75 रामसर स्थल

13 अगस्त, 2022 को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के अनुसार भारत में रामसर स्थलों की सूची में 11 नए आर्द्रभूमि स्थल जोड़े गये हैं, जिससे देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 75 हो गई है।

  • इससे पूर्व 3 अगस्त, 2022 को 10 आर्द्रभूमि स्थल जोड़े गए थे।
  • 11 नई आर्द्रभूमि स्थलों में से 4 तमिलनाडु में, 3 ओडिशा में, 2 जम्मू-कश्मीर में और 1-1 मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में हैं। वर्ष 2022 के दौरान, कुल 28 आर्द्रभूमि स्थलों को शामिल किया गया है।
  • 11 नए आर्द्रभूमि स्थल निम्नलिखित हैः
    • ओडिशा में ताम्पारा झील, हीराकुंड जलाशय और अंसुपा झील
    • मध्य प्रदेश में यशवंत सागर
    • तमिलनाडु में चित्रगुडी पक्षी अभयारण्य, सुचिंद्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, वडुवुर पक्षी अभयारण्य और कांजीरंकुलम पक्षी अभयारण्य
    • महाराष्ट्र में ठाणे क्रीक
    • जम्मू और कश्मीर में हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व और शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व।

रामसर कन्वेंशन

  • रामसर कन्वेंशन आर्द्रभूमि पर एक एक अंतर सरकारी संधि है, जिस पर 1971 में ईरानी शहर रामसर में हस्ताक्षर किए गए थे।
  • यह आर्द्रभूमि और उनके संसाधनों के संरक्षण एवं बुद्धिमान उपयोग के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की रूपरेखा प्रदान करती है। रामसर सूची के अनुसार सबसे अधिक रामसर साइट वाले देश यूनाइटेड किंगडम (175) और मैक्सिको (142) हैं। कन्वेंशन संरक्षण के तहत बोलीविया का क्षेत्रफल 148,000 वर्ग किमी के साथ सबसे बड़ा है।