जन योजना अभियान 2021

केंद्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने 30 सितंबर, 2021 को ‘जन योजना अभियान 2021- सबकी योजना सबका विकास’ और ‘वाइब्रेंट ग्राम सभा डैशबोर्ड’ का शुभारम्भ किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः जन योजना अभियान के तहत पंचायतों की विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया में सभी मंत्रालयों/विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

  • अभियान के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए पंचायत विकास योजनाओं को तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
  • देश में ग्राम पंचायतों की संख्या को देखते हुए यह अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला आदि समाज के कमजोर वर्गों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।
  • ग्राम पंचायत कार्यालय में सभी कार्यक्रमों का जनसूचना अभियान चलेगा। संरचित ग्राम सभा की बैठकें 2 अक्टूबर, 2021 से 31 जनवरी, 2022 तक आयोजित होंगी।

जीके फ़ैक्ट

  • पंचायत विकास योजना का उद्देश्य प्रभावी ग्राम सभा में ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और स्वयं-सहायता समूह वाली महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है।

इन्हें भी जानें

निहंग

15 अक्टूबर, 2021 को हरियाणा के सोनीपत में सिंघु बार्डर पर एक पवित्र सिख ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या के बाद निहंग (सिख योद्धा) फिर से सुखिर्यों में आए।

  • सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह ने जब खालसा पंथ की स्थापना की, उसी के साथ ही निहंगों की भी शुरुआत हुई थी। सिख समुदाय के बीच नीले कपड़े पहने और हथियार रखने वाले सिखों को निहंग सिख कहा जाता है। निहंग सिखों को योद्धाओं के रूप में जाना जाता है। निहंगों की जो विशेषताएं हैं, वे संस्कृत भाषा के ‘निशंक’ शब्द के अर्थ से मिलती हैं। निशंक का अर्थ होता है, निर्भय, निष्कलंक, शुद्ध, सांसारिक सुखों और आराम से दूर रहने वाला। इनके सिर पर योद्धा शैली की पगड़ी जिसमें अर्धचंद्राकार, दोधारी तलवार बैज होता है। वे हमेशा आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के हथियारों से लैस होते हैं, जिनमें आमतौर पर तलवार, खंजर, भाले, राइफल, बन्दूक और पिस्तौल आदि शामिल हैं। ये मुख्य रूप से दो ‘दल’ (बलों) में संगठित हैं-बुîक्का दल (बुजुर्ग दल) और तरुण दल (युवा दल)।

राष्ट्रीय परिदृश्य