प्रवासी मोनार्क तितलियां लुप्तप्राय घोषित

जुलाई, 2022 को मोनार्क तितली (Monarch butterfly) को प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (International Union for Conservation of Nature) ने की खतरनाक प्रजातियों की लाल सूची में ‘लुप्तप्राय’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

  • पर्यावास विनाश और जलवायु परिवर्तन के कारण मोनार्क तितली की संख्या सतत घट रही है, जिस कारण ‘अंतरराष्ट्रीय प्रकृति के संरक्षण संघ’ ने इन प्रजातियों की लाल सूची में ‘लुप्तप्राय’ के रूप में वर्गीकृत किया हैं।
  • मोनार्क तितली हर वर्ष अमेरिका भर में लगभग 4,000 किलोमीटर की यात्रा करती है। यह प्रजाति वैश्विक खाद्य श्रंखला को बनाए रखने जैसी विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं प्रदान करती है। मोनार्क तितली केवल एक विशेष पौधे ‘मिल्कवीड’ (Milkweed) में प्रजनन करती हैं।