रानी कमलापति रेलवे स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2021 को भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिसे पहले हबीबगंज के नाम से जाना जाता था।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस स्टेशन का निजी साझेदारी के साथ लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है।

  • यह भारत में स्टेशनों के पुनर्विकास में इस तरह का पहला बड़े पैमाने का सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल है। जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर इसका पुनर्निर्माण किया गया है।

रानी कमलापतिः ऐसा माना जाता है कि वह निजाम शाह की विधवा थीं, जिनके गोंड वंश ने 18वीं शताब्दी में भोपाल से 55 कि.मी. दूर तत्कालीन गिन्नोरगढ़ (वर्तमान में सीहोर जिले में स्थित) पर शासन किया था।

  • निजाम शाह ने भोपाल में उनके नाम पर प्रसिद्ध सात मंजिला कमलापति महल बनवाया था, जिसका निर्माण कार्य 1722 में पूरा हुआ था।

जीके फ़ैक्ट

  • गोंड समुदाय में 1.2 करोड़ से अधिक आबादी वाला भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समूह शामिल है। समुदाय की आबादी बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में फैली हुई है।

राष्ट्रीय परिदृश्य