न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश

27 अगस्त, 2022 को न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई।
  • न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने न्यायमूर्ति एन वी रमना का स्थान ग्रहण किया है।
  • मुख्य न्यायाधीश के रूप में, न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल 74 दिनों का होगा।
  • न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने 1986 से 1992 तक ने भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के साथ काम किया।
  • न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित 1992 में सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड के रूप में पंजीकृत हुए।
  • 2004 को ललित को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।
  • 2011 में, जस्टिस जीएस सिंघवी और अशोक कुमार गांगुली की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने ललित को 2जी स्पेक्ट्रम मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया।

लघु संचिका