वनलाइनर करेंट अफेयर्स - अगस्त 2023
|
प्रश्न: 3 अप्रैल, 2024 को आर्मी मेडिकल कोर ने अपना कौन सा संस्थापना दिवस मनाया? उत्तर: 260वां |
|
प्रश्न: वित्त उद्योग विकास परिषद (एफआईडीसी) की प्रबंध समिति ने हाल ही में किन्हें एफआईडीसी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है? उत्तर: उमेश रेवनकर |
|
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने 25 अगस्त, 2023 को 4 नए जिले और 81 उप-जिलों के गठन को मंजूरी दी है? उत्तर: असम |
|
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 अगस्त, 2023 को किस राज्य में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी? उत्तर: आंध्र प्रदेश |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 25 अगस्त, 2023 को किस देश के प्रतिष्ठित 'द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया? उत्तर: ग्रीस |
|
प्रश्न: न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए न्याय विभाग ने 25 अगस्त, 2023 को कौन-सा कार्यक्रम लॉन्च किया? उत्तर: टेली लॉ 2.0 |
|
प्रश्न: चंद्रमा की सतह पर वह स्थान जहां चंद्रयान-2 ने अपने निशान छोड़े हैं, उसे किस नाम से जाना जाएगा? उत्तर: ‘तिरंगा’ |
|
प्रश्न: चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के टचडाउन पॉइंट को किस नाम से जाना जाएगा ? उत्तर: ‘शिव शक्ति’ |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रति वर्ष 23 अगस्त को कौन-सा दिवस मनाये जाने की घोषणा की? उत्तर: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस |
|
प्रश्न: 24 अगस्त, 2023 को विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्रस कार्लसन ने किसे हराकर शतरंज विश्व कप- 2023 जीता? उत्तर: रमेशबाबू प्रज्ञानंदा |
|
प्रश्न: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस फिल्म को वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया? उत्तर: आर माधवन निर्देशित रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट |
|
प्रश्न: संरचनात्मक अखंडता पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीओएनएस 2023) का आयोजन 23 अगस्त, 2023 को कहाँ किया गया? उत्तर: तमिलनाडु के मामल्लापुरम |
|
प्रश्न: रक्षा खरीद परिषद ने सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 24 अगस्त, 2023 को कितने मूल्य के प्रस्तावों को मंजूरी दी? उत्तर: 7,800 करोड़ रुपये |
|
प्रश्न: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने 24 अगस्त, 2023 को ब्रिक्स में कितने नए देशों के शामिल होने की घोषणा की? उत्तर: 6 देशों को |
|
प्रश्न: 24 अगस्त, 2023 को 54वें नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की बैठक कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: भारत 23 अगस्त, 2023 को टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला किस देश को हराकर जीत ली है? उत्तर: आयरलैंड |
|
प्रश्न: अजरबैजान के बाकू में आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता में 23 अगस्त, 2023 को भारत के किस खिलाड़ी ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है? उत्तर: अमनप्रीत सिंह |
|
प्रश्न: अफ्रीकी संघ ने 22 अगस्त, 2023 को ‘संवैधानिक व्यवस्था की प्रभावी बहाली’ होने तक किस देश को संघ से निलंबित कर दिया है? उत्तर: नाइजर |
|
प्रश्न: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 23 अगस्त, 2023 को 100 माइक्रोसाइट्स परियोजना के तहत पहला एबीडीएम माइक्रोसाइट कहाँ लॉन्च किया? उत्तर: आइजोल, मिजोरम |
|
प्रश्न: 22 अगस्त, 2023 को भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता और शिक्षा अभियान के लिए अगले 3 वर्षों के लिए किसे ‘नेशनल आइकॉन’ बनाने की घोषणा की? उत्तर: सचिन तेंदुलकर |
|
प्रश्न: हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने 23 अगस्त, 2023 को हवा से हवा में मार करने वाले किस स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण किया? उत्तर: अस्त्र |
|
प्रश्न: भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सीमा शुल्क समूह (जेजीसी) की 14वीं बैठक 21 और 22 अगस्त, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: हाल ही में थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए हैं? उत्तर: श्रेथा थाविसिन |
|
