• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
    • सामयिक खबरें
    • खेल समसामयिकी
    • राज्य समसामयिकी
    • वनलाइनर करेंट अफेयर्स
    • दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
  • साक्षात्कार
  • ई-पत्रिकाएं
    • ऑनलाइन ई-पत्रिकाएं
    • पत्रिकाएं आर्काइव्स
  • पुस्तकें
    • प्रिंट संस्करण
    • ऑनलाइन संस्करण
    • PDF संस्करण
  • पत्रिकाएं
    • प्रिंट संस्करण
    • ऑनलाइन संस्करण
    • पत्रिकाएं आर्काइव्स
  • सब्सक्रिप्शन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • ई-पत्रिकाएं
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - दिसंबर 2023

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - दिसंबर 2023

प्रश्न: 3 जनवरी, 2024 को पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार किसने ग्रहण किया?
उत्तर: वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह
प्रश्न: 24 दिसंबर, 2023 को गुवाहाटी में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब किसने जीता?
उत्तर: अनमोल खरब
प्रश्न: 24 दिसंबर, 2023 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किस देश को एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न: प्रति वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 24 दिसंबर
प्रश्न: सिंधी संस्कृति और विरासत को प्रस्तुत करने के लिए 21-22 दिसंबर, 2023 को 28वें सिंधी सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: दुबई
प्रश्न: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने 22 दिसंबर, 2023 को दूसरी राष्ट्रीय स्तरीय हितधारक कार्यशाला का आयोजन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: 8 दिनों तक चलने वाले 26वें राष्ट्रीय एकीकरण और युवा नेतृत्व शिविर का शुभारंभ 24 दिसंबर, 2023 को कहाँ किया गया?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर
प्रश्न: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 24 दिसंबर, 2023 को 20वें 'न्यूरो अपडेट 2023' सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: अहमदाबाद
प्रश्न: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 24 दिसंबर, 2023 को एकता सम्मेलन को संबोधित किया और देश के प्रथम गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया?
उत्तर: गुजरात के गांधीनगर
प्रश्न: किस प्रसिद्ध कवि और चित्रकारका 22 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया?
उत्तर: इमरोज़
प्रश्न: प्रति वर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 दिसंबर
प्रश्न: 75वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2024) समारोह के मुख्य अतिथि कौन होंगे?
उत्तर: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ
प्रश्न: भारत की किस उपभोक्ता विद्युत कंपनी को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, 2023 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: ‘क्रॉम्पटन’
प्रश्न: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने 21 दिसंबर, 2023 को दो दिवसीय जनजातीय केन्द्रित कार्यक्रम ‘आदि व्याख्यान’ का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: विश्व बैंक ने तमिलनाडु में शहरी जल और सीवरेज प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए कितने डॉलर की मंजूरी दी?
उत्तर: 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर
प्रश्न: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 'स्वयं सहायता समूहों' के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए किसके साथ समझौता किया?
उत्तर: जियो मार्ट
प्रश्न: 22 दिसंबर, 2023 को देश के पहले साइबर सुरक्षा केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
उत्तर: चंडीगढ़
प्रश्न: भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 22 दिसंबर, 2023 को त्रिपुरा में शहरी सेवाओं एवं पर्यटन संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु कितने डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: 100 मिलियन
प्रश्न: बुनियादी ढांचे की क्षमता निर्माण में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व बैंक तथा भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने 20 दिसंबर 2023 को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) बिगिनर्स ई-कोर्स कहाँ लॉन्च किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज (CAPS) ने 22 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में 20वां सुब्रतो मुखर्जी सेमिनार आयोजित किया। इस सेमिनार का विषय क्या था?
उत्तर: "भारत और वैश्विक दक्षिण: चुनौतियाँ एवं अवसर"
प्रश्न: हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (COC) का 8वां संस्करण रॉयल थाई नेवी द्वारा 19 से 22 दिसंबर, 2023 तक कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: थाईलैंड के बैंकॉक
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने 19 दिसंबर, 2023 को अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। 2023 एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर किसे घोषित किया गया है?
उत्तर: भारत के हार्दिक सिंह (पुरुष) और नीदरलैंड के जैन डे वार्ड (महिला)
प्रश्न: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 20 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 किन्हें दिया जाएगा?
उत्तर: चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज
प्रश्न: देश के प्रति उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए भूटान के नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर: डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण-पूर्व एशिया) डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह
प्रश्न: वर्ष 2023 का अर्जुन पुरस्कार किस क्रिकेट खिलाड़ी को दिए जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर: मोहम्मद शामी
प्रश्न: साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में 2023 के साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की। हिंदी के चर्चित कथाकार संजीव के किस उपन्यास को इस वर्ष के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है?
उत्तर: 'मुझे पहचानो'
प्रश्न: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. वी मोहिनी गिरि का निधन कब हुआ?
उत्तर: 19 दिसंबर, 2023
प्रश्न: प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: 20 दिसंबर
प्रश्न: किस बैंक ने हाल ही में इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड इश्यू के जरिए 7,425 करोड़ रुपये जुटाए हैं?
उत्तर: एचडीएफसी बैंक
प्रश्न: भारतीय वायु सेना (IAF) और यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) ने संयुक्त रूप से 20 दिसंबर, 2023 को किसकी स्मृति में वार्षिक व्याख्यान का आयोजन किया?
उत्तर: वायु सेना के पहले मार्शल अर्जन सिंह
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तट रक्षक के लिए अगली पीढ़ी के 6 अपतटीय गश्ती जहाजों की खरीद हेतु 20 दिसंबर, 2023 को किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: मझगांव डॉकयार्ड शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई
प्रश्न: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 19 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में किस देश के व्यापार मंत्री टोड मैक्ले के साथ द्विपक्षीय बैठक की?
उत्तर: न्यूजीलैंड
प्रश्न: केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान गोवा के पहले स्थापना दिवस पर स्मारक डाक टिकट कब जारी किया?
उत्तर: 20 दिसंबर, 2023
प्रश्न: संसद ने केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर द्वितीय संशोधन विधेयक-2023 राज्य सभा में 20 दिसंबर, 2023 को पारित किया गया, लोक सभा में यह विधेयक कब पारित किया गया?
उत्तर: 19 दिसंबर, 2023
प्रश्न: लोक सभा में भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 तथा भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक, 2023 कब पारित किया गया?
उत्तर: 20 दिसंबर, 2023
प्रश्न: 17 दिसंबर, 2023 को अर्न्स्ट एंड यंग (EY) इंडिया ने 'एआईआइडिया ऑफ इंडिया: जेनेरेटिव एआई की भारत के डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने की क्षमता' नामक शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार जेनेरेटिव एआई (Gen AI) में अगले 7 वर्षों में भारत की जीडीपी में संचयी रूप से कितने अमेरिकी डॉलर की वृद्धि करने की क्षमता है?
उत्तर: 1.2-1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को किस देश ने अपनी सबसे उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसकी मारक क्षमता संयुक्त राज्य अमेरिका तक है?
उत्तर: उत्तर कोरिया
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को क्रिसिल रेटिंग्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में इलेक्ट्रिक बसों (e-buses) की हिस्सेदारी वर्तमान वित्तीय वर्ष के 4 प्रतिशत से बढ़कर अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कितने प्रतिशत हो जाएगी?
उत्तर: 8%
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय तथा ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के सहयोग से, विश्व बैंक के साथ साझेदारी में "किफायती शीतलन उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाकर गर्मी के तनाव को कम करने (AHEAD)" नामक विषय पर परामर्शी कार्यशाला का आयोजन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के उमराहा में किस मंदिर का उद्घाटन किया?
उत्तर: स्वर्वेद महामंदिर (Swarved Mahamandir)
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के किस शहर में 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी?
उत्तर: वाराणसी
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने "पशु स्वास्थ्य सम्मेलन" (Animal Health Conclave) का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद का पुनर्गठन किया और कितने गैर-आधिकारिक सदस्यों को नामित किया है?
उत्तर: 31
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने 'भारतीय शीतकालीन आर्कटिक अभियान' (Indian Winter Arctic Expedition) को हरी झंडी दिखाई। आर्कटिक के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान में कितने वैज्ञानिक शामिल हैं?
उत्तर: 4
प्रश्न: 18 दिसंबर, 2023 को लोक सभा में दूरसंचार विधेयक 2023 (Telecommunications Bill, 2023) प्रस्तुत किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: दूरसंचार सेवाओं और नेटवर्क के विकास, विस्तार एवं संचालन से संबंधित कानून को संशोधित और समेकित करना
प्रश्न: भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) ने 19 दिसंबर, 2023 को गुवाहाटी में पुरुष टीम स्पर्धाओं में 75वीं इंटर स्टेट-इंटर जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीता। महिलाओं की स्पर्धा में किस राज्य की टीम जीती?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क
प्रश्न: अब्देल फतह अल-सीसी किस देश के लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं?
उत्तर: मिस्र
प्रश्न: केरल सरकार के किस 36 वर्षीय कर्मचारी ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की?
उत्तर: शेख हसन खान
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2024 को कौन-सा वर्ष घोषित किया?
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय कैमलिड्स (Camelids) वर्ष
प्रश्न: भारत सरकार ने 18 दिसंबर, 2023 को दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के लिए किस संस्था के साथ 37 अरब जापानी येन (करीब 25 करोड़ डॉलर) के ऋण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: एशियाई विकास बैंक
प्रश्न: छत्तीसगढ़ के राज्य विधानसभा का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह
प्रश्न: 19 दिसंबर, 2023 को किस राज्य सरकार ने राज्य में 57 साइबर अपराध पुलिस स्टेशन खोलने को मंजूरी दी?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न: 19 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर एक बहु-हितधारक बैठक का आयोजन किस प्राधिकरण ने किया?
उत्तर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
प्रश्न: भारतीय नौसेना के किस प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान को 1971 युद्ध के नायक रहे दिवंगत वाइस-एडमिरल बेनॉय रॉय चौधरी को प्रदत्त मूल 'वीर चक्र' प्राप्त हुआ?
उत्तर: आईएनएस शिवाजी (INS Shivaji)
प्रश्न: 19 दिसंबर, 2023 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए किस एजेंडा पर रिपोर्ट जारी की?-
उत्तर: हरित और सतत विकास एजेंडा
प्रश्न: राजस्थान को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी 2023 का खिताब किसने जीता?
उत्तर: हरियाणा
प्रश्न: अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट 2023 का आयोजन यूएई में कब किया गया था?
उत्तर: 8 से 17 दिसंबर, 2023
प्रश्न: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को हराकर पहली बार अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट 2023 का खिताब किसने जीता?
उत्तर: बांग्लादेश
प्रश्न: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी सतीश कुमार करुणाकरन ने 17 दिसंबर, 2023 को ओडिशा मास्टर्स के ऑल इंडियन पुरुष एकल फाइनल में किसे हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 खिताब जीता?
उत्तर: आयुष शेट्टी
प्रश्न: पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) का 10-17 दिसंबर, 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में शीर्ष राज्य कौन रहा?
उत्तर: हरियाणा
प्रश्न: हिमाचल प्रदेश द्वारा 16 से 30 दिसंबर, 2023 तक 15 दिवसीय ‘हिम महोत्सव’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद-अल-सबा का 16 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया। कुवैत के नए अमीर कौन बने?
उत्तर: शेख मिशाल
प्रश्न: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17 दिसंबर, 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: हरियाणा के कुरुक्षेत्र
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 दिसंबर, 2023 को काशी तमिल संगमम 2023 के दूसरे चरण का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: वाराणसी के नमो घाट पर
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े कॉर्पोरेट कार्यालय केंद्र, 'सूरत डायमंड बोर्स' (SDB) का उद्घाटन कब किया?
उत्तर: 17 दिसंबर, 2023
प्रश्न: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2023 के रूप में किसे नामित किया गया है?
उत्तर: अंतिम पंघाल
प्रश्न: भारतीय सशस्त्र बल के अधिकारियों को डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (DSCSC) श्रीलंका में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर: 'गोल्डन आउल'
प्रश्न: मिस इंडिया यूएसए 2023 का ख़िताब किसने जीता?
उत्तर: रिजुल मैनी
प्रश्न: 14 दिसंबर, 2023 को भारतीय स्टेट बैंक ने सोलर प्रोजेक्ट के लिए किस बैंक के साथ 70 मिलियन यूरो (लगभग 630 करोड़ रुपये) की 'लाइन ऑफ क्रेडिट' पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर: जर्मन विकास बैंक
प्रश्न: 15 दिसंबर, 2023 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किस हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर मान्यता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
उत्तर: सूरत
प्रश्न: 15 दिसंबर, 2023 को "कल के रहने योग्य शहर" विषय पर प्री-वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: गांधीनगर
प्रश्न: 15 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवाचार इकोसिस्टम के प्रोत्साहन हेतु किस देश के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी?
उत्तर: अमेरिका
प्रश्न: किस देश के सुल्तान भारत की अपनी पहली 3 दिवसीय राजकीय यात्रा पर 15 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली पहुंचे?
उत्तर: ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक
प्रश्न: 15 दिसंबर, 2023 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के साथ औद्योगिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की मंजूरी दी?
उत्तर: इटली
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना हेतु इलेक्ट्रॉनिक फ़्यूज़ की खरीद के लिए किसके साथ 5300 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पुणे
प्रश्न: 15 दिसंबर, 2023 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में किन्हें शपथ दिलाई?
उत्तर: भजनलाल शर्मा
प्रश्न: किस ब्रिटिश भारतीय संगीतकार को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायक पैनल में शामिल किया गया है?
उत्तर: नितिन साहनी
प्रश्न: हाल ही में भारत की किस महिला को रोम स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द यूनिफिकेशन ऑफ प्राइवेट लॉ (UNIDROIT) की गवर्निंग काउंसिल के लिए चुना गया है?
उत्तर: उमा शेखर
प्रश्न: इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के अहिंसक समाधान की दिशा में प्रयासों के लिए किसे वर्ष 2023 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई?
उत्तर: डैनियल बैरेनबोइम और अली अबू अव्वाद
प्रश्न: 14 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) सोसायटी की 37वीं वार्षिक आम बैठक और ‘नदियों को आपस में जोड़ने हेतु विशेष समिति’ (SCILR) की 21वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की?
उत्तर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
प्रश्न: सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) ने सूक्ष्म और लघु उद्यमों हेतु कितने रुपये से अधिक की गारंटी को मंजूरी दी?
उत्तर: 5 लाख करोड़ रुपये
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के तत्वावधान में 14 दिसंबर, 2023 को गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) द्वारा 'क्वालिटी इक्विपमेंट इन टाइम' विषय पर एक ‘पश्चिम क्षेत्र रक्षा उद्योग बैठक’ (West Zone Defence Industry Meet) का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: वडोदरा
प्रश्न: 14 दिसंबर, 2023 को पूर्वी नौसेना कमान के संरक्षण में नौसेन्य डॉकयार्ड विशाखापत्तनम में त्वरित प्रतिक्रिया एवं हमला करने में सक्षम किस पोत को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया?
उत्तर: ‘आईएनएस तारमुगली’ (INS Tarmugli)
प्रश्न: 14 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने आसियान-भारत श्री अन्न महोत्सव का शुभारंभ कहां किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: किस राज्य में अडाणी समूह ने 14 दिसंबर, 2023 को सीमेंट विनिर्माण, लॉजिस्टिक और कृषि-उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 8,700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की?
उत्तर: बिहार
प्रश्न: ‘दिवाली फाउंडेशन यूएसए’ द्वारा आयोजित ‘द पावर ऑफ वन अवार्ड 2023’ समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से किन्हें सम्मानित किया गया?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को
प्रश्न: भारतीय अभिनेता कबीर बेदी को हाल ही में किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: इटली के "ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक"
प्रश्न: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) में 'ग्लोबल रिवर सिटीज़ अलायंस' (GRCA) का शुभारंभ कब किया?
उत्तर: 10 दिसंबर, 2023
प्रश्न: नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (WAC) के दो दिवसीय कमांडर सम्मेलन का आयोजन कब किया गया?
उत्तर: 11 एवं 12 दिसंबर, 2023
प्रश्न: निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) तथा राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने संयुक्त रूप से 12 दिसंबर 2023 को युवाओं के लिए एककार्यशाला का आयोजन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान द्वारा नई दिल्ली में इंडियन स्केल फॉर असेसमेंट ऑफ ऑटीज्म पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कब किया गया?
उत्तर: 11-12 दिसंबर, 2023
प्रश्न: भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (WAC) के दो दिवसीय कमांडर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में कब किया गया?
उत्तर: 11 -12 दिसंबर 2023
प्रश्न: 12 दिसंबर, 2023 को राजस्थान में विधायक दल की बैठक में प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में किसे घोषित किया गया?
उत्तर: भाजपा नेता भजनलाल शर्मा
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 दिसंबर, 2023 को ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: किस भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता को अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी चैंपियन के रूप में नामित किया गया है?
उत्तर: निखिल डे
प्रश्न: फिनलैंड ने अफगानिस्तान के एक गैर-सरकारी संगठन ‘अफगान महिला कौशल विकास केंद्र’ (AWSDC) को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर: 'अंतरराष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार' 2023
प्रश्न: भारत और अमेरिका के मध्य किस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण 21 नवंबर से 11 दिसंबर, 2023 तक मेघालय के उमरोई छावनी में आयोजित किया गया?
उत्तर: "वज्र प्रहार"
प्रश्न: आईएमएफ ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए किस देश को 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करने की घोषणा की?
उत्तर: श्रीलंका
प्रश्न: 13 दिसंबर, 2023 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक भागीदारी (GPAI) सम्मेलन में जीपीएआई के सभी 29 सदस्य देशों ने किस घोषणा को अपनाया?
उत्तर: नई दिल्ली घोषणा
प्रश्न: तेलंगाना में निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: कांग्रेस के गद्दाम प्रसाद कुमार
प्रश्न: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 13 दिसंबर, 2023 को 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर कितना कर दिया?
उत्तर: 6.7%
प्रश्न: भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 13 दिसंबर, 2023 को किस राज्य में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, दक्षता और विश्वसनीयता में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक से 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण लेने से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: उत्तराखंड
प्रश्न: 30 नवंबर से 13 दिसंबर, 2023 तक संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 28वें सत्र ‘कॉप28’ (COP28) का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: दुबई
प्रश्न: 13 दिसंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में किन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई?
उत्तर: विष्णुदेव साय
प्रश्न: किसके ऊपर बनी एक डॉक्यूमेंट्री को 12वें मुंबई शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल मेंशन अवार्ड प्रदान किया गया?
उत्तर: 'नाटू नाटू' गीत के गीतकार के. सुभाष चंद्रबोस पर
प्रश्न: आयरिश तैराक डैनियल विफेन ने 10 दिसंबर, 2023 को 800 मीटर फ्रीस्टाइल में किसके रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर: ग्रांट हैकेट
प्रश्न: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने 10 दिसंबर, 2023 को अपना नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया?
उत्तर: अनीश शाह
प्रश्न: भारतीय नौसेना ने 8 दिसंबर, 2023 को मुंबई के पश्चिमी अपतटीय विकास क्षेत्र में तट पर किस द्विवार्षिक अभ्यास का आयोजन किया?
उत्तर: ‘प्रस्थान’
प्रश्न: 11 दिसंबर, 2023 को पोलैंड का नया प्रधानमंत्री किसे चुना गया?
उत्तर: डोनाल्ड टस्क
प्रश्न: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह अनुमान व्यक्त किया है कि भारत में ग्रामीण घरों में नल के पानी की कवरेज की परिपूर्णता प्राप्त करने से प्रति दिन कितने घंटे से अधिक समय की बचत होगी?
उत्तर: 5.5 करोड़
प्रश्न: किस प्रख्यात लेखिका को उनके संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए 2023 का व्यास सम्मान देने की घोषणा की गई?
उत्तर: पुष्पा भारती
प्रश्न: 11-14 दिसंबर, 2023 के मध्य 'वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी' (WAIPA) के 27वें विश्व निवेश सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज' नामक पहल का शुभारंभ कब किया?
उत्तर: 11 दिसंबर, 2023
प्रश्न: 10 दिसंबर, 2023 को गुवाहाटी मास्टर्स 2023 बैडमिंटन स्पर्धा मे महिला डबल्स का खिताब किस महिला जोड़ी ने जीता?
उत्तर: भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो
प्रश्न: भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित एडमिरल कप 2023 किसने जीता?
उत्तर: इटली
प्रश्न: राष्ट्रीय- 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर: मध्य प्रदेश की अमी कमानी
प्रश्न: चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप में मलकीत सिंह ने किसे हराकर राष्ट्रीय 6 रेड स्नूकर पुरुष चैम्पियन जीती?
उत्तर: रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (RSPB) के साथी ई पांडुरंगइया
प्रश्न: केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 10 दिसंबर, 2023 को खेलो इंडिया पैरा गेम्स का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: 10 दिसंबर, 2023 को पूर्वी क्षेत्री परिषद की 26वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई?
उत्तर: पटना
प्रश्न: 10 दिसंबर, 2023 को अर्थशास्त्री जेवियर माइली ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
उत्तर: अर्जेंटीना
प्रश्न: यूनिसेफ की जेनरेशन अनलिमिटेड ने भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से 8 दिसंबर, 2023 को युवाओं को पर्यावरण पहल में सशक्त बनाने के लिए दुबई में किस पहल का शुभारंभ किया?
उत्तर: "ग्रीन राइजिंग" पहल
प्रश्न: 10 दिसंबर, 2023 को फ्रांस के सेर्गी में किस तमिल कवि और दार्शनिक की प्रतिमा का अनावरण किया गया?
उत्तर: संत तिरुवल्लुवर
प्रश्न: 8 दिसंबर, 2023 को किस प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेत्री का बेंगलुरु में निधन हो गया?
उत्तर: लीलावती
प्रश्न: गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने ओपन एआई के चैट जीपीटी (Chat GPT) को चुनौती देने के लिए अपना कौन-सा एडवांस्ड एआई मॉडल लॉन्च किया?
उत्तर: ‘जेमिनी एआई’ (Gemini AI)
प्रश्न: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अल्पकालिक, उद्योग-प्रासंगिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (short term skill course) शुरू करने की मंजूरी कब दी?
उत्तर: 7 दिसंबर, 2023
प्रश्न: 7 दिसंबर, 2023 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उत्तर प्रदेश के किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है?
उत्तर: सीतापुर में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक
प्रश्न: 7 दिसंबर, 2023 को पीएम गतिशक्ति के तहत 62वीं नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (NPG) की बैठक, उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की अध्यक्षता में कहाँ आयोजित की गई?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: 8 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून
प्रश्न: 8 दिसंबर, 2023 को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?
उत्तर: ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा
प्रश्न: 8 दिसंबर, 2023 को संसद में पैसे लेकर प्रश्न पूछने (cash for query) के मामले में किस सांसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है?
उत्तर: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा
प्रश्न: सीसीआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स में 'स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' 2023 से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह
प्रश्न: 23 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: आर्मेनिया के येरेवन में
प्रश्न: आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल ने कुल कितने पदक जीते?
उत्तर: 17
प्रश्न: बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2023 के लिए विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कितने भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है?
उत्तर: 4
प्रश्न: भारत ने ज्वालामुखी विस्फोट से प्रभावित किस देश को हाल ही में 10 लाख डॉलर की तत्काल राहत सहायता प्रदान करने की घोषणा की?
उत्तर: पापुआ न्यू गिनी
प्रश्न: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 6 दिसंबर, 2023 को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किस अभियान को शुरू किया?
उत्तर: राष्ट्रव्यापी CPR जन जागरूकता अभियान
प्रश्न: भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 5 दिसंबर, 2023 को किस राज्य के सड़कों की कनेक्टिविटी और उसके लचीलेपन में सुधार के लिए 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: मध्य प्रदेश
प्रश्न: भारत और जर्मनी के मध्य सैन्य सहयोग उप समूह (MCSG) की बैठक का 16वां संस्करण 5 -6 दिसंबर, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: यूनेस्को ने हाल ही में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की प्रतिनिधि सूची में भारत के किस नृत्य को शामिल किया है?
उत्तर: गरबा
प्रश्न: भारत के रामकुमार रामनाथन ने 3 दिसंबर, 2023 को पुरुष एकल में किसे हराकर कलबुर्गी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना तीसरा आईटीएफ खिताब जीता?
उत्तर: ऑस्ट्रिया के डेविड पिचलर को
प्रश्न: किस भारतीय मूल के अमेरिकी को अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम के निदेशक मंडल में नामित किया है?
उत्तर: देवेन पारेख
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 दिसंबर, 2023 को कोल्हापुर के किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया?
उत्तर: शंकरराव पुजारी नूतन नगरी सहकारी बैंक लिमिटेड
प्रश्न: 4 दिसंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया?
उत्तर: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में
प्रश्न: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, कोलकाता में बनाए जा रहे 4 सर्वेक्षण पोत (वृहद) में से प्रथम, किस पोत को भारतीय नौसेना को सौंपा गया?
उत्तर: संध्याक (यार्ड 3025)
प्रश्न: भारतीय सेना ने 5 दिसंबर, 2023 को 'इनो योद्धा 2023' शीर्षक से विचार और नवाचार प्रतियोगिता और सेमिनार का आयोजन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: ब्रिटिश फर्म क्वाकरैली साइमंड्स (QS) ने विश्व भर के शीर्ष सस्टेनेबल विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) देश का शीर्ष विश्विद्यालय है। दिल्ली यूनिवर्सिटी को ओवरऑल कौन-सी रैंक प्राप्त हुई है?
उत्तर: 220
प्रश्न: 5 दिसंबर, 2023 को जारी 'ग्लोबल क्रेडिट आउटलुक 2024' में रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) के अनुसार भारत कब तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
उत्तर: 2030
प्रश्न: भारत की 84वीं ग्रैंडमास्टर कौन बन गई हैं?
उत्तर: वैशाली रमेशबाबू
प्रश्न: 3 दिसंबर, 2023 को पुणे में 37वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता किसने जीती?
उत्तर: केन्या के केमेई इलियास कप्रोनो
प्रश्न: भारत के सबसे तेज 4000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बन गए हैं?
उत्तर: ऋतुराज गायकवाड़
प्रश्न: जल शक्ति मंत्रालय ने 1 दिसंबर, 2023 को दिल्ली में किस उत्सव का आयोजन किया?
उत्तर: ‘जल इतिहास उत्सव’
प्रश्न: कॉप-28 के अध्यक्ष संयुक्त अरब अमीरात ने 1 दिसंबर, 2023 को जलवायु संबंधित निवेश संस्था ‘अल्टेरा’ को कितने डॉलर देने की घोषणा की?
उत्तर: 30 अरब
प्रश्न: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) ने 1 दिसंबर, 2023 को विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग (WDCR) 2023 प्रकाशित की है, जिसमें भारत 64 अर्थव्यवस्थाओं में किस स्थान पर है?
उत्तर: 49वें
प्रश्न: भारतीय नौसेना में युद्धपोत की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: कमांडर प्रेरणा देवस्थली
प्रश्न: विश्व भर में दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण के लिए जागरूकता-प्रसार और समर्थन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (IDPD) प्रति वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर: 3 दिसंबर
प्रश्न: इसरो के किस वैज्ञानिक को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द लीजन आफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: वी आर ललितांबिका
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 नवंबर, 2023 को कहाँ 10,000वां जन औषधि केंद्र देश को समर्पित किया?
उत्तर: एम्स, देवघर
प्रश्न: वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) का पदभार किसने संभाला?
उत्तर: एयर मार्शल मकरंद रानाडे
प्रश्न: 1 दिसंबर, 2023 को भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी (SASO) के रूप में पदभार किसने संभाला?
उत्तर: एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा
प्रश्न: नगालैंड राज्य का 61 वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 1 दिसंबर, 2023
प्रश्न: 1 दिसंबर, 2023 को भारत ने किस देश के साथ कॉप-28 के दौरान दुबई में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन के दूसरे चरण की संयुक्त रूप से मेजबानी की?
उत्तर: स्वीडन
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 1 दिसंबर, 2023 को पुणे में किस मेडिकल कॉलेज को प्रेसिडेंट कलर प्रदान किया?
उत्तर: सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (AFMC)

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine Sale

  • Special Offers
  • Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • Current Affairs Chronicle
  • E-Magazine
  • PDF Book
  • E-Book
  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2026 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.