बेरोजगारी बढ़कर 7.8 फ़ीसदी

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर सितंबर के 5.84 फीसदी से बढ़कर अक्टूबर में 8.04 फीसदी पर पहुंच गई।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अक्टूबर में शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 7.21 फीसदी रही, जो सितंबर में 7.7 फीसदी थी। हालांकि, इस दौरान शहरी बेरोजगारी में कमी आई है।
  • ग्रामीण इलाकों में रोजगार घटने की वजह से अक्टूबर में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.77 फीसदी पहुंच गई। इसके अलावा, श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) में मामूली गिरावट से भी बेरोजगारी दर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सितंबर में बेरोजगारी दर चार साल के निचले स्तर 6.43 फीसदी थी।

महत्त्वपूर्ण आंकड़े-

  • बेरोजगारों की संख्या 56 लाख बढ़ गई। 22 लाख लोग श्रम बाजार से बाहर हो गए।
  • इससे देश में श्रमबल की संख्या सितंबर के 43.2 करोड़ से घटकर 42.98 करोड़ रह गई।
  • कृषि क्षेत्र में रोजगार चार साल में सबसे कम रही। आंकड़ों के मुताबिक, कृषि क्षेत्र में काम करने वालों की संख्या नवंबर, 2021 में 16.4 करोड़ थी।
  • सितंबर 2022 में यह संख्या घटकर 13.4 करोड़ रह गई। हालांकि, सुधार के साथ अक्टूबर में कृषि क्षेत्र में रोजगार की संख्या बढ़कर 13.96 करोड़ पहुंच गई। इसके बावजूद पिछले चार साल में अक्टूबर में कृषि कामगारों की सबसे कम संख्या है।
  • इस दौरान सेवा क्षेत्र में 79 लाख रोजगार घटे। इसमें ग्रामीण इलाकों की 46 लाख और शहरी क्षेत्र की 33 लाख हिस्सेदारी रही।
  • औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों की संख्या में 53 लाख की कमी आई है। निर्माण उद्योग में 10 लाख की गिरावट रही।

आर्थिक परिदृश्य