प्रश्न: किस संस्था ने जैविक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी और नैनोबायोटेक्नोलॉजी पर इंडियन जर्नल ऑफ बायोकैमिस्ट्री एंड बायोफिज़िक्स का विशेष अंक प्रकाशित किया? उत्तर: सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर |
|
प्रश्न: नई दिल्ली में ग्रामीण विकास विभाग, भूमि संसाधन विभाग और पंचायती राज मंत्रालय की वार्षिक क्षमता निर्माण योजना का शुभारंभ कब किया गया? उत्तर: 22 अगस्त, 2023 |
|
प्रश्न: वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का तीन-दिवसीय चिंतन शिविर हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया ? उत्तर: गुजरात के केवड़िया |
|
प्रश्न: भारत और समोआ के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श की बैठक 21 अगस्त, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: आपिया |
|
प्रश्न: 21 अगस्त, 2023 को राज्य सभा के कितने नए सदस्यों ने शपथ ली? उत्तर: 9 |
|
प्रश्न: किस संस्था ने 21 अगस्त, 2023 को डीटीएच सेवाओं की लाइसेंस फीस और नीतिगत मामलों पर सिफारिशें जारी की? उत्तर: ट्राई |
|
प्रश्न: मध्य प्रदेश में 21 अगस्त, 2023 को किस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी गई ? उत्तर: दतिया हवाई अड्डे |
|
प्रश्न: किसने 21 अगस्त, 2023 को 'एनईएसडीए - राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए सुझाव की मासिक रिपोर्ट' का पांचवां संस्करण जारी किया है? उत्तर: प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) |
|
प्रश्न: 21 अगस्त, 2023 को नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने किन्हें नेपाल का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है? उत्तर: बिशोम्भर प्रसाद श्रेष्ठ |
|
प्रश्न: 20 अगस्त, 2023 को स्पेन ने किस देश को हराकर महिला फुटबॉल फीफा विश्व कप 2023 जीत लिया? उत्तर: इंग्लैंड |
|
प्रश्न: भारत की अनाहत सिंह ने 20 अगस्त, 2023 को एशियाई जूनियर स्क्वाश में किसे हराकर स्वर्ण पदक जीता? उत्तर: हांगकांग की एना क्वांग |
|
प्रश्न: केंद्र सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को हाल ही में किस संस्था के नए चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दी है? उत्तर: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) |
|
प्रश्न: प्रति वर्ष विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 21 अगस्त |
|
प्रश्न: 20 अगस्त,2023 को किस शिक्षण संस्थान को 2020-21 के लिए 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया? उत्तर: वनस्थली विद्यापीठ |
|
प्रश्न: अमृत सरोवर अभियान के अंतर्गत देश भर में अब तक कितने से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण या कायाकल्प किया गया है? उत्तर: 66 हजार |
|
प्रश्न: जी-20 के अंतर्गत 19 अगस्त, 2023 को स्वास्थ्य मंत्रियों और वित्त मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: गांधीनगर |
|
प्रश्न: केंद्र सरकार ने 20 अगस्त, 2023 को बाढ़ प्रभावित किस राज्य के लिए दो सौ करोड़ रुपये की अग्रिम राशि की मंजूरी दी? उत्तर: हिमाचल प्रदेश |
|
प्रश्न: निशानेबाज ईशा सिंह और शिवा नरवाल ने आइएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता? उत्तर: स्वर्ण |
|
प्रश्न: देश का पहला थ्रीडी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस 18 अगस्त, 2023 को कहाँ शुरू हुआ? उत्तर: बेंगलुरू |
|
प्रश्न: लगातार दो बार अंडर-20 विश्व चैम्पियन बनने वाली भारत की पहली महिला पहलवान कौन बन गई है? उत्तर: अंतिम पंघाल |
|
प्रश्न: बिहार के बाढ़ में 18 अगस्त, 2023 को बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की कितने मेगावाट की इकाई राष्ट्र को समर्पित की गई? उत्तर: 660 मेगावाट |
|
प्रश्न: केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने 18 अगस्त 2023 को बिहार के किस जिले में पावरग्रिड के उप-स्टेशन के विस्तार की आधारशिला रखी? उत्तर: लखीसराय |
|
प्रश्न: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने 18 अगस्त, 2023 को किस स्थान पर 19वीं समुद्री राज्य विकास परिषद की बैठक आयोजित की? उत्तर: केवडिया, गुजरात |
|
प्रश्न: भारतीय एयर पिस्टल टीम ने 17 अगस्त, 2023 को आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में कौन-सा पदक जीता? उत्तर: कांस्य |
|
