भारत-अमेरिका संयुक्त अभ्यास वज्र प्रहार 2022

8 से 29 अगस्त, 2022 तक भारत-अमेरिका के मध्य अभ्यास सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2022’ के 13वें संस्करण का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बकलोह में किया गया।

  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रें में सर्वोत्तम प्रथाओं एवं अनुभवों को साझा करना तथा दोनों राष्ट्रों के विशेष बलों के मध्य अंतर-संचालन में सुधार करना है।
  • यह संयुक्त अभ्यास दोनों राष्ट्रों के विशेष बलों के बीच दोस्ती के पारंपरिक बंधन को मजबूत करने के साथ-साथ भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • यह वार्षिक अभ्यास भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।
  • 12वां संस्करण अक्टूबर 2021 में जॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड, वाशिंगटन (यूएसए) में आयोजित किया गया था।

लघु संचिका