टेम्सुला आओ

9 अक्टूबर, 2022 को अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नागालैंड की प्रसिद्ध साहित्यकार टेम्सुला आओ का दीमापुर में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • इन्होनें अपने साहित्यिक कार्यों के माध्यम से नागा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • टेम्सुला आओ ने अपने पूरे करियर में कई महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किये-
  • वर्ष 2013 में ‘लैबर्नम फॉर माई हेड’ (लघु कथाएं) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और 2009 में मेघालय सरकार द्वारा राज्यपाल का स्वर्ण पदक शामिल हैं। इन्हें वर्ष 2007 में पप्रश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।
  • नॉर्थ ईस्टर्न हिल युनिवर्सिटी (एनईएचयू) से प्रतिनियुक्ति पर 1992 और 1997 के बीच उत्तर-पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, दीमापुर के निदेशक के रूप में कार्य किया था।
  • टेम्सुला आओ नागालैंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं।

लघु संचिका