• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
    • सामयिक खबरें
    • खेल समसामयिकी
    • राज्य समसामयिकी
    • वनलाइनर करेंट अफेयर्स
    • दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
  • साक्षात्कार
  • ई-पुस्तकें
    • PDF पुस्तकें
    • ऑनलाइन पुस्तकें
  • ई-पत्रिकाएं
    • पत्रिकाएं आर्काइव्स
    • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • वनलाइनर
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • ई-पत्रिकाएं
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जुलाई 2026

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जुलाई 2026

प्रश्न: वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन (WWA) समूह के अनुसार फ्रांस एवं स्पेन में हाल की भीषण वनाग्नियों की संभावना बढ़ने का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर: WWA समूह के अनुसार मानव-जनित जलवायु परिवर्तन तथा जीवाश्म ईंधनों के दहन से बढ़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के कारण उत्पन्न चरम मौसम परिस्थितियों ने फ्रांस एवं स्पेन में हाल की भीषण वनाग्नियों की संभावना को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा दिया है
प्रश्न: भारतीय नौसेना को प्राप्त दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत (DSV) ‘निपुण’ किस कंपनी द्वारा निर्मित है तथा इसे किन प्रमुख अभियानों के लिए विकसित किया गया है?
उत्तर: ‘निपुण’ का निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) द्वारा किया गया है तथा इसे विशेष गहरे समुद्र में गोताखोरी, जलमग्न बचाव एवं समुद्री बचाव अभियानों के लिए विकसित किया गया है
प्रश्न: ‘एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स लेटर्स’ नामक जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार सूर्य के ऊपरी वायुमंडल के घूर्णन के संबंध में क्या महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आया है?
उत्तर: अध्ययन के अनुसार सूर्य का ऊपरी वायुमंडल उसकी दृश्यमान सतह की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक तीव्र गति से घूमता है, जिससे सौर गतिकी एवं अंतरिक्ष मौसम की समझ को नई दिशा मिली है
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य ने स्कूल परिसरों के भीतर तथा स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री, वितरण एवं विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
उत्तर: महाराष्ट्र ने राज्यभर के स्कूल परिसरों के भीतर तथा स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में हाई-फैट, हाई-शुगर एवं डीप-फ्राइड जंक फूड की बिक्री, वितरण एवं विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है
प्रश्न: हाल ही में राज्य सभा द्वारा पारित ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ के माध्यम से किसे वैधानिक संरक्षण प्रदान किया गया है?
उत्तर: इस विधेयक के माध्यम से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण प्रदान किया गया है
प्रश्न: हाल ही में भारत एवं नेपाल ने किस स्थान पर भारत की सहायता से पुनर्स्थापित विरासत स्थलों का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया?
उत्तर: भारत एवं नेपाल ने पाटन स्थित गुस्थल महाविहार तथा प्रथमश्री महाविहार के ‘आगम’ के पुनर्स्थापित विरासत स्थलों का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया
प्रश्न: हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘दानवीर’ (DAANVEER) पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: ‘दानवीर’ पहल का उद्देश्य स्वैच्छिक नागरिक योगदान के माध्यम से ग्राम पंचायतों की डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है
प्रश्न: हाल ही में वर्ष 2026 का फील्ड्स मेडल किन चार गणितज्ञों को गणितीय अनुसंधान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया?
उत्तर: वर्ष 2026 का फील्ड्स मेडल यू डेंग, जॉन पार्डन, जैकब सिमरमैन तथा होंग वांग को गणितीय अनुसंधान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने चीनी व्यापारियों पर स्टॉक होल्डिंग लिमिट किस अवधि के लिए लागू की है?
उत्तर: केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से 30 नवंबर, 2026 तक चीनी व्यापारियों पर स्टॉक होल्डिंग लिमिट लागू की है
प्रश्न: हाल ही में चीन द्वारा विकसित विश्व के सबसे बड़े सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन मैग्नेट का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य संलयन रिएक्टर के भीतर अति-उष्ण प्लाज़्मा को नियंत्रित रखकर वाणिज्यिक नाभिकीय संलयन ऊर्जा के विकास को संभव बनाना है
प्रश्न: हाल ही में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में खोजी गई नई पॉलीपोर (ब्रैकेट) कवक प्रजाति का नाम क्या है और इसका नाम किसके आधार पर रखा गया है?
उत्तर: नई कवक प्रजाति का नाम ‘माइक्रोपोरेलस कोल्हापुरेंसिस’ है तथा इसका नाम कोल्हापुर जिले के नाम पर रखा गया है
प्रश्न: हाल ही में तेलंगाना सरकार ने सरकारी सेवाओं तक नागरिकों की पहुँच सरल बनाने तथा परिवार का प्रमाणित डिजिटल अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कौन-सी नई व्यवस्था शुरू की?
उत्तर: तेलंगाना सरकार ने राज्यव्यापी इलेक्ट्रॉनिक तेलंगाना फैमिली रजिस्टर एवं फैमिली रजिस्टर प्रमाण-पत्र (FRC) की शुरुआत की है
प्रश्न: लोक सभा में प्रस्तुत ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य संगठित परीक्षा धोखाधड़ी पर रोक लगाना, ईमानदार अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करना तथा लोक परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाना है
प्रश्न: हाल ही में सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के किस प्रस्ताव को फील्ड ट्रायल के लिए मंजूरी दी है?
उत्तर: सरकार ने ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के एक-एक अरब पॉलिमर बैंक नोटों को फील्ड ट्रायल के लिए मंजूरी दी है
प्रश्न: हाल ही में गुजरात सरकार ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए किस नई सेवा की शुरुआत की है?
उत्तर: गुजरात सरकार ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को पुलिस स्टेशन गए बिना कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए ‘साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड ई-ज़ीरो FIR’ सेवा शुरू की है
प्रश्न: हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने किस उद्देश्य से एयर इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: ‘अतुल्य भारत’ ब्रांड के तहत भारत को वैश्विक पर्यटन के पसंदीदा गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने, विदेशी पर्यटकों के आगमन को प्रोत्साहित करने तथा भारत को वैश्विक ट्रांजिट एवं यात्रा केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार की मिष्टी (MISHTI) योजना के अंतर्गत भारतीय राज्यों में दूसरा स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया?
उत्तर: आंध्र प्रदेश ने मैंग्रोव पुनर्स्थापन एवं तटीय पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए MISHTI योजना के अंतर्गत भारतीय राज्यों में दूसरा स्थान प्राप्त किया
प्रश्न: भारत की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाल ही में गठित उच्चस्तरीय कार्यबल की अध्यक्षता किसे सौंपी गई है?
उत्तर: इस उच्चस्तरीय कार्यबल की अध्यक्षता प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है
प्रश्न: हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल सारनाथ का बौद्ध धर्म के इतिहास में क्या महत्व है?
उत्तर: सारनाथ वह स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना प्रथम उपदेश दिया था तथा यहीं से बौद्ध संघ के प्रसार का आरंभ हुआ
प्रश्न: हाल ही में प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार किस नेता का स्थान लेते हुए संभाला?
उत्तर: उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का स्थान लिया, जिनका इस्तीफा प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 75(2) के तहत स्वीकार किया
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री संग्रहालय में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी के AI होलोबॉक्स का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य आगंतुकों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, नेतृत्व और विरासत का इंटरैक्टिव एवं इमर्सिव अनुभव उपलब्ध कराना है
प्रश्न: हाल ही में फ्रांस और स्पेन में भीषण वनाग्नि की प्रमुख वजह क्या रही?
उत्तर: लंबे समय से जारी हीटवेव और सूखे के कारण यूरोप के कई हिस्सों में वनाग्नि की घटनाएँ गंभीर हो गईं
प्रश्न: हाल ही में केरल सरकार द्वारा शुरू की गई 'डिजिटल स्क्वायर' पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं में डिजिटल शिक्षा को एकीकृत करना तथा विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता को सुदृढ़ बनाना है
प्रश्न: सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन हेतु स्वीकृत मसौदा विधेयक के तहत संगठित पेपर लीक गिरोहों के लिए अधिकतम क्या दंड निर्धारित किया गया है?
उत्तर: संगठित पेपर लीक गिरोहों के लिए अधिकतम 10 वर्ष का कारावास तथा ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रस्ताव किया गया है
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘भव्य-रसायन’ योजना को कितने परिव्यय एवं किस उद्देश्य से मंजूरी दी है?
उत्तर: ₹3,030 करोड़ के परिव्यय के साथ देश में तीन विश्वस्तरीय समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के उद्देश्य से इस योजना को मंजूरी दी गई है
प्रश्न: हाल ही में भारत और रोमानिया के मध्य किन क्षेत्रों में तीन सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
उत्तर: भारत और रोमानिया के मध्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा तथा खेल से संबंधित तीन सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं
प्रश्न: हाल ही में आईसीएआर-केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (ICAR-CMFRI) द्वारा लॉन्च किया गया DeepDATA मोबाइल ऐप किस उद्देश्य से विकसित किया गया है?
उत्तर: भारत की गहरे समुद्र में पाई जाने वाली मछलियों के डिजिटल प्रलेखन एवं जैव विविधता मानचित्रण के उद्देश्य से यह ऐप विकसित किया गया है
प्रश्न: हाल ही में विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार संभाला?
उत्तर: पाँच बार के विश्व शतरंज चैंपियन एवं वर्ष 2022 से FIDE के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद ने FIDE के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाला
प्रश्न: हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए किस अधिनियम के अंतर्गत फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया है?
