• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
    • सामयिक खबरें
    • खेल समसामयिकी
    • राज्य समसामयिकी
    • वनलाइनर करेंट अफेयर्स
    • दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़
  • साक्षात्कार
  • ई-पुस्तकें
    • PDF पुस्तकें
    • ऑनलाइन पुस्तकें
  • ई-पत्रिकाएं
    • पत्रिकाएं आर्काइव्स
    • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • वनलाइनर
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • ई-पत्रिकाएं
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जून 2026

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - जून 2026

प्रश्न: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गए ‘सुमन रोडमैप 2030’ का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य देशभर में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में व्यापक सुधार लाना तथा वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति की दिशा में भारत की प्रगति को गति देना है
प्रश्न: हाल ही में लॉन्च किया गया एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफेस (Unified Health Interface-UHI) किस मिशन के अंतर्गत विकसित किया गया है?
उत्तर: UHI को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत विकसित किया गया है, जो डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक अंतरसंचालनीय (Interoperable) नेटवर्क है
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स के किस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया?
उत्तर: प्रधानमंत्री मोदी को भारत-सेशेल्स संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से अलंकृत किया गया
प्रश्न: 'स्क्रीनप्ले किंग' के नाम से प्रसिद्ध किस दिग्गज तमिल फिल्मकार का हाल ही में निधन हुआ?
उत्तर: प्रसिद्ध तमिल फिल्मकार, पटकथा लेखक, निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का हाल ही में 73 वर्ष की आयु में निधन हुआ
प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन-2026 में रोजगार, आवास, सड़क, आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा को एकीकृत करने वाले किस प्रमुख मिशन की समीक्षा की गई?
उत्तर: विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-GRAM-G] की समीक्षा की गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है
प्रश्न: हाल ही में भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation Amistad) नामक मानवीय सहायता एवं आपदा राहत मिशन किस देश के लिए शुरू किया?
उत्तर: भारत ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद यह मानवीय सहायता एवं आपदा राहत मिशन शुरू किया
प्रश्न: हाल ही में टियर-II और टियर-III शहरों से अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए भारत की पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ उड़ान किस विमानन मॉडल के अंतर्गत शुरू की गई?
उत्तर: यह उड़ान हब-एंड-स्पोक (Hub-and-Spoke) मॉडल के अंतर्गत शुरू की गई है
प्रश्न: हाल ही में कॉपर-क्लोरीन (Cu-Cl) थर्मोकेमिकल चक्र पर आधारित विश्व की पहली परमाणु-आधारित हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा का उद्घाटन किस संस्थान में किया गया?
उत्तर: इसका उद्घाटन इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कल्पक्कम में किया गया
प्रश्न: हाल ही में हरित यूरिया (Green Urea) रोडमैप के तहत हरित अमोनिया की खरीद किस संगठन द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से की जाएगी?
उत्तर: हरित अमोनिया की खरीद सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से की जाएगी
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने घरेलू उत्पादन में सुधार तथा आयातित एलपीजी खेपों की उपलब्धता बढ़ने के बाद किस संकट के दौरान लगाए गए गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी आपूर्ति संबंधी प्रतिबंधों को वापस लिया?
उत्तर: केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेते हुए आपूर्ति बहाल कर दी
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने किस शहर में आयोजित 8वें राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के दौरान सहकारिता क्षेत्र का नया रोडमैप प्रस्तुत किया गया?
उत्तर: केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र का नया रोडमैप श्रीनगर में आयोजित 8वें राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत किया
प्रश्न: हाल ही में एयर सुविधा 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किस रोग के प्रकोप के मद्देनजर किया गया?
उत्तर: इबोला के प्रकोप के मद्देनजर भारत के प्रवेश बिंदुओं पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए यह पोर्टल प्रारंभ किया गया
प्रश्न: हाल ही में विमोचित पुस्तक “संस्कृतिर रत्न भंडार: भवाइयार इतिबृत्तो” किस पारंपरिक लोकसंगीत शैली के इतिहास एवं विकास पर आधारित है?
उत्तर: यह पुस्तक भवाइया (Bhawaiya) लोकसंगीत शैली के इतिहास, उत्पत्ति, विकास तथा सांस्कृतिक महत्त्व का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करती है
प्रश्न: हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा खोजी गई ‘टाइगर मॉथ’ (Tiger Moth) की एक नई प्रजाति और वंश 'अंतरम' की खोज केरल के किस जिले में की गई है?
उत्तर: टाइगर मॉथ के नए वंश ‘अंतरम’ की खोज केरल के इडुक्की जिले में की गई है
प्रश्न: हाल ही में RBI द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में सूचीबद्ध निजी गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (NGNF) कंपनियों में किस क्षेत्र ने 10.8% की सर्वाधिक बिक्री वृद्धि दर्ज की?
उत्तर: वर्ष 2025-26 में विनिर्माण क्षेत्र ने 10.8% की सर्वाधिक बिक्री वृद्धि दर्ज की
प्रश्न: हाल ही में VB-G RAM G अभिसरण रूपरेखा के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं को साझा ग्रामीण विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु एकीकृत रूप से कार्य करने के लिए कौन-सा नियोजन दृष्टिकोण अपनाया गया है?
उत्तर: इस रूपरेखा में “सिंगल प्लान-मल्टी फंडिंग” दृष्टिकोण को अपनाया गया है
प्रश्न: हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा अनुमोदित दिल्ली भवन एवं निर्माण श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को कितनी राशि तक कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी?
उत्तर: इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत भवन एवं निर्माण श्रमिकों को ₹2 लाख तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा
प्रश्न: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2030 तक किस रोग को सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरे के रूप में समाप्त करने की वैश्विक प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए एक राजनीतिक घोषणा को अपनाया?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2030 तक एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने की वैश्विक प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए नई राजनीतिक घोषणा को अपनाया
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रदर्शित पारंपरिक थेवा कला की भेंट राजस्थान के किस जिले से संबंधित है?
उत्तर: थेवा कला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से संबंधित एक विशिष्ट पारंपरिक हस्तकला है, जिसमें 23 कैरेट सोने की बारीक नक्काशी को रंगीन कांच पर जड़ित किया जाता है
प्रश्न: हाल ही में मनाया गया पासपोर्ट सेवा दिवस किस अधिनियम के लागू होने की स्मृति में आयोजित किया जाता है?
उत्तर: पासपोर्ट सेवा दिवस पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के लागू होने की स्मृति में मनाया जाता है, जो भारत में पासपोर्ट जारी करने एवं उससे संबंधित व्यवस्थाओं का कानूनी आधार प्रदान करता है
प्रश्न: हाल ही में त्रिपुरा में हस्ताक्षरित त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) का उद्देश्य किस क्षेत्र को सशक्त बनाना है?
उत्तर: यह समझौता डेयरी सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने, दूध उत्पादन बढ़ाने, संग्रहण एवं विपणन व्यवस्था में सुधार लाने तथा दुग्ध उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से किया गया है
प्रश्न: हाल ही में UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण में भारत की हिस्सेदारी कितनी रही?
उत्तर: 35.4 प्रतिशत, जिसके साथ भारत विश्व का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण राष्ट्र बन गया
प्रश्न: हाल ही में SEBI द्वारा अनुमोदित ‘गरुड़’ फ्रेमवर्क किस प्रकार के निवेश कोषों से संबंधित है?
उत्तर: वैकल्पिक निवेश कोष (AIFs), जिनके लिए ‘गरुड़’ फ्रेमवर्क के माध्यम से योजनाओं के लॉन्च की प्रक्रिया को अधिक तेज़ और सरल बनाया गया है
प्रश्न: हाल ही में पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह को किस अधिनियम के अंतर्गत भारत की 41वीं आव्रजन चौकी (Immigration Post) के रूप में अधिसूचित किया गया है?
उत्तर: आव्रजन अधिनियम, 1983 के अंतर्गत, जिसके तहत स्थापित आव्रजन चौकियां देश के अधिसूचित प्रवेश एवं निर्गमन बिंदुओं के रूप में कार्य करती हैं
प्रश्न: जून 2026 में राष्ट्र को समर्पित भारतीय नौसेना का कौन-सा स्वदेशी प्लेटफॉर्म हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षणों के लिए विकसित किया गया है?
उत्तर: INS संशोधक, जिसे तटीय एवं गहरे समुद्री क्षेत्रों में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण, सुरक्षित नौवहन तथा समुद्री अभियानों के समर्थन के लिए डिजाइन किया गया है
प्रश्न: हाल ही में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 किस थीम के अंतर्गत मनाया गया?
उत्तर: “योग फॉर हेल्दी एजिंग”, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, भावनात्मक सुदृढ़ता और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के किस गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की है?
उत्तर: मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव को, जिसे स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और ग्रामीण सौर अवसंरचना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा
प्रश्न: हाल ही में न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) में शामिल होने वाला मध्य एशिया का पहला देश कौन-सा बना है?
उत्तर: उज्बेकिस्तान, जो NDB का 10वां सदस्य बना है और जिसने अवसंरचना एवं सतत विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण हेतु इस बैंक की सदस्यता ग्रहण की है
प्रश्न: हाल ही में SEBI ने कम मूल्य वाले मामलों में कानूनी उत्तराधिकारियों हेतु प्रतिभूतियों के त्वरित हस्तांतरण के लिए कौन-सी नई श्रेणी प्रारंभ की है?
उत्तर: क्विक ट्रांसमिशन प्रोसेसिंग (QTP), जिसके माध्यम से सरल दस्तावेजी प्रक्रिया के साथ प्रतिभूतियों का तेज़ी से हस्तांतरण संभव होगा
प्रश्न: हाल ही में भारत बिल्डकॉन 2026 का आयोजन किस थीम के अंतर्गत किया गया?
उत्तर: “वन नेशन, वन एक्सपो”, जिसके अंतर्गत भवन निर्माण सामग्री एवं अवसंरचना क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाया गया
प्रश्न: हाल ही में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ‘उमंग’ (UMANG) प्लेटफॉर्म पर छात्रवृत्ति सेवाओं के लिए कौन-सा एकल-खिड़की पोर्टल प्रारंभ किया है?
उत्तर: SETU पोर्टल, जो छात्रवृत्ति आवेदन, ट्रैकिंग तथा सत्यापन की सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है
प्रश्न: हाल ही में IITM और ARIES ने उत्तराखंड के किस परिसर में जलवायु अवलोकन केंद्र स्थापित करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: देवस्थल परिसर, जहां मौसम संबंधी मानकों, ग्रीनहाउस गैसों, वायुमंडलीय रसायन विज्ञान तथा हिमालयी जलवायु प्रक्रियाओं के अध्ययन हेतु एक जलवायु अवलोकन केंद्र स्थापित किया जाएगा
प्रश्न: हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस प्रकार की बैटरियों के प्रदर्शन में सुधार हेतु 'BDIM' नामक इलेक्ट्रोलाइट एडिटिव विकसित किया है?
उत्तर: वैज्ञानिकों ने जलीय जिंक-आयन बैटरियों (AZIBs) के प्रदर्शन में सुधार हेतु BDIM नामक एक नवीन इलेक्ट्रोलाइट एडिटिव विकसित किया है
प्रश्न: हाल ही में ASEAN और रूस ने संवाद संबंधों के 35 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किस घोषणा-पत्र को अपनाया?
