12वां अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन

12वां विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन अगले वर्ष 15 से 17 फरवरी, 2023 तक भारतीय विदेश मंत्रालय और फिजी सरकार द्वारा संयुक्त रूप से फिजी के नाडी शहर में किया जायेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पहला मौका है, जब पैसिफिक क्षेत्रा के किसी देश में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने डवै वी. मुरलीधरन और फिजी के शिक्षा मंत्रालय, विरासत और कला के स्थायी सचिव अंजीला जोखान की मौजूदगी में सम्मेलन के लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया।
  • हिंदी भाषा फिजी के संविधान की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। फिजी में प्राथमिक विद्यालयों से लेकर यूनिवर्सिटीज में भारतीय मूल के स्टूडेंट्स के लिए हिन्दी एक अनिवार्य विषय है।

GK फ़ैक्ट

  • फिजी में हिन्दी की शुरूआत 1879 से 1916 के बीच मानी जाती है। उस समय गन्ना के खेतों में काम करने के लिए भारत से करीब 60,000 मजदूरों को फिजी ले जाया गया था। इनमें से अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के थे।
  • अब तक दुनिया के 11 अलग-अलग देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है।
  • फिजी के साथ ही न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस समेत कई देशों में हिंदी भाषा का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध