पायरोस्ट्रिया लालजी

भारत और फिलीपींस के शोधकर्ताओं की एक टीम ने जून 2021 में अंडमान द्वीप समूह से ‘कॉफी’ परिवार के वंश से संबंधित 15 मीटर लंबे पेड़ की खोज की है।

महत्वपूर्ण तथ्यः नई प्रजाति, ‘पायरोस्ट्रिया लालजी’ (Pyrostria laljii), भारत में पायरोस्ट्रिया वंश की दर्ज की गई पहली प्रजाति है।

  • पायरोस्ट्रिया वंश से संबंधित पेड़/पौधे आमतौर पर मेडागास्कर में पाए जाते हैं लेकिन हाल ही में खोजी गई प्रजाति विज्ञान के लिए नई है।
  • इस प्रजाति का नाम ‘पायरोस्ट्रिया लालजी’ भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के अंडमान और निकोबार क्षेत्रीय केंद्र के संयुक्त निदेशक और कार्यालय प्रमुख ‘लाल जी सिंह’ के नाम पर रखा गया है।

विशेषताएं: 8-12 फूलों के साथ इसका छतरीदार पुष्पगुच्छ (umbellate inflorescence) इसे इस वंश की अन्य प्रजातियों से अलग करता है।

  • इसके फूलों का रंग सफेद या क्रीम होता है, और परागण के बाद भूरा हो जाता है।

जीके फैक्ट

  • इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) रेड लिस्ट मानदंड के आधार पर पायरोस्ट्रिया लालजी का मूल्यांकन ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ (Critically Endangered) के रूप में किया गया है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी