वनलाइनर करेंट अफेयर्स - अगस्त 2026
|
प्रश्न: हाल की नेपाल की अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के संभावित कारण के रूप में किस प्राकृतिक परिघटना को सुझाया गया? उत्तर: नेपाल की अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के संभावित कारण के रूप में हिमनद विस्फोट (ग्लेशियल आउटबर्स्ट) को सुझाया गया |
|
प्रश्न: हाल की भारत-जापान वार्ता के दौरान भारत ने डीप-टेक उद्यमों के लिए कितने आकार का फंड ऑफ फंड्स प्रस्तावित किया? उत्तर: भारत ने डीप-टेक उद्यमों के लिए 1 बिलियन डॉलर का फंड ऑफ फंड्स (Fund of Funds) प्रस्तावित किया |
|
प्रश्न: मेघालय सरकार द्वारा 26 अगस्त 2026 को बुनियादी पठन कौशल में सुधार हेतु कौन-सा कार्यक्रम शुरू किया गया? उत्तर: मेघालय सरकार द्वारा बुनियादी पठन कौशल में सुधार हेतु सीएम-इम्पैक्ट रीड एंड राइज़ मेघालय कार्यक्रम (CM-IMPACT Read & Rise Meghalaya Programme) शुरू किया गया |
|
प्रश्न: अगस्त 2026 में घोषित IICT-नेटफ्लिक्स पहल के तहत कितने छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त होगी? उत्तर: IICT-नेटफ्लिक्स पहल के तहत 100 छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त होगी |
|
प्रश्न: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला (CSIR-NAL) द्वारा विकसित स्वदेशी गैस टर्बाइन इंजनों के प्रमुख अनुप्रयोग क्या हैं? उत्तर: इन स्वदेशी गैस टर्बाइन इंजनों का उपयोग सामरिक मानव रहित हवाई वाहनों, ड्रोन अवरोधकों एवं छोटे मिसाइल तंत्रों में किया जाएगा |
|
प्रश्न: हाल ही में शुरू किये गए ‘मिशन समृद्ध गांव’ का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: ‘मिशन समृद्ध गांव’ का मुख्य उद्देश्य गरीबी-मुक्त, रोजगार-संपन्न एवं बुनियादी सुविधाओं से युक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर गांवों का विकास करना है |
|
प्रश्न: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा रक्षा रणनीतिक संवाद हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा रक्षा रणनीतिक संवाद न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में आयोजित किया गया |
|
प्रश्न: खिजड़िया पक्षी अभयारण्य में हाल ही के अध्ययन के दौरान ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क के कितने सक्रिय घोंसले दर्ज किए गए? उत्तर: खिजड़िया पक्षी अभयारण्य में अध्ययन के दौरान ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क के चार सक्रिय घोंसले दर्ज किए गए |
|
प्रश्न: दिल्ली सरकार ने हाल ही में प्रशासनिक डेटा को कृत्रिम बुद्धिमत्ता-अनुकूल बनाने के लिए किस संस्था के साथ समझौता किया? उत्तर: दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक डेटा को कृत्रिम बुद्धिमत्ता-अनुकूल बनाने के लिए एकस्टेप फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए |
|
प्रश्न: हाल ही में ‘पुस्तक उत्पादन उत्कृष्टता के लिए एफआईपी पुरस्कार 2026’ में प्रकाशन विभाग ने कितने पुरस्कार जीते? उत्तर: प्रकाशन विभाग ने विभिन्न प्रकाशन श्रेणियों में चार द्वितीय एवं तीन तृतीय पुरस्कार सहित कुल सात पुरस्कार जीते |
|
प्रश्न: हाल ही में शुरू किए गए ‘जेनेसिस एंटरप्रेन्योर-इन-रेजिडेंस (EIR) कोहोर्ट 3’ कार्यक्रम के तहत चयनित नवप्रवर्तकों को कितनी वित्तीय सहायता दी जाएगी और इसके अंतर्गत किन प्रमुख प्रौद्योगिकी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है? उत्तर: चयनित नवप्रवर्तकों को ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी तथा कार्यक्रम का फोकस AI/ML, IoT, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन, क्वांटम एवं इमर्सिव प्रौद्योगिकियों पर है |
|
प्रश्न: भारत और रूस ने हाल ही में द्विपक्षीय आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग के तहत 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया है और किन व्यापारिक बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया? उत्तर: दोनों देशों ने 2030 तक 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य रखा तथा बाजार पहुँच में सुधार एवं टैरिफ तथा गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया |
|
प्रश्न: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में रायबरेली, बछरावां एवं हरचंदपुर क्षेत्रों में कितने मूल्य की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और कितनी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई? उत्तर: ₹879 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया तथा इन क्षेत्रों में कुल 346 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई |
|
प्रश्न: हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली द्वारा शुरू किए गए ‘गर्भिणी मित्र’ पाठ्यक्रम की अवधि, पात्रता एवं अधिकतम प्रवेश क्षमता क्या है? उत्तर: यह 6 महीने का ऑफलाइन पाठ्यक्रम है, जिसके लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण एवं 18 वर्ष की न्यूनतम आयु आवश्यक है तथा प्रत्येक बैच में अधिकतम 20 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा शुरू किए गए सूचना प्रौद्योगिकी सहनशीलता सूचकांक (ITRI) का उद्देश्य क्या है? उत्तर: ITRI का उद्देश्य बाजार अवसंरचना संस्थानों की आईटी प्रणालियों की सहनशीलता का आकलन एवं उसे मजबूत करना है |