उत्तर: आसियान और रूस ने कज़ान घोषणा-पत्र को अपनाया, जो ASEAN और रूस के बीच ऊर्जा, संस्कृति, व्यापार और बहुपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों में संबंधों के विस्तार के लिए एक रोडमैप प्रदान करता है
प्रश्न: हाल ही में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने वाला भारतीय संस्थान कौन-सा बना है?
उत्तर: QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में आईआईटी दिल्ली भारत का सर्वोच्च रैंक प्राप्त संस्थान है
प्रश्न: हाल ही में आयोजित 10वें थाईलैंड-भारत रक्षा संवाद में भारत और थाईलैंड किन क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए?
उत्तर: भारत और थाईलैंड रक्षा उत्पादन, अनुसंधान, नवाचार तथा क्षमता विकास के क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए
प्रश्न: हाल ही में ‘रूपकंवर’ के नाम से प्रसिद्ध किस असमिया साहित्यकार एवं फिल्म निर्माता की जयंती मनाई गई?
उत्तर: ज्योतिप्रसाद अग्रवाल, जिन्होंने पहली असमिया फीचर फिल्म ‘जॉयमोती’ का निर्माण किया था
प्रश्न: हाल ही में भारत सरकार का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नवाचार सम्मेलन ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कहाँ संपन्न हुआ?
उत्तर: भारत इनोवेट्स 2026 का आयोजन 14-16 जून, 2026 के मध्य फ्रांस के नीस शहर में किया गया
प्रश्न: हाल ही में NSE इंडिसेज़ लिमिटेड ने कितने नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं?
उत्तर: 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स, जिनके लॉन्च होने के बाद NSE द्वारा पेश किए जाने वाले कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है
प्रश्न: हाल ही में दिवंगत हुए तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध अमेरिकी विद्वान रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन को भारत सरकार द्वारा किस सम्मान से सम्मानित किया गया था?
उत्तर: रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन को तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था
प्रश्न: भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) कब से प्रभावी होगा?
उत्तर: भारत और यूके द्वारा CETA के 15 जुलाई, 2026 से लागू होने की घोषणा की गई है
प्रश्न: हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम ने साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी के विरुद्ध महाविद्यालयी छात्रों को जागरूक करने हेतु कौन-सा अभियान प्रारंभ किया है?
उत्तर: RBI रीलाथॉन 2026, जिसका उद्देश्य छात्रों को साइबर-सुरक्षा जागरूकता फैलाने और सुरक्षित डिजिटल वित्तीय व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है
प्रश्न: हाल ही में भारत ने नई दिल्ली में किस क्षेत्रीय संगठन की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की 28वीं बैठक की मेजबानी की?
उत्तर: हिन्द महासागर रिम संघ (IORA), जिसकी 28वीं CSO बैठक में क्षेत्रीय सहयोग, समुद्री सुरक्षा एवं सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई
प्रश्न: हाल ही में कौन-सा पारंपरिक वाद्य यंत्र त्रिपुरा का चौथा GI-टैग प्राप्त उत्पाद बना है?
उत्तर: त्रिपुरा सारिंदा, जिसे राज्य की स्वदेशी सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए GI टैग प्रदान किया गया है
प्रश्न: हाल ही में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने किस शहर में हाई-एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रॉन परियोजना (HEMCP) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर: नागपुर, जहां ₹300 करोड़ की लागत से कैंसर निदान एवं उपचार हेतु एक रेडियोफार्मास्युटिकल नवाचार केंद्र विकसित किया जाएगा
प्रश्न: हाल ही में असम के कितने पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया?
उत्तर: असम के चार पारंपरिक उत्पादों (कार्बी आंगलोंग हैंडलूम, असम बिहू पेपा, असम बांस शिल्प तथा देउरी हैंडलूम) को GI टैग प्रदान किया गया
प्रश्न: हाल ही में WT-MARUT पोर्टल का शुभारंभ किस अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर किया गया?
उत्तर: WT-MARUT पोर्टल का शुभारंभ वैश्विक पवन दिवस के अवसर पर किया गया
प्रश्न: हाल ही में भारत की लंबी दूरी की सटीक प्रहार क्षमता को सुदृढ़ करने हेतु DRDO ने किस स्वदेशी क्रूज़ मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया?
उत्तर: लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण किया गया, जो रणनीतिक लक्ष्यों पर लंबी दूरी से सटीक प्रहार करने की भारत की क्षमता को और मजबूत बनाती है
प्रश्न: हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के तहत किस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पुनः खोलने का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: होर्मुज जलडमरूमध्य, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लगभग 5वें हिस्से के पारगमन के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग है, 107 दिनों के युद्ध के बाद पुनः खुलने जा रहा है
प्रश्न: हाल ही में सुदर्शन पटनायक कौन-सी अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट प्रतियोगिता जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं?
उत्तर: सुदर्शन पटनायक रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं
प्रश्न: हाल ही में DRDO ने समुद्री प्रहार क्षमता के लिए विकसित किस स्वदेशी मिसाइल का प्रथम उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया?
उत्तर: नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल-मध्यम दूरी (NASM-MR), जो दुश्मन के नौसैनिक ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाएगी
प्रश्न: हाल ही में 16वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में किस कृषि पद्धति पर उत्कृष्टता केंद्रों के नेटवर्क की स्थापना पर सहमति बनी?
उत्तर: कृषि पारिस्थितिकी एवं पुनर्योजी कृषि पर उत्कृष्टता केंद्रों के नेटवर्क की स्थापना पर सहमति बनी
प्रश्न: हाल ही में किसे देश के अगले थल सेनाध्यक्ष (COAS) के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारत का अगला थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो 30 जून, 2026 से कार्यभार संभालेंगे
प्रश्न: हाल ही में नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स अर्बनाइजेशन फोरम का आयोजन किस विषय (Theme) पर किया गया?
उत्तर: इसका विषय ‘सिटीज फॉर पीपल: ब्रिक्स कोऑपरेशन फॉर इन्क्लूसिव एंड रेजिलिएंट अर्बन फ्यूचर’ था
प्रश्न: हाल ही में जारी दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो एवं संबद्ध सेवाएं) नियम, 2026 के मसौदे का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य प्रसारण सेवाओं हेतु एकीकृत नियामक ढांचा स्थापित करना है
प्रश्न: 12 जून, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO के किस परिसर में एडवांस्ड वेपन सिस्टम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया?
उत्तर: रक्षा मंत्री ने DRDO की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी (DRDL), डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स में इसका उद्घाटन किया
प्रश्न: विश्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर कितनी रहने का अनुमान है?
उत्तर: वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है
प्रश्न: हाल ही में भारत में लिंग-चयन की प्रथाओं पर रोक लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय ने किस अधिनियम के सख्त क्रियान्वयन पर जोर दिया है?
उत्तर: उच्चतम न्यायालय ने गर्भधारण-पूर्व एवं प्रसव-पूर्व नैदानिक तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 [PCPNDT Act] के सख्त क्रियान्वयन पर जोर दिया है
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के अन्वेषण एवं उत्पादन के लिए असम तथा किस अन्य राज्य के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है?
उत्तर: केंद्र सरकार ने यह ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता असम और नगालैंड सरकार के साथ किया है
प्रश्न: हाल ही में असम के गुवाहाटी में असम सरकार तथा यूरोपीय संघ द्वारा शुरू किए गए ‘ब्लू वैली क्लस्टर’ का फोकस किन तीन क्षेत्रों के विकास पर है?
उत्तर: ब्लू वैली क्लस्टर का फोकस फ्लेवर, फ्रेगरेंस तथा आयुष क्षेत्रों के पारिस्थितिक तंत्र विकास और मूल्य श्रृंखला एकीकरण पर है
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 के किस खंड के चार लेन निर्माण हेतु 1,359 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है?
