वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जून 2022
|
प्रश्न: ये भारतीय-अमेरिकी सीईओ, अमेरिका में नई टी-20 लीग 'मेजर लीग क्रिकेट' में निवेश करेंगे। उत्तर: सत्य नडेला (माइक्रोसॉफ्ट) और शांतनु नारायण (एडोब) |
|
प्रश्न: आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक ए गोपालकृष्णन ने वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार जीता है। उत्तर: VASVIK (Vividhlaxi Audyogik Samshodhan Vikas Kendra) औद्योगिक अनुसंधान पुरस्कार |
|
प्रश्न: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर को किस संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? उत्तर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) |
|
प्रश्न: सुखराम का 11 मई को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे थे। उत्तर: वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री |
|
प्रश्न: उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 मई को खनन विभाग के लिए अधिक पारदर्शिता के लिए एवं विभाग से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में इस नाम से एक ई-सेवा पोर्टल शुरू किया है। उत्तर: 'माइन मित्र' (Mine Mitra) |
|
प्रश्न: 9 मई को सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के रूप में शपथ ली। उत्तर: गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुधांशु धूलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जमशेद बी परदीवाला ने |
|
प्रश्न: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे ने 12 मई को किसे देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया? उत्तर: रानिल विक्रमसिंघे |
|
प्रश्न: इस पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने 20 मई को ईस्ट तिमोर (औपचारिक रूप से तिमोर-लेस्ते के रूप में जाना जाता है) के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उत्तर: जोस रामोस-होर्टा |
|
प्रश्न: दिल्ली सरकार ने राज्य पक्षी गौरैया के रक्षण और संरक्षण के लिए इस स्थान पर अपनी तरह का पहला 'गोरैया ग्राम' तैयार किया है। उत्तर: पूर्वी दिल्ली के गढ़ी मांडू सिटी फॉरेस्ट |
|
प्रश्न: 20 मई को 18वां शुमंग लीला निंगथम महोत्सव इंफाल में शुरू हुआ। 'शुमंग लीला' क्या है? उत्तर: यह मणिपुर की कला के सबसे अनोखे और पारंपरिक रूपों में से एक है और यह समाज में एक सुधारात्मक भूमिका निभाती है। |
|
प्रश्न: सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के मामलों का प्रबंधन करने के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एआर दवे की अध्यक्षता में प्रशासकों की तीन सदस्यीय समिति (CoA) नियुक्त की। CoA के दो अन्य सदस्य हैं। उत्तर: डॉ. एसवाई कुरैशी (पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त) और भास्कर गांगुली (भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान) |
|
प्रश्न: मई 2022 में जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं रिपोर्ट मिड-2022 (United Nations World Economic Situation and Prospects mid-2022) के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी की दर कितना रहने का अनुमान है। उत्तर: 6.4% |
|
प्रश्न: 2019-2021 के लिए हाल ही में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार 15-49 आयु वर्ग में देश में 22% पुरुषों की तुलना में केवल इतनी प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। उत्तर: 1% महिलाएं |
|
प्रश्न: जलवायु परिवर्तन और खाद्य प्रणालियों पर अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) की 'वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट 2022' के अनुसार 2030 तक उत्तर: भारत के खाद्य उत्पादन में 16% की गिरावट आ सकती है और भूख के जोखिम वाले लोगों की संख्या 73.9 मिलियन हो सकती है। |
|
प्रश्न: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 14 मई को किस स्थान पर औपचारिक रूप से 'राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला' का उद्घाटन किया? उत्तर: हैदराबाद के केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला परिसर में |