|
प्रश्न: हाल ही में शुरू की गई देशव्यापी क्लाउड एवं एआई कौशल विकास पहल के तहत कितने शिक्षार्थियों को बुनियादी प्रशिक्षण और कितने प्रतिभागियों को रोजगारोन्मुख गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा? उत्तर: AWS की डिजिटल प्रशिक्षण सामग्री के माध्यम से 1.5 लाख शिक्षार्थियों को एआई एवं क्लाउड की बुनियादी जानकारी तथा AWS री/स्टार्ट कार्यक्रम के माध्यम से 10,000 प्रतिभागियों को रोजगारोन्मुख गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा |
|
प्रश्न: हाल ही में 100% स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल का सफल परीक्षण किस कंपनी ने किया और इसका उत्पादन एवं आपूर्ति लक्ष्य क्या है? उत्तर: इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) ने इसका परीक्षण किया; कंपनी प्रत्येक 100 सेकंड में एक राइफल बनाने और दिसंबर 2030 तक 6,01,427 राइफलों की आपूर्ति पूरी करने का लक्ष्य रखती है |
|
प्रश्न: हाल ही में चर्चा में रहा थिकसे मठ कहाँ स्थित है और इसकी वास्तुकला किस प्रसिद्ध बौद्ध स्मारक से मिलती-जुलती है? उत्तर: थिकसे मठ लद्दाख में लेह से लगभग 19 किलोमीटर दूर स्थित है और इसकी बहु-स्तरीय वास्तुकला तिब्बत के पोटाला पैलेस से मिलती-जुलती है। |
|
प्रश्न: हाल ही में भारत और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चेन्नई की जल आपूर्ति एवं स्वच्छता अवसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए कितने मूल्य का ऋण समझौता किया और इसका प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: भारत और ADB ने 230 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय जल आपूर्ति एवं स्वच्छता सेवाओं तक पहुँच में सुधार तथा जलवायु-लचीले एवं सतत शहरी जल प्रबंधन को बढ़ावा देना है |
|
प्रश्न: हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन के निकट स्थित किस अशोककालीन बौद्ध स्थल पर प्राचीन बौद्ध स्मारकों की जाँच एवं संरक्षण के लिए नए सिरे से उत्खनन शुरू किया गया और पूर्व उत्खनन में क्या मिला था? उत्तर: मध्य प्रदेश में उज्जैन के निकट वैश्य टेकरी पर नए सिरे से उत्खनन शुरू किया गया; 1938-39 के उत्खनन में बड़ी ईंटें एवं आहत सिक्के मिले थे, जो इसके मौर्यकालीन उद्गम का संकेत देते हैं |
|
प्रश्न: हाल ही में भारत और ब्राजील के बीच हस्ताक्षरित दूरसंचार एवं ICT समझौते के तहत किन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा? उत्तर: समझौते के तहत दूरसंचार, ICT, डिजिटल अवसंरचना, साइबर सुरक्षा, DPI, उभरती प्रौद्योगिकियों एवं क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा |
|
प्रश्न: हाल ही में DAY-NRLM के तहत शुरू किए गए राष्ट्रीय उद्यमिता अभियान-II की अवधि क्या है और इसका प्रमुख उद्देश्य किस वर्ग में उद्यमिता को मजबूत करना है? उत्तर: यह अभियान 21 अगस्त से 21 नवंबर, 2026 तक चलेगा और इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं में उद्यमिता को मजबूत करना है |
|
प्रश्न: हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रारंभिक स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षाओं हेतु अनिवार्य लीगल प्रैक्टिस अवधि में क्या परिवर्तन किया? उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय ने 2:1 के बहुमत से दिए गए अपने निर्णय में लीगल प्रैक्टिस की अनिवार्य अवधि तीन वर्ष से घटाकर एक वर्ष कर दी है |
|
प्रश्न: प्रादेशिक सेना द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026 (TCQ 3.0)’ का उद्देश्य क्या है और इसमें प्रतियोगिता के कौन-से तीन ट्रैक शामिल हैं? उत्तर: इसका उद्देश्य रक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सूचना क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के लिए स्वदेशी तकनीकी समाधान विकसित करना है; इसके तीन ट्रैक बग हंटिंग, एआई कवच और क्रिएटर्स चैलेंज हैं |
|
प्रश्न: हाल ही में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा आयोजित 20वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार का मुख्य विषय क्या था और इसमें किन दो प्रमुख डिजिटल पहलों को प्रस्तुत किया गया? उत्तर: वेबिनार का विषय प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा सरकारी प्रक्रियाओं का पुनःअभिकल्पन एवं केंद्रीय स्तर पर डिजिटल परिवर्तन था, जिसमें एग्रीस्टैक और ई-जागृति पहल प्रस्तुत की गईं |
|
प्रश्न: हाल ही में IUCN के एक अध्ययन के अनुसार वैश्विक भूमि पुनर्स्थापन की प्रगति कितनी रही है और देशों ने अपने संयुक्त पुनर्स्थापन लक्ष्यों के तहत कितनी भूमि बहाल करने की प्रतिबद्धता जताई है? उत्तर: अब तक 12.43 करोड़ हेक्टेयर क्षरित भूमि का पुनर्स्थापन हुआ है, जो संयुक्त प्रतिबद्धताओं का केवल 10.4% है, जबकि देशों ने 1.2 अरब हेक्टेयर भूमि के पुनर्स्थापन का लक्ष्य रखा है |
|
प्रश्न: हाल ही में सेंटर फॉर मरीन लिविंग रिसोर्सेज एंड इकोलॉजी (CMLRE) द्वारा जारी राष्ट्रीय रिपोर्ट भारत के किस समुद्री क्षेत्र में गहरे समुद्र एवं दूरस्थ जल मत्स्य संसाधनों का आकलन करती है? उत्तर: यह रिपोर्ट भारत के 23.7 लाख वर्ग किलोमीटर के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में इन संसाधनों का आकलन करती है और इसका उद्देश्य भारत की ब्लू इकोनॉमी के सतत विकास को समर्थन देना है |
|
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने को मंजूरी क्यों दी और इसका प्रमुख लाभ क्या होगा? उत्तर: इसका उद्देश्य लद्दाख में न्यायिक अवसंरचना एवं उच्च न्यायिक सेवाओं को मजबूत करना है, जिससे निवासियों को उच्च न्यायालय की कार्यवाही के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम होगी |
|
प्रश्न: हाल ही में जारी ‘सुजलाम भारत DPI के तहत डेटा साझाकरण, अंतर-संचालनीयता एवं हितधारक पहुँच नीति’ का उद्देश्य क्या है और इसमें डेटा के किन प्रमुख पहलुओं पर ध्यान दिया गया है? उत्तर: नीति का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल डेटा का बेहतर प्रशासन करना है तथा इसमें डेटा साझाकरण, अंतर-संचालनीयता, हितधारक पहुँच, पंचायत-केंद्रित शासन एवं डेटा संरक्षण पर ध्यान दिया गया है |
|
प्रश्न: हाल ही में इंडियाAI मिशन ने जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए भारत के डेटा पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘एआईकोश’ पर कार्यशाला कहाँ आयोजित की और इसमें किन क्षेत्रों के हितधारकों ने भाग लिया? उत्तर: यह कार्यशाला नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित की गई, जिसमें सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत एवं स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने भाग लिया |
|
प्रश्न: भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित RK-251 ‘स्मार्ट’ कैंसर दवा स्वस्थ ऊतकों को होने वाले नुकसान को कम करने में किस प्रकार सहायक हो सकती है? उत्तर: RK-251 सामान्य ऊतकों में अपेक्षाकृत निष्क्रिय रहती है और कैंसर कोशिकाओं में मौजूद उच्च स्तर की रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (ROS) के कारण मुख्य रूप से वहीं सक्रिय होती है |
|
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में स्वीकृत ₹13,041 करोड़ की 5 अवसंरचना परियोजनाओं में कितनी रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएँ और कितनी राजमार्ग परियोजना शामिल हैं? उत्तर: इनमें चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएँ और एक राजमार्ग परियोजना शामिल है |
|
प्रश्न: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘फ्रेंड्स ऑफ MY भारत’ पहल का प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: दुनियाभर में भारतीय मूल के युवाओं को स्वयंसेवा एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े अवसरों से जोड़ना |
|
प्रश्न: हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के संबंध में किस प्रकार के संस्थागत सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया? उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय ने मजबूत अवसंरचना, सुरक्षित परीक्षा केंद्रों, सुदृढ़ साइबर सुरक्षा एवं परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए स्थायी तंत्र के साथ NTA को एक सुदृढ़ संस्थागत परीक्षा निकाय के रूप में विकसित करने पर जोर दिया |
|
प्रश्न: IIT मंडी के शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में विकसित जैव-प्रेरित सतही लेप 3D-प्रिंटेड अस्थि प्रत्यारोपणों में किन दो प्रमुख समस्याओं को संबोधित करता है? उत्तर: यह जैव-प्रेरित लेप बैक्टीरियल संक्रमण को कम करने तथा प्रत्यारोपण के हड्डियों के साथ बेहतर एकीकरण की समस्या को संबोधित करता है |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय नौसेना के लिए MQ-9B सी गार्डियन प्रणाली हेतु रक्षा मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ कितने मूल्य का अनुबंध किया? उत्तर: रक्षा मंत्रालय ने दो MQ-9B सी गार्डियन HALE रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम को 30 महीने के लिए लीज पर लेने हेतु अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स के साथ ₹1,943 करोड़ का अनुबंध किया |
|
प्रश्न: भारत-अमेरिका नौसैन्य विस्फोटक आयुध निष्क्रियकरण (EOD) अभ्यास 2026 का आठवाँ संस्करण कहाँ संपन्न हुआ? उत्तर: भारत-अमेरिका नौसैन्य EOD अभ्यास 2026 का आठवाँ संस्करण केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में संपन्न हुआ |
|
प्रश्न: राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार, 2026 में कितने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान मुख्यतः किन क्षेत्रों से संबंधित थे? उत्तर: राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार, 2026 में 15 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्र निर्माण एवं लोक प्रशासन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया |
|
प्रश्न: केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने हाल ही में आरटीआई अपीलों एवं शिकायतों से संबंधित किस उन्नत पोर्टल का शुभारंभ किया और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: CIC ने आरटीआई अपीलों एवं शिकायतों की डिजिटल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए उन्नत अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS 2.0) पोर्टल का शुभारंभ किया |
|
प्रश्न: भारत ने हाल ही में घासभूमियों एवं अन्य खुले प्राकृतिक पारितंत्रों पर पहली राष्ट्रीय मार्गदर्शिका कहाँ और किस अवसर पर जारी की? उत्तर: भारत ने मंगोलिया के उलानबटार में मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCCD) के पक्षकारों के सम्मेलन के 17वें सत्र (COP17) में यह राष्ट्रीय मार्गदर्शिका जारी की |
|
प्रश्न: भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ कब और कहाँ आयोजित किया जाएगा तथा इसका प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: ‘मैत्री-XV’ का आयोजन 18 से 31 अगस्त, 2026 तक थाईलैंड में किया जाएगा और इसका उद्देश्य भारत एवं थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग एवं अंतर-संचालनीयता को मजबूत करना है |
|
प्रश्न: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी खेल प्रतिभा पहचान अभियान का लक्ष्य किस आयु वर्ग के बच्चों की प्रतिभा की पहचान करना है? उत्तर: इस अभियान का लक्ष्य 5–15 वर्ष की आयु के बच्चों की खेल प्रतिभा की पहचान करना और 2036 ओलंपिक खेलों की संभावित मेजबानी के लिए भारत की तैयारियों को मजबूत करना है |
|
प्रश्न: भारत का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर कहाँ स्थापित किया गया तथा इसके साथ कौन-कौन सी अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया गया? उत्तर: भारत का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर मध्य प्रदेश के इंदौर चिड़ियाघर में स्थापित किया गया तथा इसके साथ 14-D सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का भी उद्घाटन किया गया |
|
प्रश्न: महिला अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2026 का खिताब हाल ही में किस देश ने जीता और फाइनल में किस टीम को हराया? उत्तर: कैमरून ने मलावी को 3–0 से हराकर महिला अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2026 का अपना पहला खिताब जीता |
|
प्रश्न: ‘साइबर कुश्ती 2026’ हैकाथॉन का शुभारंभ किस संस्था द्वारा किया गया और यह किस क्षेत्र पर केंद्रित है? उत्तर: इस हैकाथॉन का शुभारंभ राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा किया गया; यह मानवीय निर्णय क्षमता पर केंद्रित राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हैकाथॉन है |
|
प्रश्न: हाल ही में जारी नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि के लिए किन चार क्षेत्रों को उच्च क्षमता वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है? उत्तर: रसायन, वस्त्र, दूरसंचार एवं नेटवर्किंग उपकरण तथा सौर PV विनिर्माण को उच्च क्षमता वाले क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है |
|
प्रश्न: वैज्ञानिकों द्वारा विकसित 3D कंप्यूटर सिमुलेशन मॉडल कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के पूर्वानुमान में किन प्रमुख पहलुओं का बेहतर अनुमान लगाने में सहायता करेगा? उत्तर: यह CME की गति, पृथ्वी तक पहुँचने के समय तथा उसके संभावित प्रभाव का बेहतर अनुमान लगाने में सहायता करेगा |
|
प्रश्न: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के तहत प्रमुख एवं लघु खनिजों के विनियमन से संबंधित शक्तियों में क्या प्रावधान किया गया है? उत्तर: केंद्र सरकार कोयला, चूना पत्थर, लौह अयस्क, तांबा एवं मैंगनीज जैसे प्रमुख खनिजों को विनियमित करेगी, जबकि 49 लघु खनिजों पर राज्यों का अधिकार बना रहेगा |
|
प्रश्न: ICMR-SHINE कार्यक्रम के द्वितीय संस्करण का आयोजन कितने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के कितने स्थानों पर किया गया और इसका लक्ष्य किन विद्यार्थियों को जैव-चिकित्सा अनुसंधान से परिचित कराना था? उत्तर: कार्यक्रम का आयोजन 31 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 83 स्थानों पर किया गया और इसका लक्ष्य कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को जैव-चिकित्सा अनुसंधान से परिचित कराना था |
|
प्रश्न: हाल ही में कैनेडियन ओपन महिला एकल का खिताब जीतने के लिए इगा स्वियाटेक ने फाइनल में किस खिलाड़ी को हराया? उत्तर: इगा स्वियाटेक ने एलेना रिबाकिना को 6-2, 6-3 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता |
|
प्रश्न: राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 का प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की भूमिका का विस्तार करना तथा सहकारी क्षेत्र के लिए वित्तपोषण को अधिक लचीला बनाना है |
|
प्रश्न: एस. एन. बोस राष्ट्रीय मूलभूत विज्ञान केंद्र (SNBNCBS) और अशोक विश्वविद्यालय द्वारा विकसित AI-आधारित फ्रेमवर्क कैंसर स्टेम-सदृश कोशिकाओं की किन तीन विकासात्मक अवस्थाओं की पहचान करता है? उत्तर: यह फ्रेमवर्क प्लुरिपोटेंट-सदृश, मल्टीपोटेंट-सदृश एवं यूनिपोटेंट-सदृश कैंसर स्टेम-सदृश कोशिकाओं की पहचान करता है |