उत्तर: नागौर–बीकानेर खंड को, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और परिवहन सुविधा में सुधार होगा
प्रश्न: हाल ही में केरल मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित प्रियदर्शिनी योजना के तहत किन लाभार्थी समूहों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी?
उत्तर: महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को, उनकी आयु, आय या आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना
प्रश्न: हाल ही में माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की अवधि किस तिथि तक बढ़ाई गई है?
उत्तर: 31 अगस्त, 2026 तक अथवा 20,000 करोड़ रुपये की गारंटी सीमा पूरी होने तक
प्रश्न: हाल ही में वस्त्र क्षेत्र की उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत कितने नए आवेदकों को मंजूरी दी गई है?
उत्तर: 22 कंपनियों को, जिससे तीसरे चरण में स्वीकृत कंपनियों की कुल संख्या 96 हो गई है
प्रश्न: हाल ही में जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत केंद्र सरकार ने किन दो राज्यों के साथ सुधार-आधारित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: केंद्र सरकार ने टिकाऊ और समुदाय-संचालित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों को मजबूत करने के लिए बिहार और मणिपुर के साथ ये समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए
प्रश्न: हाल ही में आर्टेमिस III मिशन के चालक दल का सदस्य चुने जाने वाले यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के पहले अंतरिक्ष यात्री कौन बने हैं?
उत्तर: लूका पारमितानो, जो आर्टेमिस मिशन में शामिल होने वाले यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं
प्रश्न: हाल ही में भारत के भूमि बंदरगाहों पर माल एवं यात्रियों की एंड-टू-एंड डिजिटल प्रोसेसिंग के लिए कौन-सा डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है?
उत्तर: भूमि बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली (LPMS) 'विनिमय', जिसे सीमा प्रबंधन और व्यापार सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए विकसित किया गया है
प्रश्न: हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के तहत लगभग कितने ग्रामीण परिवारों को उच्च गति इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है?
उत्तर: 20 लाख ग्रामीण परिवार, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा दिया जा सके
प्रश्न: प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्देशक ‘भारतीराजा’ जिनका हाल ही में निधन हुआ, को भारतीय सिनेमा की किस विधा का अग्रदूत माना जाता है?
उत्तर: ग्रामीण सिनेमा, क्योंकि उन्होंने गांवों के जीवन और सामाजिक विषयों को मुख्यधारा के सिनेमा में स्थापित किया
प्रश्न: हाल ही में लॉन्च किया गया ‘भव्य’ पोर्टल किस क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है?
उत्तर: यह औद्योगिक विकास, विनिर्माण विस्तार और निवेश संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है
प्रश्न: हाल ही में 2026 संस्करण में विजय प्राप्त कर मोनाको ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाला सबसे युवा चालक कौन बना?
उत्तर: किमी एंटोनेली ने मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2026 जीतकर फॉर्मूला वन सत्र की अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
प्रश्न: हाल ही में यूरोपीय संघ को भारत के मत्स्य एवं मत्स्य उत्पादों का निर्यात लगभग कितने मूल्य का रहा है?
उत्तर: यूरोपीय संघ को भारत का मत्स्य एवं मत्स्य उत्पाद निर्यात लगभग 1.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा
प्रश्न: सिपरी ईयरबुक 2026 के अनुसार वर्ष 2025 में भारत का सैन्य व्यय कितना रहा है?
उत्तर: वर्ष 2025 में भारत का सैन्य व्यय 92.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया
प्रश्न: हाल ही में भारतीय विद्या भवन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से किसे निर्वाचित किया गया है?
उत्तर: बनवारीलाल पुरोहित को भारतीय विद्या भवन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है
प्रश्न: हाल ही में भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर: भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया
प्रश्न: हाल ही में नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन हैं?
