शंघाई सहयोग संगठन की 21वीं बैठक

1 नवंबर, 2022 को ‘शंघाई सहयोग संगठन’ (SCO) की काउंसिल ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की 21वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह बैठक ब्लॉक के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित थी, जो इसके वार्षिक बजट को भी मंजूरी देती है।
  • बैठक में एससीओ सदस्य एवं पर्यवेक्षक देश, एससीओ के महासचिव और अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल हुए।
  • भारत अगले वर्ष 2023 के मध्य में एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

GK फ़ैक्ट

  • शंघाई सहयोग संगठनः यह एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी।
  • इसका लक्ष्य इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना।
  • भारत वर्ष 2017 में इसका सदस्य बना।
  • वर्तमान में इसके सदस्य देशों में कजाखस्तान, चीन, किर्गिजस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय संबंध