|
प्रश्न: सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में कैंसर को अधिसूचित बीमारी घोषित करने के लिए कितने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया और इसका प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय ने 19 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कैंसर को अधिसूचित बीमारी घोषित करने का निर्देश दिया, ताकि शीघ्र पहचान, रोग निगरानी में सुधार तथा रोगियों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके |
|
प्रश्न: SEBI ने सूचीबद्ध नगरपालिका ऋण प्रतिभूतियों वाले नगर निकायों के लिए अर्धवार्षिक और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत करने की समय-सीमा में क्या बदलाव किया है? उत्तर: अर्धवार्षिक अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की समय-सीमा 45 से बढ़ाकर 60 दिन तथा वार्षिक ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की समय-सीमा 60 से बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है |
|
प्रश्न: “वन हर्ब, वन स्टैंडर्ड” पहल के लिए किन दो संस्थानों ने हाल ही में अपने समझौता ज्ञापन (MoU) का नवीनीकरण किया? उत्तर: भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग (PCIM&H) तथा भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने इस पहल के कार्यान्वयन के लिए MoU का नवीनीकरण किया |
|
प्रश्न: केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 में केरल राज्य के नाम में क्या परिवर्तन प्रस्तावित किया गया है और यह प्रस्ताव संविधान के किस अनुच्छेद से संबंधित है? उत्तर: विधेयक में केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव किया गया है और यह प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 3 से संबंधित है |
|
प्रश्न: भारतीय नौसेना के अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (NGOPV) ‘श्रुति’ का जलावतरण हाल ही में कहाँ किया गया और इसका निर्माण किस उद्देश्य से संबंधित है? उत्तर: ‘श्रुति’ का जलावतरण कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में किया गया तथा यह भारत की स्वदेशी युद्धपोत निर्माण एवं नौसेना की अपतटीय गश्ती क्षमताओं को मजबूत करने से संबंधित है |
|
प्रश्न: परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने भारत की बस परिवहन प्रणाली में सुधार के लिए किन प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक पुनर्गठन की सिफारिश की है? उत्तर: समिति ने परमिट, बस टर्मिनल, डिजिटल कनेक्टिविटी, सुरक्षा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एवं यात्री सेवाओं में सुधार के माध्यम से बस परिवहन प्रणाली के व्यापक पुनर्गठन की सिफारिश की है |
|
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की किस आत्मकथा का विमोचन किया गया? उत्तर: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स’ का विमोचन किया गया |
|
प्रश्न: बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 के अनुसार बैंककार बही के किस प्रकार के रिकॉर्ड को साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य, वैध एवं कानूनी रूप से प्रवर्तनीय माना जा सकता है? उत्तर: बैंककार बही के इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल रिकॉर्ड को, यदि वे मूल अभिलेखों का सटीक प्रतिनिधित्व करते हों तथा उनमें अनधिकृत परिवर्तन या छेड़छाड़ न हुई हो, साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य, वैध एवं कानूनी रूप से प्रवर्तनीय माना जा सकता है |
|
प्रश्न: 11 अगस्त, 2026 को किस क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी के 119वें बलिदान दिवस पर देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की? उत्तर: देश ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के 119वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें 18 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार द्वारा फाँसी दी गई थी |
|
प्रश्न: हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा डिजाइनर कॉन्क्लेव 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या था? उत्तर: डिजाइन नवाचार एवं बाजार-उन्मुख उत्पाद विकास के माध्यम से भारत के हथकरघा क्षेत्र को सुदृढ़ करना |
|
प्रश्न: हाल ही में लोक सभा द्वारा पारित न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 में न्यायाधिकरणों के प्रशासन एवं कामकाज की निगरानी के लिए किस संस्था की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है और इसकी अध्यक्षता कौन करेगा? उत्तर: इस विधेयक के तहत राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग की स्थापना का प्रस्ताव है, जिसकी अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश या उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश द्वारा की जाएगी |
|
