अल नजाह-IV सैन्य अभ्यास

01 से 13 अगस्त 2022 तक भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना की टुकड़ियों के बीच भारत ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह-IV’ (AL NAJAH IV) का चौथा संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ था।

  • भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के सैनिकों द्वारा किया गया है।
  • अल नजाह-IV का पिछला संस्करण ओमान के ‘मस्कट’ में 12 से 25 मार्च 2019 तक आयोजित किया गया था।
  • इसमें पेशेवर बातचीत, अभ्यास, प्रक्रियाओं की आपसी समझ, संयुक्त कमान और नियंत्रण संरचनाओं की स्थापना एवं आतंकवादी खतरों का उन्मूलन शामिल है।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना एवं ओमान की शाही सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में मदद करना है।

लघु संचिका