8 प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक

हाल ही में जारी 8 प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक पिछले वर्ष सितंबर 2021 के सूचकांक की तुलना में सितंबर 2022 में 7.9% वृद्धि हुई है।

  • 8 प्रमुख उद्योगों में उत्पादन के संयुक्त और व्यत्तिफ़गत प्रदर्शन को मापता है; जिसमें कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली आदि शामिल हैं।
  • इस सूचकांक में जून 2022 के लिए 8 प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को इसके अनंतिम स्तर 12.7% से संशोधित कर 13.1% कर दिया गया है।
  • अप्रैल-सितंबर 2022-23 के दौरान आईसीआई की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.6% थी।

प्रमुख उद्योगों के सूचकांक आंकड़े-

आधार वर्ष: 2011-12=100

कोयला- कोयला उत्पादन सितंबर, 2022 में सितंबर, 2021 की तुलना में 12.0% बढ़ा। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 21.0% बढ़ा है।

कच्चा तेल- कच्चे तेल का उत्पादन (भारांकः 8.98%) सितंबर, 2022 में पिछले वर्ष सितंबर, 2021 की तुलना में 2.3% कम हो गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.3% कम हुआ है।

प्राकृतिक गैस- प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांकः 6.88%) सितंबर, 2022 में पिछले वर्ष सितंबर, 2021 की तुलना में 1.7% घट गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.8% बढ़ा है।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद- पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांकः 28.04%) सितंबर, 2022 में सितंबर, 2021 की तुलना में 6.6% बढ़ा है। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.1% बढ़ा है।

उर्वरक- उर्वरक उत्पादन (भारांकः 2.63%) सितंबर, 2022 में सितंबर, 2021 की तुलना में 11.8% बढ़ा है। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.5% बढ़ा है।

इस्पात- सितंबर, 2022 में इस्पात उत्पादन (भारांकः 17.92%) सितंबर, 2021 की तुलना में 6.7% बढ़ा है। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से सितंबर, 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.4% बढ़ा है।

आर्थिक परिदृश्य