आयुष वन

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 19 अक्टूबर, 2021 को गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम शहर में दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट-रोटरी वन में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘आयुष वन’ (Ayush Van) का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः ‘आयुष वन’ आयुर्वेदिक पौधों के लिए समर्पित वन है।

  • ‘आयुष वन’ दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट द्वारा हरित पट्टी क्षेत्र में आवंटित 30 एकड़ भूमि में स्थापित किया गया है, जहां शहरी क्षेत्र में हरियाली में सुधार और कच्छ क्षेत्र में वृक्षों के आवरण का घनत्व बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है।
  • आयुष वन भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की क्षमता को साकार करने में आयुष मंत्रालय की मदद कर सकता है।

जीके फ़ैक्ट

  • कांडला, जिसे दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट के नाम से भी जाना जाता है, गांधीधाम शहर के पास, पश्चिमी भारत में गुजरात राज्य के कच्छ जिले में कच्छ की खाड़ी पर स्थित पश्चिमी तट पर प्रमुख बंदरगाहों (Major ports) में से एक है। विभाजन के बाद कराची का पोर्ट पाकिस्तान में चले जाने के बाद, कांडला का निर्माण 1950 के दशक में पश्चिम भारत को सेवा प्रदान करने वाले प्रमुख समुद्री बंदरगाह के रूप में किया गया था।

राष्ट्रीय परिदृश्य