प्रश्न: वैज्ञानिकों ने उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर वायुमंडल की ऊपरी परत में ओजोन की असामान्य सांद्रता का अध्ययन करने के लिए किन प्रमुख स्रोतों से प्राप्त आँकड़ों का उपयोग किया? उत्तर: वैज्ञानिकों ने इसके लिए वायुमंडलीय रडार, मौसम गुब्बारों, ऑरा माइक्रोवेव लिम्ब साउंडर उपग्रह और INSAT-3DR उपग्रहों एवं उन्नत वायुमंडलीय मॉडलों से प्राप्त आँकड़ों का उपयोग किया |
|
प्रश्न: हाल ही में भोपाल में आयोजित 11वीं BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक में अपनाई गई भोपाल घोषणा का प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: 11वीं BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक में अपनाई गई भोपाल घोषणा का उद्देश्य BRICS सदस्य एवं साझेदार देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, रचनात्मक उद्योगों तथा जन-से-जन संबंधों को मजबूत करना है |
|
प्रश्न: सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने हाल ही में किस त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए और इस समझौते के तहत क्या प्रावधान किया गया है? उत्तर: सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा |
|
प्रश्न: हाल ही में शुरू किये गए ‘ई-समुद्र’ डिजिटल प्लेटफॉर्म में कौन-सी प्रमुख डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध हैं और भारत वैश्विक स्तर पर नाविकों की आपूर्ति में किस स्थान पर है? उत्तर: ई-समुद्र में एंड-टू-एंड डिजिटल वर्कफ्लो, ऑनलाइन भुगतान, रियल-टाइम ट्रैकिंग एवं डिजिटल रूप से जारी प्रमाण-पत्र जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं तथा भारत विश्व स्तर पर नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है |
|
प्रश्न: 8 अगस्त, 2026 को ‘प्रकृति ज्ञान धाम’ इको-एजुकेशनल हब का उद्घाटन कहाँ पर और किसके द्वारा किया गया तथा इसका विकास किस संस्थान ने किया है? उत्तर: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लखनऊ स्थित महर्षि पराशर बायोरिसोर्स सेंटर में ‘प्रकृति ज्ञान धाम’ का उद्घाटन किया गया, जिसका विकास CSIR-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NBRI) ने किया है |
|
प्रश्न: हाल ही में GI-टैग प्राप्त मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप किस देश के लिए भेजी गई और इसमें कितनी मात्रा शामिल थी? उत्तर: बिहार से ऑस्ट्रेलिया के लिए मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप 8 अगस्त, 2026 को भेजी गई, जिसमें 18 मीट्रिक टन मखाना शामिल था |
|
प्रश्न: 10 अगस्त, 2026 को भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण (EOD) अभ्यास 2026 कहाँ शुरू हुआ और इसका प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: यह अभ्यास कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में शुरू हुआ तथा इसका प्रमुख उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता में सुधार और पेशेवर सहयोग को सुदृढ़ करना है |
|
प्रश्न: खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अनुसार जुलाई 2026 में वैश्विक खाद्य कीमतें तीन वर्षों से अधिक समय के उच्चतम स्तर पर पहुँचने के पीछे कौन-कौन से प्रमुख कारण रहे? उत्तर: प्रतिकूल मौसम परिस्थितियाँ, भू-राजनीतिक संघर्ष, आपूर्ति संबंधी चिंताएँ तथा खाड़ी एवं काला सागर क्षेत्रों में भू-राजनीतिक तनाव और जलवायु-संबंधी व्यवधान वैश्विक खाद्य कीमतों में वृद्धि के प्रमुख कारण रहे |
|
प्रश्न: 6 अगस्त, 2026 को भारत और चीन के बीच भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 36वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई और इसमें किन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई? उत्तर: WMCC की 36वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की वर्तमान स्थिति, सीमा प्रबंधन, सीमा निर्धारण, तंत्र निर्माण तथा सीमा-पार सहयोग सहित विभिन्न सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई |
|
प्रश्न: हाल ही में संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 किस अधिनियम में संशोधन करता है? उत्तर: यह विधेयक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 में संशोधन करता है |
|
प्रश्न: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों/भौगोलिक विशेषताओं की भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर औपचारिक पहचान का क्या उद्देश्य है? उत्तर: इसका उद्देश्य इन स्थानों के सटीक मानचित्रण एवं पहचान को सुगम बनाना तथा आम जनता के बीच इनके बारे में जागरूकता बढ़ाना है |
|
प्रश्न: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में किस उद्देश्य से छिंदवाड़ा से 6 माह की अवधि वाले ‘जन विश्वास अभियान’ का शुभारंभ किया? उत्तर: प्रशासन और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को मजबूत करने, शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करने, सरकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने तथा प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से |
|
