मुलायम सिंह यादव

10 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

  • उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में लगभग छः दशक तक सक्रिय रहे मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ के नाम से लोकप्रिय थे। ये 3 बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे तथा वर्ष 1996 से 1998 के मध्य 2 वर्ष तक भारत के रक्षा मंत्री भी रहे।
  • इनका जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को हुआ था।
  • शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए मुलायम सिंह यादव 7 बार सांसद, 8 बार विधायक और एक बार विधान परिषद के भी सदस्य रहे। वे पहली बार 1977 में राज्य मंत्री बने थे। 1980 में, वे उत्तर प्रदेश में लोक दल के अध्यक्ष बने, जो बाद में जनता दल (पीपुल्स पार्टी) का हिस्सा बन गया।
  • यादव पहली बार 1989 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, जबकि तीसरी बार 2007 के चुनावों तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना की। इस पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल है।

लघु संचिका