंबर, 1929 को हुआ था और उन्होंने मुंबई में छः फरवरी, 2022 को आखिरी सांस ली।

GK फ़ैक्ट

  • राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार- राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार वर्ष 1984 में स्थापित किया गया था।
  • यह सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा दिया जाने वाला वार्षिक अलंकरण है। इससे सम्मानित कलाकारों को दो लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिðका प्रदान की जाती है।

लघु संचिका