वन लाइनर समसामयिकी

  • हाल ही में जिम्बाब्वे ने देश की अस्थिर मुद्रा को और मुद्रास्फीति को कम करने के लिए जनता को बेचे जाने वाले सोने के सिक्के लॉन्च किए हैं।
  • भारतीय स्टेट बैंक 2 और वर्षों के लिए बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (Indian Visa Application Centre) का प्रबंधन करेगा।
  • 11 अगस्त, 2022 को भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
  • हाल ही में प्रसिद्ध बांग्लादेशी वास्तुकार, शोधकर्ता और शिक्षक मरीना तबस्सुमप्रतिष्ठित लिस्बन ट्राइनेले मिलेनियम बीसीपी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lisbon Triennale Millennium bcp Lifetime Achievement Award) जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई व्यक्ति बनीं है।
  • 15 फरवरी से 17 फरवरी2023 तक समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Marine Products Eñport Development Authority) सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Seafood Exporters Association of India) के सहयोग से भारत इंटरनेशनल सीफूड शो(India International Seafood Show) के 23वें संस्करण का आयोजन कोलकता में करेगा।
  • हाल ही में भारतीय रेलवे सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ नामक एक अखिल भारतीय अभियान शुरू किया है।
  • 15 अगस्त, 2022 को भारत ने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की उपस्थिति में एक समारोह के दौरान श्रीलंका के साथ सैन्य कूटनीति को आगे बढ़ाने हेतु श्रीलंकाई नौसेना को एक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान दिया।
  • 17 अगस्त, 2022 को हुए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा-2022 पर मास्को सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया।
  • हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पायलट प्रोजेक्ट ड्रोन सेवा - ‘द स्काई फ्रॉम द स्काई’ की शुरुआत की।
  • हाल ही में केन्या के उप राष्ट्रपति, विलियम रुतो को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया हैं।
  • विस्तारा एयरलाइन (Vistara airline) जुलाई महीने में घरेलू बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन के रूप में उभरी है। इंडिगो प्रथम स्थान पर है।
  • 7 अगस्त, 2022 को जम्मू विश्वविद्यालय के ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह सभागार में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने औपचारिक रूप से ‘विज्ञान जट्टðारा’ पत्रिका के डोगरी संस्करण का विमोचन किया।
  • 23 जुलाई, 2022 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को ‘अन्तरराष्ट्रीय चिन्ता की एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा’ (Public health emergency of international concern) घोषित किया है।
  • हाल ही में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 65 करने का निर्णय लिया है।
  • 7 अगस्त, 2022 को भारत की नवीनतम एयर लाइन ‘अकासा’ ने मुंबई-अहमदाबाद मार्ग के बीच अपनी पहली उड़ान भरी।
  • 18 से 22 अक्टूबर, 2022 के बीच ‘डिफेंस एक्सपो’ (DefExpo) का 12वां संस्करण गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की जाएगी।
  • हाल ही में कांतार इंडिया के वार्षिक ब्रांड फुटप्रिंट अध्ययन के अनुसार स्थानीय रूप से उत्पादित बिस्किट ब्रांड पारले 2021 में भारत में तेजी से बढ़ते उपभोक्ता सामानों में सबसे लोकप्रिय ब्रांड बना रहा, जो लगातार 11वें वर्ष रैंकिंग में शीर्ष पर रहा।
  • हाल ही में जारी रियल-टाइम ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमेरिटस सावित्री जिंदल चीन की यांग हुआन को पीछे छोड़ते हुए एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई है।
  • हाल ही में Google ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर ‘इंडिया की उड़ान’ लॉन्च की है।
  • हाल ही में भारत सरकार ने क्षेत्रीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, ऐतिहासिक घटनाओं, क्षेत्र के स्मारकों, या उनकी विशिष्ट भौगोलिक पहचान के आधार पर सभी एम्स को विशिष्ट नाम देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
  • 24 अगस्त, 2022 को एक 17 वर्षीय पायलट मैक रदरफोर्ड माइक्रोलाइट प्लेन में अकेले दुनिया भर में उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए है।
  • हाल ही में भारतीय रेलवे ने सुपर वासुकी नामक अपनी नवीनतम ट्रेन का परीक्षण किया। सुपर वासुकी भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र द्वारा संचालित है।
  • हाल ही में इंडस इंटरनेशनल स्कूल ने भारत में अभिनव और पहला शिक्षण रोबोट, ‘ईगल रोबोट’ लॉन्च किया है।
  • हाल ही में एक दुर्लभ शुद्ध गुलाबी हीरा मध्य अफ्रीका के एक देश अंगोला में खोजा गया है। इसे 300 वर्षों में सबसे बड़ा माना गया है।
  • हाल ही में हाइड्रोजन से चलने वाली यात्री ट्रेनों का दुनिया का पहला बेड़ा जर्मनी द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • हाल ही में अमेरिकी अभिनेता पॉल सोर्विनो का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • 19 अगस्त, 2022 को केरल के पहले आदिवासी उपन्यासकार और लघु कथाकार नारायण का 82 वर्ष की आयु में कोच्चि में निधन हो गया।
  • 16 अगस्त, 2022 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।
  • हाल ही में एक भारतीय अमेरिकी पत्रकार, उमा पेम्माराजू का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह द फॉक्स रिपोर्ट, फॉक्स न्यूज लाइव, फॉक्स न्यूज नाउ और फॉक्स ऑन ट्रेंड्स जैसे विभिन्न शो का हिस्सा थीं।
  • हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने पश्चिम बंगाल सरकार के ‘बंगा विभूषण पुरस्कार’ को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।
  • जुलाई 2022 में आंध्रप्रदेश सरकार ने पायलट आधार पर ‘फैमिली डाक्टर परियोजना’ को लागू करने के लिए विशाखापत्तनम जिले में पप्रनाभम मंडल का चयन किया।
  • 26 जुलाई, 2022 को प्रसार भारती ने 5जी प्रसारण जैसे उभरते मानकों के अनुरूप डिजिटल स्थलीय प्रसारण के लिए अगली पीढ़ी के प्रसारण समाधान और रोडमैप विकसित करने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
  • जुलाई 2022 में रतन इंडिया पावर के प्रबंध निदेशक के रूप में बृजेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
  • 28 जुलाई, 2022 को भारतीय नौसोना ने अमेरिका से 2 और एमच-60 ‘रोमियो’ बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर प्राप्त किये।
  • 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक ताइवान ने हान कुआंग सैन्य अभ्यास 2022 का आयोजन किया है। हान कुआंग अभ्यास 1984 से आयोजित किया जा रहा है।
  • पर्यूषण त्यौहार जैन संप्रदाय द्वारा मनाया जाता है। यह ‘क्षमा’ के पर्व के रूप में भी जाना जाता है। यह आमतौर पर अगस्त या सितंबर (बरसात के मौसम) में मनाया जाता है।
  • 31 जुलाई, 2022 को फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल वाल्डेज रामोस का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • 30 जुलाई, 2022 को अमेरिकी अभिनेत्री और सिंगर निकेल निकोल्स का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अफ्रीकी मूल की अमेरिकी अभिनेत्री थीं।
  • जुलाई 2022 में तमिलनाडु ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए सरकारी स्कूलों में मुफ्त नाश्ता देने की योजना प्रारंभ किया है।
  • 9 अगस्त, 2022 को मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्ष की आयु में मुंबई के गिरगांव में निधन हो गया।
  • 22 अगस्त, 2022 को दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्षेत्र प्रशिक्षण की बहाली के साथ सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया। वार्षिक ग्रीष्मकालीन अभ्यास का नाम बदलकर ‘उलची फ्रीडम शील्ड’ कर दिया गया और 1 सितंबर, 2022 को समाप्त हुआ।
  • आईएनएस कर्ण में वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता ने अपनी तरह की पहली समग्र इंडोर शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया।
  • 6 अगस्त, 2022 को कोलंबिया में प्रथम वामपंथी राष्ट्रपति गुस्ताव पेट्रो को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
  • 2 अगस्त, 2022 को आयल इंडिया लिमिटेड (OIC) ने रणजीत रथ को अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सी-एम-डी.) नियुक्त किया है।
  • अगस्त, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टðर ने करनाल में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया।
  • 2 अगस्त, 2022 को2008 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी श्वेता सिंह को को प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक पद पर नियुक्ति किया गया है।
  • 6 अगस्त 2022 को जापान के शहर पर परमाणु हमले की 77वीं वर्षगांठ मनाई गई।
  • 5 अगस्त, 2022 को लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (Ladakh Autonomous Hill Development Council) की स्थापना दिवस के अवसर पर तिब्बती धर्म गुरू दलाईलामा को भारत ने लद्दाख नागरिक के सर्वोच्च नागरिक के सम्मान ‘डीपाल आरएनजीम डस्टन’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • 9 अगस्त, 2022 को मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्ष की आयु में मुंबई के गिरगांव में निधन हो गया।
  • हाल ही में भारत का पहला 3डी-मुद्रित डाकघर बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थापित होने वाला है।
  • हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने ‘हिमालय से शुरू होने वाली भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ को बढ़ावा देने और उसकी रक्षा करने के लिए यूनेस्को के साथ भागीदारी की है।
  • दक्षिण कोरिया ने एक बार फिर दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • हाल ही में स्पोर्ट्स एक्सपीरियंस और ट्रैवल प्लेटफॉर्म ड्रीमसेटगो ने सौरव गांगुली को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
  • हाल ही में नीति आयोग ने उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार को 5 मानकों पर सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला घोषित किया है। हरिद्वार जिले ने बुनियादी बुनियादी ढांचे के विषय में पहला स्थान हासिल किया है और जिस कारण इसे 3 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।
  • हाल ही में साजिथ शिवानंदन को डिज्नी और हॉटस्टार का कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में नागालैंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक अधिकारीपीयूष गोयल को केंद्र सरकार ने NATGRID (नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड) का नया सीईओ नियुक्त किया है।

लघु संचिका