राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान

  • राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NIAB), हैदराबाद को वैक्सीन के परीक्षण और उनके बैच जारी करने के लिए केन्द्रीय औषधि प्रयोगशाला (CDL) के रूप में अधिसूचित किया गया है।
  • महत्वपूर्ण तथ्यः कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और उसके उपचार के लिए वैक्सीन बैचों को शीघ्र जारी करने हेतु जनहित में कोविड-19 टीकों के परीक्षण को विनियमित करने हेतु और अधिक सुविधाएं स्थापित करना आवश्यक है।
  • इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत दो स्वायत्त संस्थानों अर्थात राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद और राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र, पुणे का CDL के रूप में उन्नयन हेतु पहचान की है।
  • पीएम-केयर्स फंड से इसके लिए वित्त पोषण किया गया था।
  • NIAB, हैदराबाद की सुविधा को 17 अगस्त, 2021 को NIAB के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है, जबकि राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र, पुणे स्थित सुविधा को 28 जून, 2021 को ब्क्स् के रूप में पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है।
  • NIAB का मिशन नवीन प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्थायी और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी पशुधन उद्योग (Livestock Industry) का विकास करना है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी