चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता

26-28 नवंबर, 2022 को फ्रांसीसी गणराज्य के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू भारत यात्रा पर रहे, दोनों देशों ने चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह फ्रांस के मंत्री के रूप में सेबेस्टियन लेकोर्नू की पहली भारत यात्रा है। उन्होंने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय जाकर भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत को देखा।
  • भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। वर्ष 1998 में दोनों देशों ने करीबी और बढ़ते द्विपक्षीय संबंध के अलावा अनेक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने वैचारिक मेल-मिलाप के मद्देनजर रणनीतिक साझेदारी की।
  • भारत और फ्रांस रक्षा एवं आयुध क्षेत्रा में भागीदार हैं, जो दोनों देशों के बीच विभिन्न प्रकार के औद्योगिक सहयोग के जरिए भारत की रक्षा क्षेत्रा में रणनीतिक स्वायत्तता प्राप्त करने की नीति में योगदान दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध