भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक

22 नवंबर, 2022 को भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कंबोडिया के सिएम रीप में पहली बार ‘भारत-आसियान’ रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई, जिसे ‘आसियान-भारत मैत्री वर्ष’ के रूप में माना गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल टी- बान ने की।
  • पहली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत-आसियान रक्षा संबंधों के दायरे एवं गहराई को और बढ़ाने के लिए दो प्रमुख पहल करने का प्रस्ताव दिया।
  • पहल 1 - ‘संयुक्त राष्ट्र के पीस कीपिंग ऑपरेशंस में महिलाओं के लिए भारत-आसियान पहल’, इस पहल में भारत में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र में आसियान सदस्य देशों की महिला शांति सैनिकों के लिए आवश्यकतानुसार तैयार किये गए पाठड्ढक्रम का संचालन और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना चुनौतियों के पहलुओं को शामिल करते हुए आसियान की महिला अधिकारियों के लिए भारत में ‘टेबल टॉप अभ्यास’ का आयोजन करना शामिल है।
  • पहल 2 - ‘समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण पर भारत-आसियान पहल’, इस पहल में समुद्री प्रदूषण के महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने की दिशा में युवाओं की ऊर्जा को चौनलाइज करना शामिल है।
  • भारत ने समुद्री प्रदूषण की घटनाओं से निपटने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों को रेखांकित करने और इसे पूरक बनाने के लिए भारतीय तट रक्षक द्वारा चेन्नई में एक ‘भारत-एशियान समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र’ की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।

अंतरराष्ट्रीय संबंध