VINBAX सैन्य अभ्यास 2022

1 से 20 अगस्त 2022 तक वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'VINBAX 2022' का तीसरा संस्करण हरियाणा के चंडीमंदिर में आयोजित किया गया।

  • यह अभ्यास 2019 में वियतनाम में पहले किए गए द्विपक्षीय अभ्यास की अगली कड़ी है तथा भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
  • VINBAX 2022 का विषय ‘शांति स्थापना कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र दल के हिस्से के रूप में एक इंजीनियर कंपनी और एक चिकित्सा दल की नियुक्ति तथा नियोजन’ है।
  • VINBAX का अगला संस्करण 2023 में वियतनाम में आयोजित किया जाएगा।

लघु संचिका