उत्तर: सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत पेपर लीक एवं अन्य अनुचित गतिविधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है
प्रश्न: 'कुशा' मिसाइल प्रणाली, जिसका हाल ही में परीक्षण किया गया, किन-किन प्रकार के हवाई लक्ष्यों को लंबी दूरी एवं अधिक ऊँचाई पर निशाना बनाने में सक्षम है?
उत्तर: यह लड़ाकू विमान, मिसाइल, मानव रहित हवाई वाहन (UAV) तथा बड़े शत्रु विमानों को लंबी दूरी और अधिक ऊँचाई पर निशाना बनाने में सक्षम है
प्रश्न: हाल ही में 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया
प्रश्न: हाल ही में दूरसंचार विभाग (DoT) ने इंट्रा-सर्किल रोमिंग (ICR) सुविधा किन राज्यों के चयनित जिलों में शुरू की है?
उत्तर: DoT ने मौसम संबंधी आपदाओं के दौरान निर्बाध मोबाइल संपर्क सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर, असम और नागालैंड के चयनित जिलों में इंट्रा-सर्किल रोमिंग (ICR) सुविधा शुरू की है
प्रश्न: INS मालवन, जिसे हाल ही में कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, का निर्माण किस कंपनी ने किया है?
उत्तर: आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत INS मालवन का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि द्वारा किया गया है
प्रश्न: स्वदेशी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) Mk-II कार्यक्रम का नेतृत्व DRDO की कौन-सी प्रयोगशाला कर रही है?
उत्तर: इस कार्यक्रम का नेतृत्व ‘सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स’ (CABS) कर रही है तथा इस कार्यक्रम के लिए हाल ही में DRDO द्वारा दो प्रमुख अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए हैं
प्रश्न: बच्चों और किशोरों के स्वस्थ आहार पर नीति दस्तावेज हाल ही में किस संस्था के नेतृत्व में जारी किया गया?
उत्तर: यह नीति दस्तावेज ICMR-NIN के नेतृत्व वाले ‘लेट्स फिक्स आवर फूड कंसोर्टियम’ द्वारा जारी किया गया
प्रश्न: कैंपस जैव विविधता रजिस्टर (CBR) पहल हाल ही में किन संस्थाओं द्वारा शुरू की गई है?
उत्तर: यह पहल नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन (NCF) और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) द्वारा शुरू की गई है
प्रश्न: हाल ही में नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया CEO नियुक्त किया गया है तथा उनका कार्यकाल दो वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा
प्रश्न: ‘जेम्स ऑफ इंडिया’ चैलेंज जिसके पायलट चरण की शुरुआत हाल ही में की गई, का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: जमीनी स्तर के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित कर भारत के जिलों की संस्कृति, विरासत, पर्यटन, परंपराओं और इतिहास को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करना
प्रश्न: ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ किस राज्य की GI टैग प्राप्त हल्दी के विकास के लिए शुरू किया गया है?
उत्तर: यह मिशन मेघालय की GI टैग प्राप्त लकडोंग हल्दी के विकास के लिए शुरू किया गया है
प्रश्न: एलोग्राफा प्रजातियों का पारिस्थितिक महत्व क्या है?
उत्तर: ये जैव-संकेतक (Bioindicators) के रूप में कार्य करती हैं तथा वनों के स्वास्थ्य, वायु गुणवत्ता और पर्यावरणीय परिवर्तनों का आकलन करने में सहायक होती हैं
प्रश्न: हाल ही में एलोग्राफा वंश की पाँच नई प्रजातियों की खोज भारत के किस क्षेत्र में की गई?
उत्तर: भारत के जैव-विविधता समृद्ध पश्चिमी घाट क्षेत्र में एलोग्राफा वंश की पाँच नई प्रजातियों की खोज की गई
प्रश्न: ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ किस शहर में और कितने देशों की भागीदारी के साथ शुरू किया गया?
उत्तर: यह बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास हाल ही में कोच्चि में शुरू किया गया, जिसमें 26 देश भाग ले रहे हैं
प्रश्न: भारत WTO के मत्स्य सब्सिडी समझौते को स्वीकार करने वाला कौन-सा सदस्य बना है?
उत्तर: भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मत्स्य सब्सिडी समझौते को स्वीकार करने वाला 123वाँ सदस्य बना है
प्रश्न: हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
उत्तर: लेबर पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन के बाद एंडी बर्नहैम ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया
प्रश्न: भारत की पहली स्वीकृत डेंगू वैक्सीन का नाम क्या है तथा इसे किस आयु वर्ग के लिए मंजूरी दी गई है?
उत्तर: भारत की पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ (QDENGA) है, जिसे 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए मंजूरी दी गई है
प्रश्न: भारतीय थल सेना ने ‘ऑपरेशन जल राहत’ किस राज्य में और किस उद्देश्य से शुरू किया है?
