COP-27 सम्मलेन

6 से 19 नवंबर, 2022 के मध्य मिस्र के शर्म अल-शेख में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क (UNFCCC) की वार्षिक बैठक को ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज’ (COP) 27वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन आयोजित किया गया।

थीमः ‘वित्त पोषण, विज्ञान, युवा व भावी पीढ़ियां, डीकार्बाेनाइजेशन, अनुकूलन व कृषि, लैंगिक मुद्दे, जल, नागरिक समाज, ऊर्जा, जैवविविधता और समाधान’।

उद्देश्यः पेरिस समझौते के पूर्ण कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस बैठक में 90 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और 190 देशों के अनुमानित 35,000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।
  • ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में सभी देशों (पार्टियों) ने तत्काल, स्थायी और तेजी से कमी लाने के प्रतिबद्धता जताई है, जिसमें सभी क्षेत्रा जैसे कम उत्सर्जन वाले ऊर्जा क्षेत्रा, अक्षय ऊर्जा में वृद्धि, ऊर्जा संरक्षण और अन्य सहकारी कदम शामिल हैं।
  • इसके अलावा 2025 के बाद के जलवायु वित्त (क्लाइमेट फाइनेंस) लक्ष्य निर्धारित किए गए।यह 2016 के बाद अफ्रीका में आयोजित पहला जलवायु शिखर सम्मेलन है। भारत ने भी वर्ष 2002 में नई दिल्ली में COP-8 की मेजबानी की थी।
  • भारत संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP-27) में 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए अपनी दीर्घकालिक रणनीति प्रस्तुत किया।
  • भारत 2030 तक कम कार्बन उत्सर्जन वाली अपनी विद्युत क्षमता को 500 गीगावाट तक बढ़ाने और 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा से अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 50% हिस्सा पूरा करने का लक्ष्य बना रहा है। भारत का ऐतिहासिक संचयी उत्सर्जन विश्व के कुल उत्सर्जन का मात्रा 4-37% है।
  • भारत ने UNFCCC के ग्लासगो में हुए COP-26 में अपनी वर्द्धित जलवायु प्रतिबद्धताओं ‘पंचामृत’ की घोषणा की, जिसमें वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन (Net-Zero Carbon Emission) तक पहुँचने की प्रतिबद्धता को शामिल किया गया है।
  • वैश्विक थिंक टैंक ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ (ओआरएफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य की ओर बढ़ने के साथ ही 2050 तक देश की जीडीपी में 406 अरब डॉलर की वृद्धि होगी और 4.3 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों का सृजन होगा।

GK फ़ैक्ट

  • वर्तमान में, जलवायु परिवर्तन पर संयुत्तफ़ राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (न्छथ्ब्ब्ब्) की स्थापना 1992 में की गई थी।
  • इसमें 198 सदस्य देश (197 देश और 1 क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण संगठन) हैं।
  • ये प्रतिवर्ष कई बार बैठक करते हैं। इसका सचिवालय जर्मनी के बॉन में स्थित है।
  • यह संयुत्तफ़ राष्ट्र की एक इकाई है, जो जलवायु परिवर्तन के ऽतरे पर वैश्विक प्रतिक्रिया का समर्थन करती है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध