यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022

हाल ही में पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को ‘शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके प्रयासों’ के लिए 2022 यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • उन्हें यह पुरस्कार 2015 में सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और इरिट्रिया से 1.2 मिलियन से अधिक शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके साहसी निर्णय के कारण दिया गया है।
  • यूनेस्को शांति पुरस्कार 1989 से प्रत्येक वर्ष उन व्यक्तियों, संगठनों या संस्थानों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शांति को बढ़ावा देने, शोध करने या सुरक्षित करने के लिए विशेष प्रयास किया है।
  • इस पुरस्कार में 150,000 अमेरिकी डॉलर का चेक, एक स्वर्ण पदक और एक शांति डिप्लोमा प्रदान किया जाता है।

लघु संचिका