उत्तर: भारतीय थल सेना ने पूर्वी असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों में राज्य सरकार की सहायता के लिए ‘ऑपरेशन जल राहत’ शुरू किया है
प्रश्न: हाल ही में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है
प्रश्न: हाल ही में भारत के पहले निजी कक्षीय रॉकेट विक्रम-1 ने कौन-सी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की?
उत्तर: विक्रम-1 ने कई प्रौद्योगिकी प्रदर्शन पेलोड को सफलतापूर्वक निम्न पृथ्वी कक्षा में स्थापित कर निजी अंतरिक्ष कार्यक्रम में नया इतिहास रचा
प्रश्न: हाल ही में शुरू किए गए व्हाइट रैबिट आधारित भारतीय मानक समय नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य सुरक्षित और अत्यधिक सटीक राष्ट्रीय समय समन्वय सुनिश्चित करना तथा विदेशी समय स्रोतों पर निर्भरता कम करना है
प्रश्न: हाल ही में जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कौन बनीं और उन्होंने फाइनल में किसे हराया?
उत्तर: पी.वी. सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं और उन्होंने जापान की अकाने यामागुची को हराया
प्रश्न: हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 का खिताब किस देश ने जीता और फाइनल में किसे पराजित किया?
उत्तर: स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीता
प्रश्न: 20 जुलाई से 7 अगस्त, 2026 के मध्य बहुराष्ट्रीय वायु युद्धाभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर: यह बहुराष्ट्रीय वायु युद्धाभ्यास उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर आयोजित किया जा रहा है
प्रश्न: हाल ही में घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे मिला?
उत्तर: ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म तथा यमी गौतम को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला
प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति (NCDS) की 12वीं बैठक किस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए आयोजित की गई?
उत्तर: NCDS की यह बैठक बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए आयोजित की गई
प्रश्न: हाल ही में जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक (IFI) 2026 में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है?
उत्तर: राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को चार श्रेणियों (शीर्ष प्रदर्शनकर्ता, अग्रणी, उभरते प्रदर्शनकर्ता तथा आकांक्षी राज्य) में वर्गीकृत किया गया है
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में किन दो उन्नत स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PGIMER चंडीगढ़ में ‘उन्नत मातृ एवं शिशु केंद्र’ तथा ‘उन्नत तंत्रिका विज्ञान केंद्र’ का उद्घाटन किया
प्रश्न: हाल ही में शुरू किए गए ‘विकसित कृषि एवं समृद्ध किसान’ रोडमैप का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस रोडमैप का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के अनुरूप जलवायु-अनुकूल, प्रौद्योगिकी-संचालित और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कृषि क्षेत्र का निर्माण करना है
प्रश्न: हाल ही में फिक्की और डेलॉयट की रिपोर्ट ने भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए वर्ष 2030 तक क्या अनुमान व्यक्त किया है?
उत्तर: रिपोर्ट के अनुसार मूल्य संवर्धन, नवाचार और निर्यात-आधारित विकास के बल पर भारत का खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र वर्ष 2030 तक 600 अरब डॉलर का उद्योग बन सकता है
प्रश्न: हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी जैव-अर्थव्यवस्था रोडमैप में वर्ष 2035 और 2047 के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं?
उत्तर: रोडमैप में भारत की जैव-अर्थव्यवस्था को वर्ष 2035 तक 691 अरब डॉलर और वर्ष 2047 तक 2.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
प्रश्न: हाल ही में दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों को हीटवेव के प्रभाव से बचाने के लिए कौन-सी पायलट परियोजना शुरू की?
उत्तर: दिल्ली सरकार ने NDMA और GIZ इंडिया के सहयोग से ‘हीट स्मार्ट स्कूल’ पायलट परियोजना शुरू की
प्रश्न: हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया और उनका कार्यकाल कितना होगा?
उत्तर: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रसिद्ध समुद्र वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया
प्रश्न: भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) और उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल (UPPPC) के मध्य हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस MoU का उद्देश्य गुणवत्ता मानकों, नियामकीय उत्कृष्टता, नवाचार, क्षमता निर्माण तथा उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है
प्रश्न: हाल ही में भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की तीसरी बैठक कहाँ आयोजित हुई और इसमें किन क्षेत्रों पर बल दिया गया?
उत्तर: यह बैठक ब्रुसेल्स में आयोजित हुई, जिसमें व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, क्वांटम प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए किस योजना को मंजूरी दी?
उत्तर: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹62,500 करोड़ के परिव्यय के साथ मोबाइल फोन विनिर्माण योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए मंजूरी दी
प्रश्न: हाल ही में भारत और पोलैंड ने किस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की?
उत्तर: दोनों देशों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में उद्यम विकास, प्रौद्योगिकी, नवाचार और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की
प्रश्न: हाल ही हैदराबाद में आयोजित ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक के दौरान शुरू की गई “ब्रिक्स कनेक्ट” पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस पहल का उद्देश्य BRICS देशों के बीच श्रम, कौशल, सामाजिक सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है
प्रश्न: हाल ही में भारत और बेल्जियम के मध्य आयोजित पहली रणनीतिक संवाद बैठक का उद्देश्य क्या था?
