• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
  • पुस्तकें
    • पुस्तकें
    • ई-पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
    • पत्रिकाएं
    • ई-पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • वनलाइनर
  • ई-टेस्ट सीरीज
  • मुफ्त संसाधन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जनवरी 2026

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जनवरी 2026

प्रश्न: राष्ट्रीय मानवाधिकार तस्करी जागरूकता दिवस (National Human Trafficking Awareness Day) 2026 किस तिथि को मनाया गया? -
उत्तर: 11 जनवरी -- (यह दिवस मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। जनवरी माह को गुलामी और मानव तस्करी रोकथाम माह के रूप में भी नामित किया गया है ताकि अवैध प्रथाओं को रोका जा सके।)
प्रश्न: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 'पंखुड़ी' (PANKHUDI) पोर्टल लॉन्च करने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
उत्तर: महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) साझेदारियों को सुगम बनाना -- (पंखुड़ी पोर्टल एक एकल खिड़की डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो महिला और बाल कल्याण के लिए स्वैच्छिक योगदान और संस्थागत सहयोग को एकीकृत करता है।)
प्रश्न: ऑस्कर 2026 (98वें अकादमी पुरस्कार) के लिए 'बेस्ट पिक्चर' श्रेणी में भारत की कितनी फिल्मों को योग्य माना गया है?
उत्तर: 5 फिल्मों को -- (ऑस्कर 2026 की रिमाइन्डर सूची में 'कांतारा', 'तन्वी द ग्रेट', 'महावतार नरसिम्हा', 'टूरिस्ट फैमिली' और 'सिस्टर मिडनाइट' को शामिल किया गया है।)
प्रश्न: अरुणाचल प्रदेश का कौन सा जिला भारत का पहला 'बायो-हैप्पी जिला' (Bio-Happy District) बनने जा रहा है?
उत्तर: कीई पन्योर -- (एम. एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की मदद से इस जिले को जैव विविधता और मानव कल्याण के बीच संतुलन बनाने हेतु विकसित किया जा रहा है।)
प्रश्न: 'राष्ट्रीय प्राथमिक मानक सौर सेल अंशांकन सुविधा' (National Primary Standard Facility for Solar Cell Calibration) स्थापित करने के मामले में भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है?
उत्तर: 5वां -- (भारत अब अमेरिका, जर्मनी, जापान और चीन के बाद सौर सेल अंशांकन के लिए उच्च-सटीक सुविधा वाला 5वां देश बन गया है।)
प्रश्न: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित स्वदेशी 'ध्रुव-NG' हेलीकॉप्टर मुख्य रूप से किस श्रेणी का विमान है?
उत्तर: उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (ALH) -- (ध्रुव-NG एक 5.5-टन का द्वि-इंजन बहु-भूमिका विमान है, जो वीआईपी परिवहन, एयर एम्बुलेंस और आपदा राहत जैसे कई नागरिक और उपयोगिता कार्यों के लिए उपयुक्त है।)
प्रश्न: हाल ही में जेहनपोरा में खुदाई के दौरान किस साम्राज्य के मिट्टी के बर्तन और तांबे की कलाकृतियां मिली हैं?
उत्तर: कुषाण साम्राज्य के -- (कुषाण राजवंश ने पहली से तीसरी शताब्दी के दौरान उत्तर भारत और मध्य एशिया पर शासन किया था।)
प्रश्न: अकासा एयर (Akasa Air) अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) में शामिल होने वाली भारत की कौन से नंबर की एयरलाइन बन गई है?
उत्तर: 5वीं -- (एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और स्पाइसजेट के बाद अकासा एयर IATA का हिस्सा बनी है।)
प्रश्न: दिल्ली की 'वेज़ एंड मीन्स एडवांसेज' (WMA) सीमा में संशोधन के बाद, भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कुल संचयी WMA सीमा कितनी हो गई है?
