हिम तेंदुआ

हाल ही में हिम तेंदुए पर जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Zoological Survey of India) द्वारा किए गए एक अध्ययन ने मायावी पहाड़ी बिल्ली और उसकी शिकार प्रजातियों पर दिलचस्प अंतर्दृष्टि प्रदान की है।

  • हिमालयी अध्ययन पर राष्ट्रीय मिशन के तहत अध्ययन ने हिम तेंदुए और इसकी शिकार प्रजातियों साइबेरियन आइबेक्स और नीली भेड़ द्वारा आवास के उपयोग के बीच एक मजबूत संबंध का खुलासा किया।
  • हिम तेंदुए 3200 मीटर से 5200 मीटर के बीच की ऊंचाई पर ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी क्षेत्रों या गैर-वन क्षेत्रों में निवास करते हैं।
  • हिम तेंदुआ हिमालय के विभिन्न हिस्सों जैसे लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में पाया जाता जाता है।
  • हिम तेंदुए को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (International Union for Conservation of Nature) रेड लिस्ट द्वारा ‘सुभेद्य’ (Vulnerable) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • इसे भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I प्रजातियों में सूचीबद्ध किया गया है।