प्रश्न: कराधान एवं अन्य विधियाँ (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत UPI एवं RuPay डेबिट कार्ड लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के संबंध में क्या प्रावधान किया गया है? उत्तर: विधेयक में UPI एवं RuPay डेबिट कार्ड लेन-देन पर MDR लगाने पर रोक संबंधी कानूनी प्रावधान को हटाया गया है, किंतु MDR तत्काल लागू नहीं होगा |
|
प्रश्न: हाल ही में बोस इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित जनरल कंकरेन्स परकोलेशन (GCP) रूपरेखा का प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: कम नेटवर्क संसाधनों एवं कम प्रारंभिक एंटैंगलमेंट के साथ लंबी दूरी के क्वांटम संचार को अधिक प्रभावी बनाना |
|
प्रश्न: हाल ही में ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से सफलतापूर्वक परीक्षण की गई 'अग्नि-4' मिसाइल किस प्रकार की मिसाइल है तथा इसकी मारक क्षमता कितनी है? उत्तर: अग्नि-4 ठोस ईंधन से संचालित दो चरणों वाली सतह-से-सतह मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 4,000 किमी है |
|
प्रश्न: ब्रिक्स देशों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs) पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए हाल ही में सदस्य देशों ने किस सहयोग रूपरेखा को अंतिम रूप दिया? उत्तर: ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 10वीं बैठक में सदस्य देशों ने ब्रिक्स देशों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पारितंत्र को सुदृढ़ करने के लिए MSME कार्य समूह की सहयोग रूपरेखा को अंतिम रूप दिया |
|
प्रश्न: हाल ही में संसद द्वारा पारित ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को छोड़कर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या कितनी कर दी गई है? उत्तर: संसद द्वारा पारित इस विधेयक के तहत CJI को छोड़कर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है |
|
प्रश्न: भ्रष्टाचार के मामलों में भगोड़े अपराधियों का पता लगाने एवं प्रत्यर्पण सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत ने ब्रिक्स भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह (BRICS ACWG) की दूसरी बैठक में किस नेटवर्क की स्थापना का प्रस्ताव रखा है? उत्तर: भारत ने भ्रष्टाचार के मामलों में भगोड़े अपराधियों का पता लगाने एवं प्रत्यर्पण सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘कानून प्रवर्तन व्यवसायियों के ब्रिक्स नेटवर्क’ की स्थापना का प्रस्ताव रखा |
|
प्रश्न: हाल ही में बिहार मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कितने विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है? उत्तर: बिहार मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 19 विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है |
|
प्रश्न: हाल ही में गुजरात सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा उपभोक्ताओं को गैर-दुग्ध उत्पादों से भ्रमित होने से बचाने के उद्देश्य से किन उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं बिक्री पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया है? उत्तर: गुजरात सरकार ने अनधिकृत एनालॉग पनीर, चीज़ एवं मक्खन के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं बिक्री पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया है |
|
प्रश्न: हाल ही में गुजरात सरकार ने नदी पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कितनी यात्री क्षमता वाले लक्ज़री क्रूज़ के संचालन की घोषणा की है? उत्तर: गुजरात सरकार ने एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट नर्मदा नदी पर नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 600-यात्री क्षमता वाले लक्ज़री क्रूज़ के संचालन की घोषणा की |
|
प्रश्न: हाल ही में डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स की रोकथाम तथा साइबर अपराध शिकायतों के त्वरित पंजीकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में किस व्यवस्था को अपनाने पर बल दिया है? उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स की रोकथाम तथा साइबर अपराध शिकायतों के त्वरित पंजीकरण के लिए देशभर में ई-ज़ीरो एफआईआर (e-Zero FIR) व्यवस्था को अपनाने पर बल दिया है |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में नीतिगत रेपो दर को कितने प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है? उत्तर: RBI ने वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं एवं भू-राजनीतिक तनावों के बीच नीतिगत रेपो दर 5.25% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है |
|
प्रश्न: पद्मश्री सम्मानित शिक्षाविद् एवं पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल, जिनका हाल ही में निधन हुआ, ने किन-किन राज्यों के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था? उत्तर: डॉ. डी. वाई. पाटिल ने त्रिपुरा, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था |
|
प्रश्न: हाल ही में WHO की कैंसर अनुसंधान इकाई ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (IARC) ने किन तीन व्यापक रूप से प्रयुक्त दवाओं को ग्रुप-1 कैंसरकारी दवा के रूप में वर्गीकृत किया है? उत्तर: IARC ने हाइड्रोक्लोरोथियाज़ाइड, वोरिकोनाज़ोल एवं टैक्रोलिमस को ग्रुप-1 कैंसरकारी (Carcinogens) के रूप में वर्गीकृत किया है |
|
प्रश्न: हाल ही में शुरू की गई क्लाउडेड लेपर्ड संरक्षण कार्ययोजना (CAP) में आवास पुनर्स्थापन एवं वन्यजीव गलियारों के संरक्षण हेतु पूर्वोत्तर भारत में कितने प्राथमिक संरक्षण परिदृश्यों की पहचान की गई है? उत्तर: क्लाउडेड लेपर्ड संरक्षण कार्ययोजना (CAP) में आवास पुनर्स्थापन एवं वन्यजीव गलियारों के संरक्षण हेतु पूर्वोत्तर भारत के 14 प्राथमिक संरक्षण परिदृश्यों की पहचान की गई है |
|
प्रश्न: हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी मसौदा अधिसूचना में दोपहिया एम्बुलेंस के लिए किस श्रेणी का नियामक ढाँचा प्रस्तावित किया गया है तथा इसका प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: मसौदे में L2 श्रेणी की दोपहिया सड़क एम्बुलेंस के लिए नियामक ढाँचा प्रस्तावित किया गया है, जिससे विशेषकर ग्रामीण, दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बेहतर बनाई जा सके |
|
प्रश्न: हाल ही में IIT पटना द्वारा विकसित हाइब्रिड मैग्नेटो-रियोमीटर का प्रमुख उद्देश्य क्या है तथा यह किन प्रकार के द्रवों के गुणों का परीक्षण करता है? उत्तर: इसका उद्देश्य मैग्नेटोरियोलॉजिकल (MR) द्रवों के प्रवाह एवं विरूपण तथा घर्षण एवं घिसाव (ट्राइबोलॉजिकल) गुणों का संयुक्त संपीड़न एवं अपरूपण बल की परिस्थितियों में सटीक परीक्षण करना है |
|
प्रश्न: भारत के 101वें रामसर स्थल के रूप में घोषित ‘ग्लॉ झील’ किस संरक्षित क्षेत्र में स्थित है तथा यह किन जैव विविधताओं के कारण महत्त्वपूर्ण मानी जाती है? उत्तर: यह पूर्वी हिमालय के कमलांग टाइगर रिज़र्व एवं वन्यजीव अभयारण्य में स्थित है तथा 150 से अधिक वृक्ष प्रजातियों एवं 49 ऑर्किड प्रजातियों का संरक्षण करने वाला महत्त्वपूर्ण जैव विविधता हॉटस्पॉट है |
|
प्रश्न: किस प्रशांत महासागरीय द्वीपीय राष्ट्र ने अपनी सांस्कृतिक पहचान एवं विरासत को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के उद्देश्य से आधिकारिक रूप से अपना नाम बदल लिया है? उत्तर: प्रशांत महासागर स्थित द्वीपीय राष्ट्र ‘नौरू’ ने अपना आधिकारिक नाम बदलकर ‘रिपब्लिक ऑफ नाओएरो’ कर लिया है; यह विश्व का तीसरा सबसे छोटा देश है |
|
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को किस अवधि तक जारी रखने की मंजूरी दी है? उत्तर: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-KISAN योजना को वर्ष 2026–27 से 2030–31 तक जारी रखने के लिए ₹3.15 लाख करोड़ के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है |
|
प्रश्न: केंद्र सरकार द्वारा संशोधित खेलो इंडिया योजना एवं राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता (ANSFs) योजना के लिए कितनी अवधि तथा कितने संयुक्त वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी गई है? उत्तर: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए संशोधित खेलो इंडिया योजना एवं राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता (ANSFs) योजना हेतु ₹36,441 करोड़ के संयुक्त वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है |
|
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मैसूरु में उद्घाटित ‘विवेक स्मारक’ की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: इस केंद्र की स्थापना युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के आधार पर राष्ट्रसेवा, सामाजिक कल्याण, नेतृत्व, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है |
|
प्रश्न: राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में कौन-सा स्थान प्राप्त किया? उत्तर: भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत एवं 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेल 2026 की समग्र पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया |
|
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) के क्रियान्वयन के लिए कुल कितनी वित्तीय राशि स्वीकृत की गई है? उत्तर: प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) के क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कुल ₹5,070 करोड़ की वित्तीय राशि स्वीकृत की है |
|
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत ‘समुद्र मंथन’– राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: अपतटीय तेल एवं गैस अन्वेषण में तेजी लाना तथा भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करना |
|
प्रश्न: हाल ही में लोक सभा द्वारा पारित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: विलंबित पंजीकरण से संबंधित प्रावधानों को अधिक कठोर बनाना तथा जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं की समय पर सूचना देने को प्रोत्साहित करना |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