प्रश्न: 17 अगस्त, 2023 को किस देश ने गूगल पर 30 लाख रूबल ( 32,000 डॉलर) का जुर्माना लगाया? उत्तर: रूस |
|
प्रश्न: भारत ने 17 अगस्त, 2023 को किस देश के साथ इंडिया स्टैक को साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: त्रिनिदाद और टोबैगो |
|
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 अगस्त, 2023 को कितने आवंटन के साथ डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी दी? उत्तर: 14,903 करोड़ रुपये |
|
प्रश्न: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अन्तर्गत जून माह में कितने नए कामगारों ने पंजीकरण कराया है? उत्तर: 20.27 लाख |
|
प्रश्न: केंद्रीय जल आयोग ने 17 अगस्त, 2023 को कौन-सा मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया? उत्तर: "फ्लड वॉच" |
|
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 17 अगस्त, 2023 को हुगली नदी के तट पर किस युद्धपोत का जलावतरण किया? उत्तर: ‘विंध्यगिरि’ |
|
प्रश्न: जुलाई 2023 के लिए आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया है? उत्तर: ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डेनर |
|
प्रश्न: जुलाई 2023 के लिए किस खिलाड़ी को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है? उत्तर: इंग्लैंड के क्रिस वोक्स |
|
प्रश्न: किस भारतीय पहलवान ने 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप-2023 जीता? उत्तर: मोहित कुमार |
|
प्रश्न: आईसीसी की टी-20 द्वारा जारी हालिया रैंकिंग में भारत के कौन बल्लेबाज शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं? उत्तर: सूर्यकुमार यादव |
|
प्रश्न: 16 अगस्त, 2023 को जनरल मोटर्स के तालेगांव प्लांट का अधिग्रहण किस ऑटो कंपनी ने किया? उत्तर: हुंडई मोटर इंडिया |
|
प्रश्न: भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 19वां दौर का बैठक 13 - 14 अगस्त, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: भारत के चुशुल-मोलदो सीमा पर |
|
प्रश्न: 16 अगस्त, 2023 को मत्स्यपालन और एक्वाकल्चर उद्योग की गोलमेज बैठक का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: हैदराबाद |
|
प्रश्न: 15 -20 अगस्त तक तीरंदाजी विश्व कप का चौथा चरण कहाँ आयोजित किया जा रहा है ? उत्तर: पेरिस |
|
प्रश्न: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान रूस से भारत का आयात दोगुना होकर कितना हो गया? उत्तर: 20.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर |
|
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कितने सदस्यों को वीरता पुरस्कारों की मंजूरी दी है? उत्तर: 76 |
|
प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के लिए एक मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप हेल्पलाइन लॉन्च की? उत्तर: महाराष्ट्र |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त, 2023 को युवाओं के लिए कौशल विकास में मदद के लिए 15,000 करोड़ रुपये तक के आवंटन के साथ कारीगरों के लिए किस योजना की घोषणा की? उत्तर: ‘विश्वकर्मा योजना’ |
|
प्रश्न: भारतीय हॉकी टीम 13 अगस्त, 2023 को एफ.आई.एच की नवीनतम रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गई है? उत्तर: तीसरे |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय वायु सेना में किस देश के हेरॉन मार्क-2 ड्रोन को शामिल किया गया है? उत्तर: इजराइल |
|
प्रश्न: बिजली की समस्या को कम करने के लिए किस राज्य में 11 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री सौर मिशन लॉन्च किया गया? उत्तर: मेघालय |
|
प्रश्न: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 12 अगस्त, 2023 को इफको नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का शिलान्यास कहाँ किया? उत्तर: गुजरात के गांधीधाम |
|
प्रश्न: राज्य सरकारों ने ऑयल पाम प्रसंस्करण कंपनियों के साथ मिलकर 25 जुलाई- 12 अगस्त 2023 तक कौन-सा अभियान का आयोजन किया? उत्तर: 'मेगा ऑयल पाम वृक्षारोपण अभियान' |
|
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने शेरों को ट्रैक करने के लिए 'सिंह सूचना' ऐप लांच किया है? उत्तर: गुजरात |
|
प्रश्न: रूस ने चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के लिए 11 अगस्त को कौन-सा मून मिशन लॉन्च किया? उत्तर: लूना 25 |
|
प्रश्न: भारत-नेपाल लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) समीक्षा बैठक का 10वां दौर कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: काठमांडू |
|
प्रश्न: पीएम गतिशक्ति के तहत 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कितने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सिफारिश की गई है? उत्तर: छह |
|
प्रश्न: ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने 11 अगस्त को नई दिल्ली में किस राष्ट्रीय मीडिया अभियान का उद्घाटन किया? उत्तर: 'संवाद भूमि का-संवाद देश का' |
|
प्रश्न: कौन-सा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 11-21 अगस्त तक सिडनी में आयोजित किया जा रहा है ? उत्तर: मालाबार 2023 |
|
प्रश्न: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान करने की कौन-सी योजना लॉन्च की? उत्तर: “इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2023” |
|
प्रश्न: एलओसी के पास भारत के पहले पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के किस जिले में किया गया है? उत्तर: कुपवाड़ा |
|
प्रश्न: DMRC ने कार्बन उत्सर्जन कम करने के बारे में यात्रियों को शिक्षित करने के लिए किस पहल का अनावरण किया? उत्तर: कार्बनलाइट मेट्रो ट्रैवल पहल |
|
प्रश्न: गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने अपना 7वां स्थापना दिवस कब मनाया? उत्तर: 10 अगस्त 2023 |
|
प्रश्न: भारत ने कौन-सा एक वैज्ञानिक पनडुब्बी विकसित किया है जो गहरे समुद्र में खनन के लिये 6 हजार मीटर की गहराई तक जा सकती है? उत्तर: MATSYA6000 (मत्स्य 6000) |
|
प्रश्न: भारत ने एशियन चैम्पियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ग्रुप चरण के फाइनल मैच में किसे हराया? उत्तर: पाकिस्तान |
|
प्रश्न: उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हाल ही में किसने शपथ ली? उत्तर: सुभासिस तलपात्रा |
|
प्रश्न: किस मंत्रालय ने 9 अगस्त को भारतीय वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट चैलेंज लॉन्च किया? उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
|
प्रश्न: शेरों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व शेर दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 10 अगस्त |
|
प्रश्न: किसानों के लिए सर्वोत्तम कृषि कार्य प्रणालियों आदि के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कौन-सा मोबाइल ऐप विकसित किया गया? उत्तर: कॉट-ऐलाई मोबाइल ऐप |
|
प्रश्न: हाल ही में किस योजना को 8,100 करोड़ रुपये का स्वीकृत आवंटन प्राप्त हुआ है? उत्तर: "सौर पार्क और अल्ट्रा मेगा विद्युत परियोजना का विकास" |
|
प्रश्न: भारतीय लागत लेखा सेवा दिवस, 2023 कब मनाया जाता है? उत्तर: 9 अगस्त |
|
प्रश्न: तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 राज्य सभा में कब पारित हुआ? उत्तर: 9 अगस्त |
|
प्रश्न: बुडापेस्ट में 19 – 27 अगस्त तक होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप- 2023 में भारतीय टीम का नेतृत्व कौन करेंगे? उत्तर: नीरज चोपड़ा |
|
प्रश्न: देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए 9 अगस्त 2023 को देशव्यापी कौन-सा अभियान का शुभारंभ किया गया? उत्तर: “मेरी माटी मेरा देश” |
|
प्रश्न: भारतीय तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में तटरक्षक बल के अपर महानिदेशकके रूप में किन्हें नियुक्त किया गया? उत्तर: कमांडर एस परमेश |
|
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 8 अगस्त, 2023 को ऑरोविले में किस विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन किया? उत्तर: 'एस्पायरिंग फॉर सुपर माइंड इन द सिटी ऑफ इंवाल्विंग कॉन्शसनेस' |
|
प्रश्न: भारतीय प्रबंधन संस्थान(संशोधन) विधेयक 2023 को संसद में कब मंजूरी दी गई? उत्तर: 8 अगस्त, 2023 |
|
प्रश्न: भारत की किस जोड़ी ने इंग्लैंड के शेफील्ड में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एसएल-3, एसएल-4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता? उत्तर: प्रमोद भगत और सुकांत कदम |
|
प्रश्न: भारत की किस टेनिस खिलाड़ी ने रूस की अनास्तासिया तीखोनोवा के साथ बार्सिलोना में टेनिस हार्डकोर्ट स्पर्धा में महिला डबल्स का खिताब जीता?
उत्तर: प्रार्थना थोम्बारे |
|
प्रश्न: गैंडा संरक्षण को पुनर्जीवित करने के लिए 'राइनो टास्क फोर्स' का गठन हाल ही में किस राज्य ने किया?
उत्तर: बिहार |
|
प्रश्न: राज्यसभा से मंजूरी के बाद संसद में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक-2023 कब पारित किया गया ? उत्तर: 7 अगस्त 2023 |
|
प्रश्न: संसद में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 कब पारित किया गया? उत्तर: 7 अगस्त 2023 |
|
प्रश्न: भारत ने हाल ही में किस देश को विशिष्ट डिजिटल पहचान परियोजना के लिए 45 करोड रूपये की आर्थिक सहायता दी है? उत्तर: श्रीलंका |
|
प्रश्न: हुन मैनेट हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं? उत्तर: कंबोडिया |
|
प्रश्न: सरकार ने देशभर में 6 लाख 40 हजार गांवों में भारत नेट के विस्तार के लिए कितने रूपये आवंटित किये हैं? उत्तर: 139579 करोड |
|
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में दो दिवसीय 'पुस्तकालय महोत्सव' का उद्घाटन कब किया? उत्तर: 5 अगस्त, 2023 |
|
प्रश्न: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 6 अगस्त, 2023 को सहकारी समितियों के केन्द्रीय पंजीयक (CRCS) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ कहाँ किया? उत्तर: पुणे |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 को देश भर के कितने रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी?
उत्तर: 508 रेलवे स्टेशनों |
|
प्रश्न: इंग्लैंड के किस खिलाड़ी ने 4 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की?
उत्तर: एलेक्स हेल्स |
|
प्रश्न: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 4 अगस्त को बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत ने किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीता? उत्तर: मेक्सिको |
|
प्रश्न: वित्त मंत्रालय ने 4 अगस्त, 2023 को किसे ‘महारत्न' कंपनी की श्रेणी में शामिल करने को मंजूरी दी है? उत्तर: ऑयल इंडिया लिमिटेड |
|
प्रश्न: केंद्रीय इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 3 अगस्त को नई दिल्ली में किसके नए लोगो का अनावरण किया? उत्तर: राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) |
|
प्रश्न: 3 अगस्त, 2023 को FIDE रैंकिंग में भारत के सर्वोच्च शतरंज खिलाड़ी कौन बन गये हैं? उत्तर: डी गुकेश |
|
प्रश्न: केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 2 अगस्त, 2023 को विवाद निपटारे के लिए कौन-सी योजना शुरू की है? उत्तर: विवाद से विश्वास 2.0 योजना |
|
प्रश्न: भारतीय रेलवे किसके साथ हैदराबाद में 5 जी परीक्षण स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: IIT- मद्रास |
|
प्रश्न: एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए किस एकीकृत मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की? उत्तर: 'राजमार्गयात्रा' |
|
प्रश्न: भारत में विदेशी छात्रों की शिक्षा को आसान बनाने के लिए हाल ही में किस पोर्टल की शुरुआत की गई? उत्तर: स्टडी इन इंडिया पोर्टल |
|
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने रतन टाटा को पहला 'उद्योग रत्न' पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है? उत्तर: महाराष्ट्र |
|
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने 1 अगस्त, 2023 को जल पर्यटन और साहसिक खेल नीति को मंजूरी दी?
उत्तर: उत्तर प्रदेश |
|
प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 2 अगस्त, 2023 को ‘अमृत बृक्ष आंदोलन’ ऐप लॉन्च किया? उत्तर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा |
|
प्रश्न: किस उच्च न्यायालय ने जाति आधारित सर्वेक्षण फिर से शुरू करने का आदेश दिया? उत्तर: पटना उच्च न्यायालय |
|
प्रश्न: 26 जुलाई 2023 तक, देश के कितने गांवों में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन उड़ान का कार्य पूरा किया जा चुका है? उत्तर: 2,70,924 |
|
प्रश्न: फुटबॉल इतिहास में हेडर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बन गये हैं? उत्तर: क्रिस्टियानो रोनाल्डो |
|
प्रश्न: किस देश की सैन्य शासन ने देश में लागू आपातकाल की सीमा को और छह महीने बढ़ाने का फैसला किया है? उत्तर: म्यांमार |
|
प्रश्न: देश की प्रगति में योगदान के लिए लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार हाल ही में किन्हें प्रदान किया गया है? उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
|
प्रश्न: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उप वर्गीकरण के लिए गठित किस आयोग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी? उत्तर: रोहिणी आयोग |
|
प्रश्न: 31 जुलाई को मणिपुर में हिंसा की निंदा करते हुए किस राज्य की विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया ?
उत्तर: पश्चिम बंगाल विधानसभा |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम के तहत कितने घर पूरे किए गए? उत्तर: 75.51 लाख |
|
प्रश्न: G-20 एम्पावर शिखर सम्मेलन 1 अगस्त को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: गांधीनगर |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे




