• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
  • पुस्तकें
    • पुस्तकें
    • ई-पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
    • पत्रिकाएं
    • ई-पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • वनलाइनर
  • ई-टेस्ट सीरीज
  • मुफ्त संसाधन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - फरवरी 2026

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - फरवरी 2026

प्रश्न: 26 फरवरी, 2026 को गूगल द्वारा लॉन्च किए गए नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित छवि निर्माण मॉडल (AI Image Generation Model) का नाम क्या है?
उत्तर: नैनो बनाना 2
प्रश्न: फरवरी 2026 में किन दो देशों ने सीमापार नदियों (Trans-boundary Rivers) एवं जलविद्युत परियोजनाओं पर सहयोग सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की?
उत्तर: भारत और भूटान
प्रश्न: नमो गौरव पार्कों के विकास हेतु 2026-27 के गुजरात राज्य बजट में कितनी राशि आवंटित की गई?
उत्तर: ₹20 करोड़
प्रश्न: असम में हाल ही में 3 प्रमुख अंतर्देशीय जलमार्ग अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किस राष्ट्रीय जलमार्ग पर किया गया?
उत्तर: राष्ट्रीय जलमार्ग 2
प्रश्न: त्रिपुरा में सभी 8 जिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने हेतु कौन-सी पहल लागू की जा रही है?
उत्तर: सोलर संकल्प
प्रश्न: हाल ही में किस संगठन ने महिलाओं के आर्थिक अधिकारों में एक बड़े ‘प्रवर्तन अंतराल’ को उजागर करने वाली ‘विमेन, बिज़नेस एंड द लॉ 2026’ रिपोर्ट जारी की है?
उत्तर: विश्व बैंक
प्रश्न: 25 फरवरी, 2026 को किन दो देशों ने वन और जैव विविधता संरक्षण पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: भारत और नेपाल
प्रश्न: हाल ही में किस संस्थान ने उन्नत दूरसंचार अनुसंधान में सहयोग के लिए IIT खड़गपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (TEC)
प्रश्न: हाल ही में इज़राइली संसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस सम्मान से विभूषित किया गया?
उत्तर: स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल
प्रश्न: हाल ही में किस रेलवे ज़ोन ने अत्याधुनिक ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया है?
उत्तर: दक्षिण मध्य रेलवे
प्रश्न: हाल ही में सार्वजनिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने हेतु शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान का नाम क्या है?
उत्तर: ‘जीवन बचाओ और एक स्वस्थ भारत बनाओ’ अभियान
प्रश्न: 24 फरवरी, 2026 को भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के 16वें संस्करण का शुभारंभ कहाँ हुआ?
उत्तर: बकलोह, हिमाचल प्रदेश
प्रश्न: फरवरी 2026 में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
उत्तर: रॉब जेटन
प्रश्न: हाल ही में एआई इम्पैक्ट पर नई दिल्ली घोषणा में कौन से तीन नये देश शामिल हुए हैं?
उत्तर: बांग्लादेश, कोस्टा रिका और ग्वाटेमाला
प्रश्न: “यूक्रेन में स्थायी शांति का समर्थन” शीर्षक वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) प्रस्ताव के पक्ष में कितने देशों ने मतदान किया?
उत्तर: 107
प्रश्न: प्रतिबंधित ड्रोन और GPS जैमर की सूची प्रदर्शित करने के मामले में हाल ही में 6 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को किस प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया?
उत्तर: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने
प्रश्न: हाल ही में लगातार दूसरे वर्ष सीईओ ऑफ द ईयर® पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
उत्तर: समीर कनोडिया को
प्रश्न: हाल ही में कोलकाता में 92 वर्ष की आयु में जिन प्रख्यात बंगाली साहित्यकार का निधन हुआ, उनका नाम था?
उत्तर: मणि शंकर मुखोपाध्याय
प्रश्न: वैश्विक व्यापार में MSME की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निर्यात प्रोत्साहन मिशन के अंतर्गत हाल ही में कितने नए हस्तक्षेप प्रारंभ किए गए?
उत्तर: सात
प्रश्न: हाल ही में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा सेमीकंडक्टर तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए जिस घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए, उसका नाम क्या है?
उत्तर: पैक्स सिलिका घोषणा
प्रश्न: फरवरी 2026 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किस अंतरिक्ष मिशन के लिए ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन-स्तरीय लोड परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया?
उत्तर: गगनयान
प्रश्न: जर्मनी के न्यूरेमबर्ग में आयोजित बायोफैच (BIOFACH) 2026 में उभरते जैविक उत्पाद स्रोत के रूप में भारत के किस राज्य ने अपनी पहली भागीदारी दर्ज की?
उत्तर: मेघालय
प्रश्न: गरीबी, सामाजिक बहिष्करण, लैंगिक असमानता एवं बेरोज़गारी जैसे संरचनात्मक सामाजिक-आर्थिक मुद्दों के प्रति जागरूकता हेतु 20 फरवरी, 2026 को कौन-सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया?
उत्तर: विश्व सामाजिक न्याय दिवस
प्रश्न: सार्वजनिक पद में रहते हुए कदाचार के संदेह में हाल ही में ब्रिटिश शाही परिवार के किस सदस्य को गिरफ्तार किया गया?
उत्तर: प्रिंस एंड्रयू
प्रश्न: ग्रेज़ एनाटॉमी नामक टेलीविजन सीरीज में डॉ. मार्क स्लोन की भूमिका के लिए प्रसिद्ध किस अभिनेता का हाल ही में एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नामक बीमारी के कारण निधन हो गया?
उत्तर: एरिक डेन
प्रश्न: हाल ही में अपतटीय पवन ऊर्जा विकास में तीव्र सहयोग हेतु भारत और यूनाइटेड किंगडम ने किस टास्कफोर्स की स्थापना की?
उत्तर: भारत-यूके अपतटीय पवन टास्कफोर्स
प्रश्न: असम सरकार ने वेंचर शैक्षणिक संस्थानों के प्रांतीयकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए किस पोर्टल की शुरुआत की है?
उत्तर: प्रांतीयकरण प्रबंधन प्रणाली (PMS) पोर्टल
प्रश्न: हाल ही में किस मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में बहुभाषी डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ओपन-सोर्स वॉइस एआई स्टैक ‘वॉइसईआरए’ (VoicERA) लॉन्च किया?
उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
प्रश्न: हाल ही में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में ‘अमेरिका–इंडिया कनेक्ट’ पहल के अंतर्गत 5 वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा किस कंपनी ने की?
उत्तर: गूगल
प्रश्न: हाल ही में भारत के किस संगठन ने वैश्विक मानवीय सहायता अभियानों के लिए 2 लाख मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति हेतु विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: भारतीय खाद्य निगम (FCI)
प्रश्न: पटना में कोर डेवलपमेंट सेंटर तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) स्थापित करने हेतु बिहार सरकार के साथ हाल ही में किस कंपनी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: कॉरपोरेट इन्फोटेक प्रा. लि. (CIPL)
प्रश्न: जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित 6वें जिला कलेक्टर ‘पेयजल संवाद’ का मुख्य फोकस किस मिशन पर था?
उत्तर: जल जीवन मिशन
प्रश्न: राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे “मधुमक्खी कॉरिडोर” विकसित करने की घोषणा हाल ही में किस संगठन ने की?
उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
प्रश्न: हाल ही में तृतीय अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं एक्सपो का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: दुबई
प्रश्न: किन दो देशों ने अपने 6वें वार्षिक रक्षा संवाद के दौरान अगले 10 वर्षों के लिए रक्षा औद्योगिक सहयोग और सह-उत्पादन को विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की?
उत्तर: भारत और फ्रांस
प्रश्न: हाल ही में आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट में आक्रामक चींटियों (Army Ants) की कौन-सी दो नई प्रजातियाँ खोजी गई हैं?
उत्तर: एनिक्टस चित्तूरेंसिस और एनिक्टस लंकामल्लेंसिस
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत अर्बन चैलेंज फंड (UCF), जो वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक संचालित होगा, की कार्यान्वयन अवधि बढ़ाकर अधिकतम किस वित्त वर्ष तक की जा सकती है?
उत्तर: वित्त वर्ष 2033–34 तक
प्रश्न: 13 फरवरी, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹1 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता के साथ किस नए कोष को मंज़ूरी दी गई, जिसका उद्देश्य लचीले और जलवायु-संवेदनशील शहरों का निर्माण करना है?
उत्तर: अर्बन चैलेंज फंड (UCF)
प्रश्न: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को देशभर में कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु हाल ही में कौन-सी योजना प्रारंभ की गई है?
उत्तर: पीएम राहत योजना
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ की स्थापना को मंजूरी दे दी है, इसके लिए कुल कितने रुपए का फंड आवंटित किया गया है?
उत्तर: 10,000 करोड़ रुपए का
प्रश्न: गुजरात के धौलावीरा में 8 दिवसीय “लूनर सिमुलेशन मिशन” को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले भारत के सबसे युवा ‘एनालॉग अंतरिक्ष यात्री’ कौन बने हैं?
उत्तर: आदित्य पांड्या
प्रश्न: हाल ही में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: उदय कोटक को
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने पर बधाई दी है, अमोर मोटली किस देश की प्रधानमंत्री हैं?
उत्तर: बारबाडोस की
प्रश्न: हाल ही में दिल्ली सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं कारीगरों को संबल प्रदान करने के लिए किस योजना को स्वीकृति प्रदान की है?
उत्तर: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना
प्रश्न: 'सशक्त भारत के लिए कर्मयोग' नामक राष्ट्रव्यापी अभियान, जिसे 13 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रारंभ किया गया, किस संगठन से संबंधित है?
उत्तर: ब्रहमाकुमारीज़
प्रश्न: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने हाल ही में स्पैम की समस्या की रोकथाम और नेटवर्क प्रदर्शन की निगरानी हेतु किन मोबाइल एप्लीकेशंस के संशोधित संस्करण लॉन्च किए?
उत्तर: ट्राई डीएनडी (TRAI DND) और ट्राई मायस्पीड (TRAI MySpeed)
प्रश्न: 12-13 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया?
उत्तर: शिक्षा मंत्रालय
प्रश्न: 'ट्रेसेबिलिटी, स्पीड एंड ट्रस्ट: लीवरेजिंग टेक्नोलॉजी फॉर स्मार्टर क्वालिटी एश्योरेंस’ नामक विषय पर 'गुणवत्ता आश्वासन (QA) औद्योगिक कॉन्क्लेव' का आयोजन 13 फरवरी, 2026 को किस शहर में हुआ?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने 13 फरवरी, 2026 को दूरसंचार एवं साइबर सुरक्षा सहयोग हेतु किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय
प्रश्न: भारतीय नौसेना ने 11 फरवरी, 2026 को कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (CMF) के तहत किस बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण टास्क फोर्स की कमान संभाली है?
उत्तर: कम्बाइंड टास्क फोर्स (CTF) 154
प्रश्न: वर्सिटी ब्लूज़ एवं डॉसन क्रीक जैसी सीरीज एवं फिल्मों के लिए प्रसिद्ध अभिनेता 'जेम्स वैन डेर बीक' का हाल ही में 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया; वे किस गंभीर रोग से ग्रस्त थे?
उत्तर: स्टेज 3 कोलोरेक्टल कैंसर
प्रश्न: भारतीय रिज़र्व बैंक के संशोधित मसौदा मानदंडों के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में पात्र कृषि ऋणों के अंतर्गत किन खर्चों को शामिल करने का प्रस्ताव है?
उत्तर: मृदा परीक्षण, मौसम पूर्वानुमान और जैविक प्रमाणन जैसी एग्री-टेक पहलें
प्रश्न: हाल ही में किस संगठन ने क़िसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए कवरेज बढ़ाने और संचालन को मानकीकृत करने हेतु संशोधित मसौदा दिशानिर्देश जारी किए?
उत्तर: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
प्रश्न: आंशिक रूप से चालू राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क कम करने के लिए हाल ही में किन नियमों में संशोधन किया गया है?
उत्तर: राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम, 2008
प्रश्न: सरला माहेश्वरी, जिनका हाल ही में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया, किस क्षेत्र से संबंधित थीं?
उत्तर: टेलीविज़न समाचार प्रसारण (दूरदर्शन एंकर)
प्रश्न: भारत के 28 संस्थानों के शोधकर्ताओं ने दुर्लभ रोगों के किस समूह के लिए पहला सरकार-समर्थित राष्ट्रीय बायोबैंक निर्मित किया है?
उत्तर: लाइसोसोमल स्टोरेज डिसऑर्डर्स (LSDs)
प्रश्न: 12 से 18 फरवरी, 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह 2026 की थीम क्या है?
उत्तर: विकास के इंजन के रूप में क्लस्टर: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की उत्पादकता को अधिकतम बनाना
प्रश्न: कौन-सा संगठन अपने 68वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 12 से 18 फरवरी, 2026 तक राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का आयोजन कर रहा है?
उत्तर: राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC)
प्रश्न: हालिया अध्ययन के अनुसार कौन-सा संक्रमण फेफड़ों से हृदय तक फैलकर हृदय की मांसपेशियों को क्षति पहुँचा सकता है?
उत्तर: गंभीर इन्फ्लुएंजा संक्रमण
प्रश्न: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में चरम प्रतिकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों में मानव जीवन-समर्थन तथा कार्य-प्रदर्शन क्षमता को सुदृढ़ करने हेतु सहयोगात्मक अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी विकास के लिए किस निकाय के साथ समझौता किया?
उत्तर: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
प्रश्न: पोलैंड और इटली ने गज़ा में शांति को बढ़ावा देने से संबंधित अमेरिका की किस पहल में शामिल होने से इनकार कर दिया है?
उत्तर: बोर्ड ऑफ पीस
प्रश्न: वर्ष 2026 की परीक्षाओं से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली लागू करने की घोषणा हाल ही में किस बोर्ड ने की है?
उत्तर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
प्रश्न: श्रम क़ानूनों के अंतर्गत निरस्तीकरण संबंधी प्रावधानों को स्पष्ट करने हेतु फरवरी 2026 में लोक सभा में कौन-सा विधेयक प्रस्तुत किया गया?
उत्तर: औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026
प्रश्न: किस प्राधिकरण ने राज्य जैव-विविधता बोर्डों और केंद्र शासित प्रदेश जैव-विविधता परिषदों को जैव-विविधता शासन को सुदृढ़ करने हेतु ₹6 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की है?
उत्तर: राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण
प्रश्न: अस्थायी नियुक्तियों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए दोहरे सामाजिक सुरक्षा अंशदान (Double Contributions) को रोकने हेतु भारत ने फरवरी 2026 में किस देश के साथ सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: यूनाइटेड किंगडम
प्रश्न: फरवरी 2026 में दिल्ली सरकार ने बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कौन-सी पहल प्रारंभ की है?
उत्तर: दिल्ली लखपति बिटिया योजना
प्रश्न: भ्रष्टाचार बोध सूचकांक, 2025 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर: 91वाँ
प्रश्न: इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट, 2026, जो वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है, 16-20 फरवरी, 2026 के मध्य कहां आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली में
प्रश्न: सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाले लाभों में लंबे समय से बनी असमानताओं को समाप्त करने की दिशा में सरकार ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के अधिकारियों को अब कौन सा दर्जा प्रदान किया है?
उत्तर: पूर्व सैनिक का दर्जा
प्रश्न: 8-9 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में साइबर लचीलेपन और ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु कौन-सा शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया?
उत्तर: ग्लोबल साइबरपीस समिट 2026
प्रश्न: किस ईरानी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को हाल ही में भूख हड़ताल शुरू करने के बाद 7 वर्ष से अधिक के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई?
उत्तर: नर्गिस मोहम्मदी
प्रश्न: कौन‑से दो देशों ने फरवरी 2026 में परमाणु प्रौद्योगिकी और ईंधन के निर्यात को सक्षम बनाने के लिए नागरिक परमाणु सहयोग ‘123 समझौते’ पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका और आर्मेनिया
प्रश्न: 9 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य, मौसम विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा सुशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत और सेशेल्स के बीच कितने समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए?
उत्तर: 7 समझौता ज्ञापन
प्रश्न: सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की 5 से 10 फरवरी, 2026 तक की राजकीय यात्रा के दौरान भारत ने सेशेल्स के लिए कितनी राशि का विशेष आर्थिक पैकेज घोषित किया?
उत्तर: 175 मिलियन डॉलर
प्रश्न: कौन‑सा भारतीय संगठन BIOFACH 2026 में भारत की भागीदारी को प्रमुख और प्रभावशाली उपस्थिति के साथ आयोजित कर रहा है?
उत्तर: कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA)
प्रश्न: 10 से 13 फरवरी, 2026 तक जर्मनी के न्यूरेम्बर्ग में आयोजित हो रहे जैविक उत्पादों के विश्व के प्रमुख व्यापार मेले ‘BIOFACH 2026’ में किस देश को ‘कंट्री ऑफ द ईयर’ का दर्जा दिया गया?
उत्तर: भारत
प्रश्न: 7 से 9 फरवरी, 2026 के दौरान छत्तीसगढ़ में मनाए गए किस उत्सव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई दी?
उत्तर: ‘बस्तर पंडुम’ उत्सव
प्रश्न: दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 किस भारतीय शिक्षिका ने जीता?
उत्तर: रूबल नागी
प्रश्न: क्यासानूर वन रोग (KFD) के लिए उन्नत स्वदेशी वैक्सीन का विकास किस संगठन द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)
प्रश्न: किस देश की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने 8 फरवरी, 2026 को हुए आकस्मिक आम चुनाव में प्रचंड विजय प्राप्त करते हुए 465 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में दो-तिहाई बहुमत सुनिश्चित किया?
उत्तर: जापान
प्रश्न: फरवरी 2026 में किन दो देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन में सहयोग बढ़ाने हेतु साझा कार्ययोजना बनाने पर सहमति व्यक्त की?
उत्तर: भारत और कनाडा
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और मलेशिया के बीच कितने समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए?
उत्तर: 11 समझौता ज्ञापन (MoUs)
प्रश्न: व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी, 2026 के दौरान किस देश की आधिकारिक यात्रा की?
उत्तर: मलेशिया
प्रश्न: स्वच्छता और धारणीयता पहलों के लिए स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार 2025 में प्रथम पुरस्कार किस पोर्ट प्राधिकरण ने जीता?
उत्तर: पारादीप पोर्ट प्राधिकरण
प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण की?
उत्तर: युमनाम खेमचंद सिंह
प्रश्न: राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में किस ओलंपिक पदक विजेता ने तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किए?
उत्तर: मीराबाई चानू
प्रश्न: लोकायन 26 यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के किस सेल ट्रेनिंग पोत ने सलालाह, ओमान में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पोर्ट कॉल किया?
उत्तर: आईएनएस सुदर्शिनी
प्रश्न: फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित किस वैश्विक प्लास्टिक प्रदर्शनी को “भारत नेक्स्ट” थीम के अंतर्गत शून्य अपशिष्ट (Zero Waste) आयोजन के रूप में आयोजित किया गया?
उत्तर: प्लास्टइंडिया 2026
प्रश्न: फरवरी 2026 में किस रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा प्रदान किया गया?
उत्तर: यंत्र इंडिया लिमिटेड
प्रश्न: फरवरी 2026 में किस भारतीय पर्वतारोही ने माउंट एकॉन्कागुआ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की?
उत्तर: कबाक यानो
प्रश्न: भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट क्लीयरेंस को सरल बनाने हेतु हाल ही में किन नियमों को अधिसूचित किया गया है?
उत्तर: यात्री सामान नियम, 2026 (Baggage Rules, 2026)
प्रश्न: महत्वपूर्ण खनिजों का एक रणनीतिक भंडार तैयार करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की नई पहल का नाम क्या है?
उत्तर: प्रोजेक्ट वॉल्ट
प्रश्न: फरवरी 2026 में किन दो देशों ने उच्च-स्तरीय नेतृत्व वार्ताओं के बाद शुल्कों में कमी करने और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को पुनर्संरचित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते की घोषणा की?
उत्तर: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • E-Magazine
  • PDF Book
  • E-Book

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - February 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - January 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - December 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - November 2025
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 23 March 2026
  • करेंट अफेयर्स 21 March 2026
  • करेंट अफेयर्स 20 March 2026
  • करेंट अफेयर्स 19 March 2026
  • करेंट अफेयर्स 18 March 2026
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स March 2026
  • करेंट अफेयर्स February 2026
  • करेंट अफेयर्स January 2026
  • करेंट अफेयर्स December 2025
  • करेंट अफेयर्स November 2025
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2026 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.