साइमन स्टील

16 अगस्त, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ग्रेनाडा के पूर्व पर्यावरण मंत्री साइमन स्टील को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (United Nations Framework Convention on Climate Change- UNFCCC) के नए कार्यकारी सचिव के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

  • साइमन स्टील ने मेक्सिको की पेट्रीसिया एस्पिनोसा का स्थान लिया है।
  • साइमन स्टील ने मार्च 2013 से जून 2022 तक ग्रेनाडा सरकार में एक वरिष्ठ मंत्री के रूप में जलवायु लचीलापन और पर्यावरण मंत्री के विभागों को संभाला था।

जलवायु परिवर्तन पर संयुत्तफ़ राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन

  • जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) एक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संधि है जो पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के साथ ऽतरनाक मानवजनित हस्तक्षेप को रोकने के उद्देश्य से ग्रीनहाउस गैसों के वायुमंडलीय सांद्रता को कम करने का प्रयास करती है।
  • UNFCCC को 1992 में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में हस्ताक्षरित किया गया था, जिसे पृथ्वी शिखर सम्मेलन और रियो शिखर सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है।

लघु संचिका