उत्तर: इस बैठक का उद्देश्य व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा और संपर्क के क्षेत्र में व्यापक संस्थागत सहयोग को मजबूत करना था
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के लिए किस कार्यक्रम को मंजूरी दी?
उत्तर: मंत्रिमंडल ने ₹1,27,500 करोड़ के परिव्यय के साथ सेमीकंडक्टर डिजाइन एवं विनिर्माण के लिए सेमीकॉन 2.0 कार्यक्रम को मंजूरी दी
प्रश्न: हाल ही में जारी प्रायोगिक सेवा उत्पादन सूचकांक (ISP) में कितने सेवा उप-क्षेत्रों को शामिल किया गया है?
उत्तर: वर्ष 2024-25 को आधार वर्ष मानते हुए इसमें 19 सेवा उप-क्षेत्रों को शामिल किया गया है
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया के संघर्ष-प्रभावित समुद्री क्षेत्रों में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए कौन-सी पहल शुरू की?
उत्तर: सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य और आस-पास के क्षेत्रों में भारतीय नाविकों की सुरक्षा हेतु ‘सीफेयरर-फर्स्ट’ पहल शुरू की
प्रश्न: हाल ही में जारी एक अध्ययन के अनुसार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (NSFDC) की रियायती ऋण योजनाओं से अनुसूचित जाति लाभार्थियों पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: इन योजनाओं से लाभार्थियों में उद्यमिता, स्वरोजगार तथा सामाजिक और आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया
प्रश्न: अत्यंत कम सांद्रता में अमोनिया गैस का पता लगाने वाला उन्नत सेंसर हाल ही में किस संस्थान ने विकसित किया?
उत्तर: बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) के वैज्ञानिकों ने यह उन्नत सेंसर विकसित किया
प्रश्न: हाल ही में 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के आधिकारिक शुभंकर के रूप में किसका अनावरण किया गया?
उत्तर: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का अनावरण किया
प्रश्न: हाल ही में जारी डिजिटल जोखिम रिपोर्ट 2025-26 मुख्य रूप से किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर: यह रिपोर्ट भारत के बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा और भुगतान तंत्र में उभरते साइबर खतरों तथा सुरक्षा रणनीतियों से संबंधित है
प्रश्न: हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अस्थायी सदस्यता के लिए किस कार्यकाल हेतु अभियान शुरू किया?
उत्तर: भारत ने UNSC में 2028-29 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में निर्वाचन हेतु आधिकारिक अभियान शुरू किया
प्रश्न: हाल ही में स्वयान पहल के अंतर्गत शुरू किए गए NIDAR 2.0 का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य स्वदेशी ड्रोन नवाचार को बढ़ावा देना और भारत के तेजी से विकसित हो रहे ड्रोन क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल तैयार करना है
प्रश्न: हाल ही में बिहार सरकार ने प्रमुख पर्यटन स्थलों तक किफायती हवाई यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कौन-सी योजना शुरू की?
उत्तर: बिहार सरकार ने रियायती हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से पर्यटन बढ़ाने हेतु ‘बिहार हेली-पर्यटन एवं हवाई पर्यटन सेवा योजना, 2026’ शुरू की
प्रश्न: हाल ही में 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया?
उत्तर: भारत ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर रूस, चीन, कजाखस्तान, द. कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया
प्रश्न: हाल ही में पश्चिम बंगाल में लागू नए अपराध-निरोधी कानूनों के तहत निवारक निरोध की अधिकतम अवधि कितनी है?
उत्तर: समाज-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को इन कानूनों के तहत अधिकतम एक वर्ष तक निवारक निरोध में रखा जा सकेगा
प्रश्न: हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंडों को किस प्रकार की अल्पकालिक ऋण सुविधा का उपयोग करने की अनुमति दी?
उत्तर: SEBI ने अस्थायी तरलता असंतुलन के प्रबंधन के लिए म्यूचुअल फंडों को इंट्रा-डे उधारी (Intraday Borrowing) सुविधा की अनुमति दी
प्रश्न: हाल ही में विंबलडन चैंपियनशिप 2026 का पुरुष एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर: इटली के जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को हराकर पुरुष एकल खिताब और अपना पाँचवाँ ग्रैंड स्लैम जीता
प्रश्न: हाल ही में कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार ने क्या घोषणा की?
उत्तर: भारत सरकार ने उनके सम्मान में 13 जुलाई, 2026 को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की
प्रश्न: हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को किस स्तर तक उन्नत किया है?
उत्तर: भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए रोडमैप 2030 को अपनाया है
प्रश्न: हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल INS महेंद्रगिरि किस परियोजना के अंतर्गत निर्मित स्टेल्थ फ्रिगेट है?
उत्तर: INS महेंद्रगिरि प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत निर्मित नीलगिरि-श्रेणी का छठा स्टेल्थ फ्रिगेट है
प्रश्न: हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिक एथिल अल्कोहल वाले औषधीय उत्पादों के लिए कौन-से नए प्रावधान लागू किए हैं?
उत्तर: 30 मिलीलीटर से अधिक मात्रा में 12% से अधिक एथिल अल्कोहल वाले औषधीय उत्पादों के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है
प्रश्न: हाल ही में यूएन वुमन द्वारा जारी “बियॉन्ड द ब्रेकिंग पॉइंट” रिपोर्ट किस विषय से संबंधित है?
उत्तर: यह रिपोर्ट वैश्विक अनुदान कटौती के कारण महिलाओं और लड़कियों को मिलने वाली मानवीय सहायता सेवाओं पर पड़े गंभीर प्रभाव से संबंधित है
प्रश्न: हाल ही में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर उत्कृष्टता केंद्र (CoE) का उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन कोयंबटूर स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान–सलीम अली पक्षीविज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास केंद्र (WII-SACON) में किया गया
प्रश्न: हाल ही में साइबर सुरक्षा, महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किस साझेदारी का शुभारंभ किया?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया–भारत साइबर, महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकी एवं आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी (PACTS) का शुभारंभ दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया
प्रश्न: हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की एक रिपोर्टके अनुसार वर्ष 2022-23 के दौरानज्ञान-आधारित अमूर्त परिसंपत्तियों में निवेश की दृष्टि से विश्व में सर्वाधिक तीव्र वृद्धि किस देश में दर्ज की गई?
उत्तर: भारत ने वर्ष 2022-23 के दौरान ज्ञान-आधारित अमूर्त परिसंपत्तियों में निवेश वृद्धि के मामले में विश्व में सबसे तेज़ वृद्धि दर्ज की
प्रश्न: हाल ही में उल्लास - न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्यकौन-सा बना?
उत्तर: उल्लास - न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया
प्रश्न: हाल ही में विम्बलडन 2026 मिश्रित युगल (Mixed Doubles) का खिताब किसने जीता?
उत्तर: जेलेना ओस्टापेंको (लातविया) और मार्सेलो अरेवालो (एल सल्वाडोर) की जोड़ी ने विम्बलडन 2026 मिश्रित युगलका खिताब जीतकर ग्रैंड स्लैम स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
प्रश्न: हाल ही में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफल उड़ान परीक्षण किस परीक्षण केंद्र से किया गया?
उत्तर: पिनाका LRGR का सफल उड़ान परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से किया गया
प्रश्न: हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक 2.0 (PGI-S) किसके प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए जारी किया?
उत्तर: शिक्षा मंत्रालय द्वारा राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के विद्यालयी शिक्षा तंत्र के प्रदर्शन, सुधार एवं गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक 2.0 जारी किया गया
प्रश्न: हाल ही में हवेली संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आचार्य रणछोड़लाल गोस्वामी को किस पुरस्कार के लिए चुना गया?
उत्तर: आचार्य रणछोड़लाल गोस्वामी को हवेली संगीत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ युवा पुरस्कार 2025 हेतु चयनित किया गया
प्रश्न: हाल ही में भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव किसने प्राप्त किया?
उत्तर: तमिलनाडु के कन्याकुमारी निवासी 17 वर्षीय अश्वथ एस. ने भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया
प्रश्न: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (SDG) रिपोर्ट 2026 के अनुसार कितने लक्ष्य सही दिशा में हैं?
उत्तर: रिपोर्ट के अनुसार मूल्यांकन योग्य SDG लक्ष्यों में से केवल 36% लक्ष्य ही 2030 तक प्राप्ति की दिशा में सही मार्ग पर हैं
प्रश्न: हाल ही में PM-SETU योजना का विस्तार देशभर के कितने ITI क्लस्टरों तक किया गया?
उत्तर: केंद्र सरकार ने उद्योगोन्मुख कौशल विकास को मजबूत करने के लिए PM-SETU योजना को 200 चिन्हित ITI क्लस्टरों तक विस्तारित किया
प्रश्न: हाल ही में जारी UDISE+ रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार देश में शिक्षकों की संख्या कितनी हो गई है?
उत्तर: रिपोर्ट के अनुसार शिक्षकों की संख्या 2022-23 के 94.83 लाख से बढ़कर 2025-26 में 1.03 करोड़ हो गई है
प्रश्न: हाल ही में GIFT सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) और वियतनाम अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र–दा नांग (VIFC-DN) के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य संस्थागत ज्ञान साझा करना, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करना और वियतनाम के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के विकास में सहयोग करना है
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के किस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर: प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया गया
प्रश्न: विश्व जूनोसिस दिवस प्रतिवर्ष विश्व के पहले रेबीज टीके के सफल प्रयोग की स्मृति में किस वैज्ञानिक के सम्मान में मनाया जाता है?
उत्तर: लुई पाश्चर, जिन्होंने विश्व का पहला सफल रेबीज टीका विकसित कर उसका सफलतापूर्वक प्रयोग किया था
प्रश्न: हाल ही में विधिक मापविज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 में संशोधन कर उच्च क्षमता वाले वजन मापने वाले उपकरणों के लिए अनिवार्य मानक भार की आवश्यकता को अधिकतम क्षमता के 50% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया गया है?
उत्तर: 20%, जिससे उद्योगों के लिए अनुपालन लागत कम होगी तथा परीक्षण एवं सत्यापन प्रक्रिया अधिक व्यावहारिक और सरल बनेगी
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य ने स्टार्टअप नीति 2026 तथा डेटा सेंटर नीति 2026 को मंजूरी दी है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश ने निवेश, नवाचार एवं डिजिटल अवसंरचना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप नीति 2026 और डेटा सेंटर नीति 2026 को मंजूरी दी है
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के किस स्थान पर ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया?
उत्तर: प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया
प्रश्न: हाल ही में ICMR-राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (NIRWoH) और IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित प्लेसेंटा-ऑन-चिप प्लेटफॉर्म का उपयोग किस अध्ययन में किया जाएगा?
उत्तर: इसका उपयोग मानव गर्भावस्था, गर्भावस्था जटिलताओं, दवा सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य अनुसंधान में किया जाएगा
प्रश्न: हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री अलेक्जेंड्रु मुंटेनु ने इस्तीफा दिया?
उत्तर: मोल्दोवा के प्रधानमंत्री अलेक्जेंड्रु मुंटेनु ने इस्तीफा दिया, जिससे देश की कैबिनेट भंग हो गई
प्रश्न: हाल ही में कीको फुजीमोरी किस देश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं?
उत्तर: कीको फुजीमोरी पेरू की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं और वे पिछले 10 वर्षों में पेरू की 9वीं राष्ट्रपति बनने जा रही हैं
प्रश्न: सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स (SOLVE) सॉलिड मोटर, जिसका हाल ही में ISRO द्वारा परीक्षण किया गया, का संबंध किस मिशन से है?
उत्तर: SOLVE को गगनयान क्रू मॉड्यूल की एकीकृत पैराशूट मंदन प्रणाली के परीक्षण के लिए विकसित किया जा रहा है
प्रश्न: हाल ही में विकसित पदार्थ की नई क्वांटम अवस्था ‘फ्रैक्शनल फर्मी सी’ किस क्षेत्र में उपयोगी मानी जा रही है?
उत्तर: यह खोज क्वांटम सिमुलेशन, सटीक संवेदन, सुरक्षित क्वांटम संचार और अगली पीढ़ी के सामग्री अनुसंधान में उपयोगी हो सकती है
प्रश्न: हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध कोयला खनन रोकने के लिए किस पहल को अपनाने का निर्देश दिया?
उत्तर: उन्होंने अवैध खनन, कोयला चोरी और अनधिकृत परिवहन रोकने के लिए ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ अपनाने का निर्देश दिया
प्रश्न: हाल ही में प्रभावी हुए भारत-इज़राइल द्विपक्षीय निवेश समझौते (BIA) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य निवेशकों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और पूर्वानुमेय ढांचा प्रदान कर द्विपक्षीय निवेश को बढ़ावा देना है
प्रश्न: हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारतीय थल सेना के लिए शत्रु ड्रोन से सुरक्षा हेतु किस सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी?
उत्तर: DAC ने ‘आकाश तरंग’ एंटी-यूएवी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी
प्रश्न: हाल ही में असम की किस आर्द्रभूमि को जैव-विविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया?
उत्तर: असम की बोरजुली आर्द्रभूमि को जंगली धान के आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण के लिए जैव-विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) की 5वीं कार्यकारी समिति बैठक कहाँ आयोजित हुई?
उत्तर: CCRAS की 5वीं कार्यकारी समिति की बैठक नई दिल्ली में आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की अध्यक्षता में आयोजित हुई
प्रश्न: हाल ही में शुरू किए गए दिल्ली सरकार के ग्रीन ड्राइव पोर्टल के तहत कितने पौधे लगाने का लक्ष्य है?
उत्तर: दिल्ली सरकार ने ग्रीन ड्राइव पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने की प्रतिबद्धता दोहराई है
प्रश्न: हाल ही में ओडिशा मंत्रिमंडल ने अपनी 43वीं बैठक में कितने प्रमुख विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी?
उत्तर: ओडिशा मंत्रिमंडल ने मत्स्य पालन, जलीय कृषि, डिजिटल अवसंरचना, सड़क, जल संसाधन, ऊर्जा और शिक्षा से जुड़े 12 प्रमुख विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के नियमों में ढील देने से जुड़े सुधारों को मंजूरी दी?
उत्तर: असम मंत्रिमंडल ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने और प्रतिष्ठित संस्थानों को आकर्षित करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के नियमों में ढील दी
प्रश्न: हाल ही में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने कितने प्रमुख परिणामों की घोषणा की?
उत्तर: भारत और जापान ने रणनीतिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने के लिए 16 प्रमुख परिणामों की घोषणा की
प्रश्न: हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत किस खाद्यान्न की गुणवत्ता से जुड़े संशोधित मानकों को मंजूरी दी?
उत्तर: CCEA ने PMGKAY के तहत चावल की गुणवत्ता से जुड़े संशोधित मानकों को मंजूरी दी
प्रश्न: हाल ही में मंजूर की गई पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया किसके द्वारा विकसित की गई है?
उत्तर: भारत की पहली निजी PinS इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने विकसित किया और DGCA ने मंजूरी दी
प्रश्न: हाल ही में नीति आयोग ने आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए कौन-सी रिपोर्ट जारी की?
उत्तर: नीति आयोग ने “स्ट्रैटेजिक रोडमैप फॉर मेकिंग आयुर्वेद ग्लोबल” रिपोर्ट जारी की, जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक आयुर्वेद को साक्ष्य-आधारित वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में स्थापित करना है
प्रश्न: हाल ही में भारत और मलेशिया ने सैन्य सहयोग पर कौन-सी बैठक आयोजित की?
उत्तर: भारत और मलेशिया ने नई दिल्ली में सैन्य सहयोग पर 12वीं उप-समिति बैठक (SCMC) आयोजित की
प्रश्न: हाल ही में अधिसूचित कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 2026 का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य डिजिटल अनुपालन, प्रशासनिक दक्षता, एकाउंट पोर्टेबिलिटी और भविष्य निधि प्रणाली को सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के अनुरूप बनाना है
प्रश्न: हाल ही में प्रसिद्ध कलाकार विजया मेहता का 92 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हुआ; वे किस क्षेत्र से संबंधित थीं?
उत्तर: विजया मेहता प्रयोगधर्मी मराठी रंगमंच की अग्रणी हस्ती थीं और उन्हें स्नेहपूर्वक ‘बाई’ कहा जाता था
प्रश्न: हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने किस नागरिकता सिद्धांत को बरकरार रखा?
उत्तर: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्म के आधार पर नागरिकता (Birthright Citizenship) को बरकरार रखते हुए कहा कि इसे कार्यकारी आदेश से नहीं बदला जा सकता
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने फिल्म क्षेत्र में सुधारों के लिए किसकी अध्यक्षता में उच्चस्तरीय अध्ययन समूह गठित किया?
उत्तर: केंद्र ने भारतीय फिल्म उद्योग के अवसरों और चुनौतियों का अध्ययन करने के लिए प्रसून जोशी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय अध्ययन समूह गठित किया है
प्रश्न: हाल ही में जनरल धीरज सेठ ने 31वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला; उन्होंने किसका स्थान लिया?
उत्तर: जनरल धीरज सेठ ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया, जो भारतीय थल सेना में चार दशकों से अधिक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए
प्रश्न: हाल ही में किस देश ने अपनी पहली इंटर-एमिरेट यात्री रेल सेवा का सफल परीक्षण किया?
उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी पहली एतिहाद रेल यात्री ट्रेन का सफल उद्घाटन परीक्षण किया
प्रश्न: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नियामकीय अनुपालन को सरल बनाने और विदेशी अंशदान की निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए किस पोर्टल का शुभारंभ किया है?
उत्तर: केंद्रीय गृह मंत्री ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया
प्रश्न: हाल ही में ‘हूल दिवस’ किस ऐतिहासिक जनजातीय विद्रोह की स्मृति में मनाया गया?
उत्तर: हूल दिवस 1855 के संथाल हूल विद्रोह की स्मृति में मनाया जाता है, जो ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रारंभिक संगठित जनजातीय विद्रोहों में से एक था
प्रश्न: हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में किस मंत्रालय की सेवाओं को एकीकृत करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दी?
उत्तर: ESIC ने आयुष मंत्रालय के साथ MoU को मंजूरी दी, जिसके तहत ESIC स्वास्थ्य प्रणाली में आयुष सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • Current Affairs Chronicle
  • E-Magazine
  • PDF Book
  • E-Book

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मिज़ोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - August 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - April 2026
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 06 August 2026
  • करेंट अफेयर्स 05 August 2026
  • करेंट अफेयर्स 04 August 2026
  • करेंट अफेयर्स 03 August 2026
  • करेंट अफेयर्स 01 August 2026
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स August 2026
  • करेंट अफेयर्स July 2026
  • करेंट अफेयर्स June 2026
  • करेंट अफेयर्स May 2026
  • करेंट अफेयर्स April 2026
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2026 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.