जलीय गुणवत्ता वाली नाउकास्टिंग प्रणाली का शुभारंभ

27 जुलाई, 2022 को डॉ. जितेंद्र सिंह ने हिंद महासागर के लिए पहला, अत्याधुनिक और पूरी तरह से स्वचालित प्लवन-आधारित तटीय अवलोकन (Automated buoy-based coastal observation) एवं जलीय गुणवत्ता वाली नाउकास्टिंग प्रणाली (water quality nowcasting system) का शुभारंभ किया।

  • इस प्रणाली को इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज (ndian National Center for Ocean Information Services), हैदराबाद द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस प्रणाली से तटीय निवासियों, मछुआरों, समुद्री उद्योग, पर्यटन, मत्स्य पालन और तटीय पर्यावरण से संबंधित एजेंसियों सहित विभिन्न हितधारकों को लाभ होगा।
  • यह तापमान, लवणता, घुलित ऑक्सीजन, मैलापन आदि जैसे पानी की गुणवत्ता से संबंधित 19 मापों का वास्तविक समय डेटा प्रदान करेगा, जो तटीय जल की गुणवत्ता के बारे में सटीक नाउकास्ट उत्पन्न करने, तटीय पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य के सूचकांकों में सुधार करने और जांच करने में मदद करेगा।

GK फ़ैक्ट

  • इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज भारत सरकार का एक स्वायत्त संगठन है।
  • यह हैदराबाद में स्थित है।
  • इसे 1998 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया गया था और यह पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन की एक इकाई है।