स्कूलों के लिए भाषा संगम पहल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 1 नवंबर, 2021 को स्कूलों के लिए ‘भाषा संगम पहल’, भाषा संगम मोबाइल ऐप और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत मोबाइल क्विज’ का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः एनसीईआरटी द्वारा विकसित भाषा संगम पहल 22 भारतीय भाषाओं में रोजमर्रा के उपयोग के बुनियादी वाक्य सिखाने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है।

  • भारतीय सांकेतिक भाषा के साथ ऑडियो और वीडियो के रूप में 100 वाक्य प्रस्तुत किए गए हैं।
  • भाषा संगम मोबाइल ऐप को ‘मल्टीभाषी’ (Multibhashi) नामक एक स्टार्टअप द्वारा ‘मायगव’ (myGov) के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत मोबाइल क्विज का लक्ष्य भारत के बच्चों और युवाओं को हमारे विभिन्न क्षेत्रों, राज्यों, संस्कृति, राष्ट्रीय नायकों, स्मारकों, परंपराओं, पर्यटन स्थलों, भाषाओं, भूगोल, इतिहास, स्थलाकृति के बारे में अधिक जानने में मदद करना है।

राष्ट्रीय परिदृश्य