वनलाइनर समसामयिकी

  • नवंबर 2022 में FDA ने दुनिया की सबसे महंगी दवा को अप्रूवल दे दिया है, यह एक बेहद दुर्लभ जेनेटिक बीमारी को ठीक करने के लिए दी जाती है इसकी एक डोज कितने करोड़ रुपये की है? - 28.51 करोड़ रुपये
  • हाल ही जारी मॉर्गन-स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा तथा 2027 में दुनिया की कौन सी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी? - तीसरी
  • हाल ही में जारी आंकड़ों में ‘थोक मूल्य’ आधारित मुद्रास्फीति (WPI) सितंबर के 10.7% से घटकर अक्टूबर में कितने प्रतिशत हो गई है? - 8.39%
  • 29 अक्टूबर, 2022 को भारत वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए आतंकवाद विरोधी प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में कितने डालर का योगदान देने की घोषणा की है? - + 5,00,000
  • हाल ही में बदले गए नियम में अब हाईवे पर एंबुलेंस के नियम का पालन नहीं करने पर कितना जुर्माना देय होगा? - 1 लाख रुपये
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर, 2022 से कितने दिनों तक के लिए बढ़ाया है? - 1 वर्ष तक
  • हाल ही में ‘पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (POSOCO) का नाम बदलकर अब क्या कर दिया गया है? - "ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड"
  • नवंबर 2022 में जारी आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सितंबर महीने में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है? - 3.1%
  • हाल ही में सरकार ने चीनी मौसम 2022-23 के दौरान कितने लाख मीट्रिक टन तक चीनी के निर्यात की अनुमति दी है? - 60 लाख मीट्रिक टन
  • जुलाई-सितंबर, 2022 में भारत की शहरी बेरोजगारी दर घटकर 7.2% हुई। यह आंकड़ा किस संस्था द्वारा जारी गया है? - NSO (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय)
  • हाल ही में तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर ने कितनी संपत्ति घोषित की है? - 2.5 लाख करोड़ रुपये
  • फोर्ब्स के अनुसार कौन सी कम्पनी भारत का सबसे अच्छा नियोत्तफ़ा बन गया है? - रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • नवंबर 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (NIIF) की गवर्निंग काउंसिल की कौन -से क्रम की बैठक की अध्यक्षता की? - 5वीं बैठक

आर्थिक परिदृश्य