उत्तर: ₹61,008 करोड़ -- (राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों के नकदी प्रवाह प्रबंधन और वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए यह संचयी डेटा महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतक है।)
प्रश्न: 'नेशनल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस डेटा मैनेजमेंट सिस्टम' (NIDMS) का प्रबंधन किस सुरक्षा एजेंसी द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) -- (एनआईडीएमएस एक ऑनलाइन डेटाबेस है जो 1999 से वर्तमान तक के सभी आईईडी धमाकों और बम विस्फोटों का रिकॉर्ड रखता है।)
प्रश्न: भारतीय सेना द्वारा गठित 'रुद्र ब्रिगेड' (Rudra Brigades) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इन्फैंट्री, टैंक, ड्रोन और आर्टिलरी का एकीकृत तालमेल -- (रुद्र ब्रिगेड एक पूर्ण युद्धक इकाई है जो विभिन्न सैन्य अंगों को एक साथ जोड़ती है।)
प्रश्न: शोधकर्ताओं ने हाल ही में हीरे में किन सूक्ष्म दोषों का उपयोग करके 'डायमंड मेज़र' (Diamond Maser) बनाने में सफलता प्राप्त की है?
उत्तर: नाइट्रोजन-रिक्ति (NV) केंद्र -- (डायमंड मेसर वह उपकरण है जिसमें हीरे के भीतर मौजूद नाइट्रोजन–वैकेंसी (NV) केंद्रों का उपयोग करके माइक्रोवेव विकिरण का निरंतर और सुसंगत उत्सर्जन किया जाता है।)
प्रश्न: परम शक्ति सुपरकंप्यूटर किस सर्वर श्रृंखला पर आधारित है?
उत्तर: रुद्र (RUDRA) सर्वर -- (रुद्र भारत की अपनी सुपरकंप्यूटिंग सर्वर श्रृंखला है जिसे C-DAC द्वारा विकसित किया गया है।)
प्रश्न: चरागाहों और चरवाहों के अंतरराष्ट्रीय वर्ष [International Year of Rangelands and Pastoralists (IYRP 2026)] का प्रस्ताव किस देश ने दिया था?
उत्तर: मंगोलिया ने -- (खानाबदोश चरवाहा संस्कृतियों के संरक्षण के लिए मंगोलिया का यह नेतृत्व वैश्विक कृषि कूटनीति के लिए महत्वपूर्ण है।)
प्रश्न: ईएसए (ESA) के 'एक्सोमार्स' (ExoMars) मिशन के तहत वर्ष 2028 में लॉन्च होने वाले रोवर का नाम क्या है?
उत्तर: रोजालिंड फ्रैंकलिन -- (मंगल पर जीवन के संकेतों की खोज के लिए यह रोवर सतह में 2 मीटर नीचे तक ड्रिलिंग करेगा।)
प्रश्न: भारत किस शैक्षणिक संस्थान में व्यावसायिक उपयोग के लिए अपना पहला 'स्वदेशी क्वांटम कंप्यूटर' तैनात करने जा रहा है?
उत्तर: आईआईआईटी धारवाड़ -- (कर्नाटक सरकार और QpiAI के सहयोग से यहाँ क्वांटम एआई उत्कृष्टता केंद्र बनाया जा रहा है।)
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर 2025 में विनियामक उल्लंघन के कारण कुल कितनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) का पंजीकरण प्रमाण पत्र रद्द कर दिया है?
उत्तर: 35 -- (RBI ने RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45-IA(6) के तहत 35 NBFCs का पंजीकरण रद्द किया है।)
प्रश्न: गुवाहाटी में आयोजित 'राष्ट्रीय वस्त्र मंत्री सम्मेलन 2026' का मुख्य विषय (Theme) क्या था?
उत्तर: इंडियाज टेक्सटाइल्स: वीविंग ग्रोथ, हेरिटेज एंड इनोवेशन -- (इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत को 2030 तक वैश्विक कपड़ा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।)
प्रश्न: चीन ने हाल ही में अमेरिकी समुद्री शक्ति को चुनौती देने के लिए किस 'अपग्रेडेड गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर' को कमीशन किया है? -
उत्तर: टाइप 052D "लोउदी" (Loudi) -- ( यह आधुनिक रडार और वर्टिकल लॉन्च सिस्टम से लैस एक युद्धपोत है जो चीन की 'ब्लू-वाटर' नौसैनिक क्षमता को बढ़ाता है।)
प्रश्न: भारत के किन दो द्विपक्षीय व्यापार समझौतों में हाल ही में 'आयुष' (AYUSH) प्रणालियों को औपचारिक मान्यता प्रदान की गई है?
