सुरेश एन. पटेल

3 अगस्त, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सतर्कता आयुक्त सुरेश एन. पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (Central Vigilance Commissioner) के रूप में शपथ दिलाई।

  • सुरेश एन. पटेल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी संजय कोठारी का स्थान ग्रहण किया है।
  • पटेल ने पूर्व खुफिया ब्यूरो प्रमुख अरविंद कुमार और पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को सतर्कता आयुक्त के रूप में पद की शपथ दिलाई। आंध्र बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पटेल को अप्रैल 2020 में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया था।
  • 2015 में आंध्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ बनने से पूर्व वह ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कार्यकारी निदेशक थे।
  • इसी तरह पटेल भारतीय रिजर्व बैंक के भुगतान और निपटान प्रणाली के विनियमन एवं पर्यवेक्षण बोर्ड के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी रहे हैं।

GK फ़ैक्ट

  • केंद्रीय सतर्कता आयोग केन्द्र सरकार में भ्रष्टाचार निरोध हेतु एक प्रमुख संस्था है।
  • के- संथानम की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निवारण समिति की सिफारिशों पर सरकार ने फरवरी, 1964 में केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना की।
  • 2003 में इसे सांविधिक दर्जा प्रदान किया जाना, इसके महत्त्व को दर्शाता है।
  • केन्द्रीय सतर्कता आयोग एक बहुसदस्यीय संस्था है; जिसमें एक केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त अध्यक्ष तथा सतर्कता आयुक्त होते हैं, जिनकी संख्या दो से अधिक नहीं होगी।
  • इनका कार्यकाल 4 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) होता है।

लघु संचिका