उत्तर: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने विंसेंट कीमर को पराजित कर प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज 2026 खिताब जीता
प्रश्न: हाल ही में फ्लावियो कोबोली को हराकर फ्रेंच ओपन 2026 पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
उत्तर: जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने पुरुष एकल फाइनल में फ्लावियो कोबोली को पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया
प्रश्न: हाल ही में कुनो राष्ट्रीय उद्यान में कई दशकों बाद किस दुर्लभ जंगली बिल्ली प्रजाति की उपस्थिति दर्ज की गई?
उत्तर: मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में कैमरा ट्रैप सर्वेक्षण के दौरान दुर्लभ जंगली बिल्ली प्रजाति ‘कैराकल’ दर्ज की गई
प्रश्न: हाल ही में शोधकर्ताओं ने कितने प्रोटीनों वाले ऐसे ब्लड सिग्नेचर की पहचान की है, जो फेफड़ों के कैंसर के जोखिम का निदान से वर्षों पहले पूर्वानुमान लगा सकता है?
उत्तर: शोधकर्ताओं ने 14-प्रोटीन आधारित नए ब्लड सिग्नेचर की पहचान की है, जो फेफड़ों के कैंसर के जोखिम का अनुमान वास्तविक निदान से कई वर्ष पहले लगा सकता है
प्रश्न: हाल ही में भारत ने पाकिस्तान द्वारा किस क्षेत्र में चुनाव कराने के निर्णय के विरुद्ध कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसे वह पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला क्षेत्र मानता है?
उत्तर: भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के पाकिस्तान के निर्णय के विरुद्ध कड़ा विरोध दर्ज कराया
प्रश्न: हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किन संस्थाओं द्वारा जुटाए गए बाह्य वाणिज्यिक ऋणों (ECBs) के लिए रियायती विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा शुरू की है?
उत्तर: RBI ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) द्वारा जुटाए गए बाह्य वाणिज्यिक ऋणों के लिए रियायती विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा शुरू की है
प्रश्न: हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने फुली एक्सेसिबल रूट (FAR) के अंतर्गत किन तीन श्रेणियों की नई सरकारी प्रतिभूतियों को शामिल किया है?
उत्तर: RBI ने फुली एक्सेसिबल रूट के अंतर्गत 15-वर्षीय, 30-वर्षीय और 40-वर्षीय सरकारी प्रतिभूतियों की सभी नई निर्गमित श्रृंखलाओं को शामिल किया है
प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) को अपनाने वाली भारत की 33वीं विधानसभा कौन-सी बनी है?
उत्तर: पश्चिम बंगाल विधानसभा NeVA को अपनाने वाली भारत की 33वीं विधानसभा बनी है
प्रश्न: हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर दिल्ली में कितने नमो ऑक्सीजन पार्क्स का उद्घाटन किया गया?
उत्तर: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 18 नमो ऑक्सीजन पार्क्स का उद्घाटन किया गया
प्रश्न: हाल ही में फूड प्लैनेट प्राइज 2026 से सम्मानित कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
प्रश्न: हाल ही में दिवंगत हुए प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ सुभाष सी. कश्यप किस उच्चस्तरीय समिति के सदस्य रहे थे?
उत्तर: ‘एक साथ चुनाव’ संबंधी उच्चस्तरीय समिति
प्रश्न: हाल ही में अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को किस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था में भारत का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया?
उत्तर: विश्व बैंक
प्रश्न: हाल ही में भारत और यूनाइटेड किंगडम ने किस भारतीय मिशन के अंतर्गत नीति-निर्माण को समर्थन देने के लिए क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी (GSCO) का शुभारंभ किया?
उत्तर: राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन (NCMM)
प्रश्न: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘नवाचार मंत्र’ पहल के अंतर्गत किन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा?
उत्तर: टियर‑2 व टियर‑3 शहरों, आकांक्षी जिलों और ग्रामीण भारत के स्टार्टअप्स पर
प्रश्न: 3 जून, 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्य के रूप में किन 5 देशों को चुना?
उत्तर: ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, किर्गिस्तान, जिम्बाब्वे
प्रश्न: हाल ही में किस संस्थान के वैज्ञानिकों ने स्तन कैंसर उपचार हेतु उन्नत नैनो‑मेडिसिन प्लेटफॉर्म विकसित किया?
उत्तर: अगरकर अनुसंधान संस्थान (ARI), पुणे
प्रश्न: हाल ही में गुजरात पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के रूप में कौन‑सा ऑपरेशन शुरू किया?
उत्तर: ऑपरेशन डेल्टा हंट
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ईंधन मूल्य अस्थिरता के बीच एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें स्थिर रखने हेतु तेल विपणन कंपनियों को कितनी राशि का एकमुश्त बजटीय सहायता पैकेज मंजूर किया?
उत्तर: ₹10,000 करोड़
प्रश्न: हाल ही में सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का आधार वर्ष 2011‑12 से बदलकर किस नए आधार वर्ष में संशोधित किया?
उत्तर: 2022-23
प्रश्न: विश्वभर के भारतीय मूल के प्रतिष्ठित शोधकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में कौन-सी योजना प्रारंभ की गई?
उत्तर: प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026
प्रश्न: हाल ही में सीबीएसई का नया सचिव किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: वरुण भारद्वाज
प्रश्न: हाल ही में ऑन‑स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली विवाद के बीच CBSE के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: लोखंडे प्रशांत सीताराम
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा असम के मुख्यमंत्री द्वारा असम के मूगा रेशम के लिए कौन-सा मिशन प्रारंभ किया गया?
उत्तर: मिशन स्नेहजोरी
प्रश्न: हाल ही में राजस्थान में खोजी गई किस छिपकली प्रजाति का नाम बिश्नोई समुदाय के वन्यजीव संरक्षण में योगदान के सम्मान में रखा गया है?
उत्तर: मेसालिना बिश्नोई
प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ मध्य प्रदेश के किस गांव से किया गया?
उत्तर: रामसिया गांव
प्रश्न: हाल ही में अधिसूचित आप्रवासन एवं विदेशी विषयक (संशोधन) नियम, 2026 के अनुसार, निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने की इच्छा रखने वाले विदेशी नागरिकों को कितने दिनों की अवधि पूर्ण होने से पहले पंजीकरण कराना होगा?
उत्तर: 180 दिन
प्रश्न: हाल ही में किस संस्था ने देश भर के अपने सभी अस्पतालों और औषधालयों में एक केंद्रीकृत ऑनलाइन रोगी फीडबैक प्रणाली की शुरुआत की है?
उत्तर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)
प्रश्न: हाल ही में जारी नीति आयोग के सेमीकंडक्टर रोडमैप का लक्ष्य वर्ष 2035 तक कितने आकार की सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला का निर्माण करना है?
उत्तर: 120–150 अरब अमेरिकी डॉलर
प्रश्न: हाल ही में भारत की पहली ‘स्काईकास्ट’ विमानन मौसम निगरानी प्रणाली का उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली
प्रश्न: हाल ही में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6), 2023-24 के अनुसार, भारत में संस्थागत प्रसवों का प्रतिशत कितना दर्ज किया गया है?
उत्तर: 90.6%
प्रश्न: हाल ही में लॉन्च किया गया केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) का कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित वॉयस चैटबॉट ‘समाधान दीदी’ वर्तमान में कितनी भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है?
उत्तर: संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं का

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • Current Affairs Chronicle
  • E-Magazine
  • PDF Book
  • E-Book

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मिज़ोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - July 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - June 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - April 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2026
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 09 July 2026
  • करेंट अफेयर्स 08 July 2026
  • करेंट अफेयर्स 07 July 2026
  • करेंट अफेयर्स 06 July 2026
  • करेंट अफेयर्स 04 July 2026
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स July 2026
  • करेंट अफेयर्स June 2026
  • करेंट अफेयर्स May 2026
  • करेंट अफेयर्स April 2026
  • करेंट अफेयर्स March 2026
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2026 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.