उत्तर: भारत-ओमान CEPA और भारत-न्यूजीलैंड FTA -- (यह मान्यता भारतीय पारंपरिक दवाओं के वैश्विक निर्यात को कानूनी और नियामक आधार प्रदान करती है।)
प्रश्न: डीआरडीओ द्वारा सशस्त्र बलों के लिए विकसित स्वदेश (SWaDeS) प्रणाली का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: पोर्टेबल समुद्री जल अलवणीकरण (Desalination) -- (डिफेंस लैबोरेटरी जोधपुर द्वारा विकसित यह प्रणाली समुद्री जल को पीने योग्य पानी में बदलती है।)
प्रश्न: गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पहली बार 'रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर' (RVC) के किस विशिष्ट पशु दल को शामिल किया जा रहा है?
उत्तर: लद्दाख के दो कूबड़ वाले बैक्ट्रियन ऊँट -- (लद्दाख के इन ऊँटों को "साइलेंट वॉरियर्स" कहा जाता है और ये 15,000 फीट की ऊंचाई पर भारी भार ढोने में सक्षम हैं।)
प्रश्न: 'सुपेस' (SUPACE) नामक एआई-आधारित उपकरण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: अदालतों की दक्षता और कानूनी अनुसंधान में सहायता करना -- (SUPACE का अर्थ 'सुप्रीम कोर्ट पोर्टल फॉर असिस्टेंस इन कोर्ट एफिशिएंसी' है।)
प्रश्न: 'मिशन मौसम' के तहत भारतीय शोधकर्ता किस तकनीक का उपयोग करके स्वदेशी 'स्वचालित मौसम स्टेशन' (AWS) विकसित कर रहे हैं?
उत्तर: 3D-प्रिंटिंग तकनीक (इसका उद्देश्य देश भर में अंतिम छोर तक मौसम संबंधी निगरानी को मजबूत करना है।)
प्रश्न: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नए लोगो में केंद्र में स्थित 'अशोक चक्र' किसका प्रतीक माना गया है?
उत्तर: सत्य, पारदर्शिता और सुशासन -- (1 जनवरी, 2026 को जारी किए गए नए लोगो में 'अशोक चक्र' मुख्य रूप से सत्य, पारदर्शिता (Transparency) और सुशासन (Good Governance) का प्रतीक है।)
प्रश्न: कर्नाटक के विजयनगर जिले में पहली बार देखे गए 'स्ट्रॉबेरी' रंग के दुर्लभ तेंदुए को क्या लोकप्रिय नाम दिया गया है?
उत्तर: चंदन तेंदुआ (Sandalwood Leopard) -- (यह तेंदुआ 'एरिथ्रिज्म' नामक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति के कारण हल्के लाल-गुलाबी रंग का है।)
प्रश्न: भारत के गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2026) में मुख्य अतिथि के रूप में किन वैश्विक नेताओं के शामिल होने की संभावना है?
उत्तर: यूरोपीय संघ (EU) के राष्ट्रपति -- (उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा के मुख्य अतिथि बनने की उम्मीद है।)
प्रश्न: 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' (PMMVY) ने 1 जनवरी 2026 को कार्यान्वयन के कितने वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं?
उत्तर: 9 वर्ष -- (1 जनवरी 2017 को लॉन्च की गई यह योजना गर्भवती महिलाओं के कल्याण पर केंद्रित है।)
प्रश्न: अरुणाचल प्रदेश में लोहित नदी पर प्रस्तावित 1,200 मेगावाट की 'कलई-II जलविद्युत परियोजना' का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया जाएगा?
उत्तर: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDC India Ltd) -- (₹14,176 करोड़ की इस परियोजना को हाल ही में पर्यावरणीय मंजूरी मिली है।)
प्रश्न: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा हाल ही में कितनी नई फसल किस्मों को लॉन्च किया गया है जो जलवायु-लचीली और उच्च उपज वाली हैं?
उत्तर: 184 किस्में -- (कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनाज, तिलहन और गन्ने सहित 184 उन्नत किस्में जारी की हैं।)
प्रश्न: विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैम्पियनशिप 2025 कहाँ आयोजित की गई?
उत्तर: दोहा, कतर में। -- (विश्व रैपिड चैम्पियनशिप (महिला) में कांस्य पदक कोनेरू हम्पीने जीता है।)
प्रश्न: राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के अनुसार खेल संघों की कार्यकारी समितियों में कम से कम कितने 'गुणवत्तापूर्ण खिलाड़ी' (Sportspersons of Merit) होने चाहिए?
उत्तर: दो -- (अधिनियम के तहत अब निर्णय लेने की प्रक्रिया में एथलीटों की भागीदारी अनिवार्य कर दी गई है।)
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के कितने वर्ष पूरे होने पर 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया?
उत्तर: 1000 वर्ष -- (सोमनाथ मंदिर पर 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी द्वारा पहला आक्रमण किया गया था।)
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने मानव रेबीज (Human Rabies) को 'अधिसूचित रोग' (Notifiable Disease) घोषित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: दिल्ली -- (इसके माध्यम से रीयल-टाइम निगरानी, शीघ्र पता लगाने और साक्ष्य-आधारित योजना बनाकर रेबीज के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण पाना संभव होगा।)
प्रश्न: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित भारत की पहली जीनोम-संपादित (Genome-edited) चावल की किस्म का नाम क्या है?
उत्तर: DRR राइस 100 (कमला) -- (कमला और पूसा डीएसटी राइस 1 जैसी किस्में जलवायु अनुकूलन और जल संरक्षण के लिए विकसित की गई हैं।)
प्रश्न: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने रूसी आपूर्ति पर निर्भरता कम करने के लिए हाल ही में किस देश से कच्चे तेल का पहला कार्गो खरीदा है?
उत्तर: कोलंबिया -- (आईओसी ने कोलंबियाई कंपनी इकोपेट्रोल के साथ समझौते के तहत 2 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदा है।)
प्रश्न: अंटार्कटिका में 'माउंट विंसन' फतह करने के साथ ही दुनिया की सबसे कम उम्र की 'सेवन समिट्स' विजेता कौन बनी हैं?
उत्तर: काम्या कार्तिकेयन -- (18 वर्षीय काम्या ने सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।)
प्रश्न: 'राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025' के तहत स्थापित होने वाले तीन सदस्यीय निरीक्षण निकाय का नाम क्या है?
उत्तर: राष्ट्रीय खेल बोर्ड (NSB) -- (यह नया बोर्ड खेल संघों की वित्तीय कार्यप्रणाली और सरकारी फंडिंग की पात्रता की निगरानी करेगा।)
प्रश्न: हैदराबाद के स्पेस स्टार्टअप्स द्वारा विकसित 'MOI-1' उपग्रह की मुख्य विशेषता क्या है?
उत्तर: यह ऑनबोर्ड एआई (AI) प्रसंस्करण से लैस है -- (MOI-1 डेटा को प्रसारित करने से पहले उसे स्वयं संसाधित करता है, जिससे ट्रांसमिशन लागत कम होती है।)
प्रश्न: डीआरडीओ (DRDO) ने हाल ही में किस मिसाइल का एक ही लॉन्चर से दो बार 'साल्वो लॉन्च' (एक साथ फायरिंग) सफलतापूर्वक किया है?
उत्तर: प्रलय -- (चांदीपुर, ओडिशा में दो 'प्रलय' मिसाइलों का सफल परीक्षण किया गया। वर्तमान में सतह-से-सतह पर मार करने वाली यह अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल अपनी उच्च सटीकता के कारण महत्वपूर्ण है।)
प्रश्न: वर्ष 2025 में भारत के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या कितनी थी?
उत्तर: 100 करोड़ लगभग। -- व्याख्या: 2015 के 13.15 करोड़ ग्राहकों से बढ़कर 2025 तक यह संख्या 100 करोड़ के पार होना भारत की अभूतपूर्व डिजिटल क्रांति का प्रमाण है।
प्रश्न: कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) के तहत किन प्रमुख उत्पादों पर कार्बन शुल्क लगाया जाएगा?
उत्तर: इस्पात, सीमेंट, एल्युमीनियम। -- (कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) यूरोपीय संघ की वह नीति है जिसका उद्देश्य आयातित, कार्बन-गहन वस्तुओं से होने वाले कार्बन उत्सर्जन पर उचित मूल्य निर्धारित करना है। इस्पात, सीमेंट, एल्युमीनियम के अलावा उर्वरक और बिजली जैसे कार्बन-गहन उत्पादों पर भी यह शुल्क लागू होगा।)
प्रश्न: मार्च 2025 तक भारत में 'घरेलू ऋण' (Household Debt) जीडीपी का कितने प्रतिशत पहुँच गया?
उत्तर: 41.3% से 42% तक -- (यह पिछले पाँच वर्षों के औसत 38.3% से काफी अधिक है जो ऋण लेने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।)
प्रश्न: भारतीय वायु सेना (IAF) के नए 'उप वायु सेना प्रमुख' (Vice Chief of the Air Staff) के रूप में किसने 1 जनवरी 2026 को कार्यभार संभाला है?
उत्तर: एयर मार्शल नागेश कपूर -- (एयर मार्शल नागेश कपूर ने एयर मार्शल तिवारी की सेवानिवृत्ति के बाद यह महत्वपूर्ण पद संभाला है।)
प्रश्न: भारत और बांग्लादेश ने हाल ही में किन नदियों पर 'संयुक्त जल माप' (Joint Water Measurement) शुरू किया है?
उत्तर: पद्मा और गंगा -- (30 साल की गंगा जल साझाकरण संधि के अंतिम वर्ष में प्रवेश करने के साथ ही दोनों देशों ने संयुक्त जल माप की प्रक्रिया शुरू की है।)
प्रश्न: यूरोपीय संघ (EU) ने 1 जनवरी 2026 से किस तंत्र को लागू किया है, जो इस्पात और एल्युमीनियम जैसे उत्पादों के आयात पर 'कार्बन-लिंक्ड लेवी' लगाता है?
उत्तर: सीबीएएम (CBAM) -- (ईयू ने पर्यावरण मानकों को कड़ा करने के लिए कार्बन-गहन उत्पादों पर सीबीएएम शुल्क लागू किया है।)
प्रश्न: NHAI ने राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा के लिए किसके साथ समझौता किया है?
उत्तर: नेशनल टेस्ट हाउस (NTH)। -- (दोनों संस्थाएं विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण हेतु परीक्षण और पारदर्शिता पर सहयोग करेंगी।)
प्रश्न: नीति आयोग की रिपोर्ट में किस विश्वविद्यालय को 'वैश्विक शिक्षा केंद्र' के लिए बेंचमार्क माना गया?
उत्तर: गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी। (नीति आयोग ने उच्च शिक्षा के वैश्वीकरण पर अपनी रिपोर्ट में जी.बी.यू. की सराहना की और गुजरात बायोटेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय को 'वैश्विक शिक्षा केंद्र' के लिए बेंचमार्क माना।)
प्रश्न: भारत 1 जनवरी 2026 से किस अंतर्राष्ट्रीय प्रक्रिया की अध्यक्षता संभाल ली है, संघर्ष वाले क्षेत्रों से आने वाले हीरों के अवैध व्यापार को रोकने से संबंधित है?
उत्तर: किम्बरली प्रोसेस (Kimberley Process) -- (भारत 2026 के लिए किम्बरली प्रोसेस का अध्यक्ष होगा। यह एक वैश्विक पहल है जो संघर्ष वाले क्षेत्रों से आने वाले हीरों के अवैध व्यापार को रोकती है।)
प्रश्न: आरबीआई की 'भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति रिपोर्ट 2024-25' के अनुसार, सितंबर 2025 के अंत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल एनपीए (GNPA) अनुपात गिरकर कितना रह गया है?
उत्तर: 2.1% -- (अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे उनका सकल एनपीए (GNPA) अनुपात सितंबर 2025 के अंत तक 2.1% के बहु-दशकीय निचले स्तर पर आ गया है।)
प्रश्न: हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत 'दुर्लभ मृदा तत्व' (Rare Earth Element) भंडार के मामले में दुनिया में किस स्थान पर है?
उत्तर: तीसरे स्थान पर है। -- (भारत 6.9 मिलियन टन भंडार के साथ विश्व में तीसरे स्थान पर है।)
प्रश्न: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की 'पेशेवर प्रबंधक' (Professional Manager) कौन बनी हैं?
उत्तर: जयश्री उल्लाल -- (जय श्री उल्लाल ₹50,170 करोड़ की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं।)
प्रश्न: मैग्लेव ट्रेन के क्षेत्र में चीन दुनिया का कौन सा देश बन गया है जिसने इस तकनीक में महारत हासिल की है?
उत्तर: तीसरा -- (संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी के बाद चीन मैग्लेव तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश है।)
प्रश्न: इज़राइल सरकार ने किसे'इज़राइल शांति पुरस्कार 2026' से सम्मानित करने की घोषणा की है?
उत्तर: डोनाल्ड ट्रम्प -- (यह सम्मान ट्रम्प द्वारा मध्य पूर्व शांति प्रयासों और गाजा शांति समझौते में निभाई गई भूमिका को मान्यता देता है।)
प्रश्न: भारतीय वायु सेना के लिए स्वीकृत ₹79,000 करोड़ के प्रस्ताव में कौन सी बियॉन्ड-विजुअल-रेंज मिसाइल शामिल है? :
उत्तर: अस्त्र मार्क-II -- (अस्त्र मार्क-II हवा से हवा में मार करने वाली एक स्वदेशी मिसाइल है।)
प्रश्न: विश्व के कुल 'दुर्लभ मृदा तत्व' उत्पादन में भारत का योगदान वर्तमान में लगभग कितना प्रतिशत है?
उत्तर: 1% से कम -- (भारत के पास विशाल भंडार होने के बावजूद उत्पादन 1% से भी कम (2,900 टन) है।)
प्रश्न: ट्रेक्सन (Tracxn) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 के दौरान भारत में कितने नए स्टार्टअप यूनिकॉर्न (Unicorns) बने? :
उत्तर: 5 -- (भारत ने 2025 में नवी, जंबोटेल, जेएसडब्ल्यू वन एमएसएमई, जसपे और रेज फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे 5 नए यूनिकॉर्न जोड़े हैं।)
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने हाल ही में किसे संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है?
उत्तर: बरहम सालेह -- (संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के नए प्रमुख के रूप में इराक के पूर्व राष्ट्रपति बरहम सालेह 1 जनवरी 2026 से कार्यभार संभालेंगे।)
प्रश्न: भारत द्वारा प्रस्तावित पहली व्यापक 'राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति' (National Anti-Terror Policy) का मुख्य फोकस क्या है?
उत्तर: डिजिटल कट्टरपंथ और अंतर-एजेंसी समन्वय -- (यह नीति सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले कट्टरपंथ और खुली सीमाओं के दुरुपयोग जैसे गैर-पारंपरिक खतरों को संबोधित करती है।)
प्रश्न: अगरबत्ती मानक IS 19412:2025 में किस रसायन पर प्रतिबंध लगाया गया है?
उत्तर: एलेथ्रिन और परमेथ्रिन। -- (एलेथ्रिन और परमेथ्रिन ये कीटनाशक रसायन श्वसन स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक पाए गए हैं।)

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • E-Magazine
  • PDF Book
  • E-Book

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - January 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - December 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - November 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - October 2025
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - September 2025
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 14 January 2026
  • करेंट अफेयर्स 13 January 2026
  • करेंट अफेयर्स 12 January 2026
  • करेंट अफेयर्स 10 January 2026
  • करेंट अफेयर्स 09 January 2026
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स January 2026
  • करेंट अफेयर्स December 2025
  • करेंट अफेयर्स November 2025
  • करेंट अफेयर्स October 2025
  • करेंट अफेयर्स September 2025
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2026 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.