19वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

12 नवम्बर, 2022 को कंबोडिया के तीन दिवसीय दौरे पर गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया के नोम पेन्ह में ‘19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन’ में विदेश मंत्री डॉ. एस- जयशंकर सहित भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस शिखर सम्मेलन में आसियान और भारत ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए मौजूदा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की घोषणा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी कर दोनों पक्षों ने भारत-प्रशांत क्षेत्रा में शांति, स्थिरता, समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्राता तथा ओवरफ्लाइट को बनाए रखने, बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया।
  • भारत ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ हुई बैठक में संस्कृति, वन्य जीवन और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।
  • इस दौरान उपराष्ट्रपति ने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन से मुलाकात कर दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रा में व्यापार, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, संस्कृति और तालमेल के क्षेत्रों में एक साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
  • अंग्रेजी नामों के वर्णानुक्रम के आधार पर इसके सदस्य राष्ट्रों द्वारा इसकी अध्यक्षता वार्षिक रूप से की जाती है।

GK फ़ैक्ट

  • आसियानः इसकी स्थापना अगस्त 1967 में की गई थी।
  • यह एक क्षेत्रीय समूह संगठन है; जो आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देता है।
  • सदस्य देशः ब्रुनेई, कंबोडिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमार और वियतनाम।
  • भारत, अमेरिका, चीन, जापान व ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं।
  • आसियान-भारत संवाद संबंध 1992 में एक क्षेत्रीय साझेदारी की स्थापना हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय संबंध