यूपीपीएससी अध्यायवार मुख्य परीक्षा हल प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन  ( प्रश्नोत्तर रूप में ) 2023

यूपीपीएससी अध्यायवार मुख्य परीक्षा हल प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन ( प्रश्नोत्तर रूप में ) 2023


इस पुस्तक में यूपीपीएससी सामान्य अध्ययन मुख्य परीक्षा के हल प्रश्न पत्र को तीन भागों में विभाजित कर प्रस्तुत किया गया है। इसके प्रथम भाग में सामान्य अध्ययन (वर्ष 2018-2022), द्वितीय में निबंध (वर्ष 2019-2022) और तृतीय में अनिवार्य हिंदी (वर्ष 2002-2022) का अध्यायवार हल प्रश्न पत्र दिया गया है।

सामान्य अध्ययन के प्रश्नों का हल नवीनतम संशोधित पाठ्यक्रम पर आधारित है जिन्हें पेपर i से Vi में विभाजित कर प्रस्तुत किया गया है। सामान्य अध्ययन खंड के नवीनतम पाठ्यक्रम में पेपर v और Vi को मुख्य परीक्षा में शामिल किया गया है। पुस्तक में विगत 5 वर्षों में पूछे गए ‘उत्तर प्रदेश विशेष’ के प्रश्नों को विशेष रूप से दिया गया है। सम्बंधित प्रश्नों को शामिल करने का मूल उद्देश्य छात्रों को यह अवगत कराना है कि इन नवीनतम प्रश्न पत्रों में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे और परीक्षा में उन प्रश्नों को हल करते समय उसका उत्तर किस प्रकार दिया जाना चाहिए।

पुस्तक में विगत 4 वर्षों के निबंध और अनिवार्य हिंदी के 21 वर्षों का हल प्रश्न पत्र उसके पाठ्यक्रम के अनुसार अध्यायवार प्रस्तुत किया गया है। निबंध के प्रश्न पत्रों का अध्ययन कर छात्र इसमें पूछे जाने वाले विषयों या मुद्दों से अवगत हो पाएंगे।

अनिवार्य हिंदी में प्रश्नों की प्रकृति विगत वर्षों के समान हीं होती है, लेकिन छात्र इसमें पूछे जाने वाले सरकारी एवं अर्द्धसरकारी पत्र लेखन, अधिसूचना, परिपत्र, कार्यालय आदेश, वर्तनी व वाक्य शुद्धी जैसे महत्वपूर्ण खण्डों जिनमें परीक्षा के समय त्रुटि होने की संभवाना होती है, उसका अभ्यास कर उन त्रुटियों से बचा जा सकता है।

यह हल प्रश्न पत्र सह पाठ्य सामग्री है जो छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा। पुस्तक के माध्यम से आप यह जान पाएंगे कि प्रश्नों के स्वरूप में किस प्रकार के परिवर्तन हो रहे हैं और इन प्रश्नों के उत्तर किस प्रकार से लिखे जाने चाहिए।

अतः आशा है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा के नवीनतम संशोधित पाठ्यक्रम के अनुरूप संपूर्णता पर आधारित यह पुस्तक छात्रों के लिए एक सफल मार्गदर्शक साबित होगी।


350
% off
Specifications
Availability Out-Of-Stock
Language Hindi
Product Type Print Edition
Edition 2023
Book Code 421
Delivery Free
No. of Pages 286
Ratings & Reviews

More Issues

BPSC बिहार विशेष प्रारंभिक परीक्षा 2026

BPSC बिहार विशेष प्रारंभिक परीक्षा 2026

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 225
View