वनलाइनर करेंट अफेयर्स - मार्च 2023
|
प्रश्न: केंद्रीय नागर विमानन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 12 मार्च, 2024 को किस एक क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा का उद्घाटन किया? उत्तर: फ्लाई91 (FLY91) |
|
प्रश्न: एक्सिस सिक्योरिटीज के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: प्रणव हरिदासन |
|
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस तिथि को प्रत्येक वर्ष शून्य अपशिष्ट का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है? उत्तर: 30 मार्च |
|
प्रश्न: एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: स्पाइसजेट के सीईओ अजय सिंह |
|
प्रश्न: शेख मंसूर बिन जायद अल नाहयान को किस देश का उपराष्ट्रपति नियुक्त किया गया हैं उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) |
|
प्रश्न: 28 मार्च 2023 को दीन दयाल उपाध्याय कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत किस पहल की शुरुआत की गई है? उत्तर: 'कैप्टिव रोजगार' |
|
प्रश्न: रेलवे ने विश्व की पहली 7.2 मीटर हाई-राइज़ वंदे भारत ट्रेन का किस रूट पर ट्रायल शुरू किया है? उत्तर: दिल्ली-जयपुर रूट |
|
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय ने 30 मार्च, 2023 को आकाश आयुध प्रणाली और रडार के लिए कितने रुपए का समझौता किया है? उत्तर: 9,100 करोड़ |
|
प्रश्न: 26 मार्च, 2023 को किस निशानेबाज ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित ISSF पिस्टल/राइफल विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता? उत्तर: मनु भाकर |
|
प्रश्न: 26 मार्च 2023 को मुंबई में खेले गए महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन किसने जीता है? उत्तर: मुंबई इंडियंस |
|
प्रश्न: हाल ही में फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर (FOSWAL) ने किसे विशेष साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया? उत्तर: बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय मूल की किसमहिला को अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट में सहायक पुलिस प्रमुख नियुक्त की गई हैं? उत्तर: लेफ्टिनेंट मनमीत कोलन |
|
प्रश्न: ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज दर बढ़ाकर कितना प्रतिशत कर दी है? उत्तर: 8.15% |
|
प्रश्न: भारत और अफ्रीकी देशों के सेना प्रमुखों का पहला संयुक्त सम्मेलन 28 मार्च 2023 को कहाँ आयोजित किया गया?- उत्तर: पुणे |
|
प्रश्न: स्वीटी बूरा ने 81 किग्रा वर्ग में किसे हराकर महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2023 में स्वर्ण पदक जीता? उत्तर: चीन की वांग लिना |
|
प्रश्न: नीतू घंघासने कितने किग्रा वर्ग में मंगोलिया की लुत्सेखान अल्तांसेटसेग को हराकर महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2023 में स्वर्ण पदक जीता? उत्तर: 48 किग्रा वर्ग में |
|
प्रश्न: 2023 का एबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? उत्तर: अर्जेंटीना के लुईस कैफरेली |
|
प्रश्न: नेशनल साइंस सेंटर इनोवेशन फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में कहाँ मधुसूदन साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया? उत्तर: चिक्काबल्लापुर (कर्नाटक) |
|
प्रश्न: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहाँ 4500 करोड़ रूपए के कुल 236 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया? उत्तर: कर्नाटक के रायचूर |
|
प्रश्न: भारत की पुरुष और महिला टीमों ने ने किसे हराकर खिताब जीत लिए हैं? उत्तर: नेपाल |
|
प्रश्न: यूनेस्को द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व की कितनी प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पेयजल नहीं है? उत्तर: 26 प्रतिशत |
|
प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री हाल ही में राज्य युवा नीति और एक युवा पोर्टल का अनावरण किया? उत्तर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
|
प्रश्न: 24 मार्च को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और स्टॉप टीबी पार्टनरशिप द्वारा ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: वाराणसी |
|
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय ने 23 मार्च 2023 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ ‘अरुधरा’ मीडियम पावर रडार के लिए कितने की दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: ₹3,700 करोड़ से अधिक |
|
प्रश्न: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में "ग्रीनफील्ड डाटा सेंटर' और 'एंटरप्राइज कंप्यूटिंग एंड साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट' की स्थापना के लिए आधारशिला कहाँ रखी है? उत्तर: भुवनेश्वर |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का स्थाई चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: सिद्धार्थ मोहंती |
|
प्रश्न: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में ‘वैदिक हेरिटेज पोर्टल’ का अनावरण कहाँ किया है? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2023 को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के नए क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया है? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का हाल ही में कहाँ उद्घाटन किया गया है? उत्तर: उत्तराखंड के देवस्थल |
|
प्रश्न: 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की औपचारिक स्थापना के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 23 मार्च |
|
प्रश्न: भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय कौन-सा समुद्री अभ्यास अरब सागर के कोंकण तट पर 20 से 22 मार्च, 2023 को आयोजित किया गया? उत्तर: समुद्री अभ्यास- कोंकण 2023 |
|
प्रश्न: नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Racial Discrimination) प्रति वर्ष कब मनाया जाता है? उत्तर: 21 मार्च |
|
प्रश्न: फायर-रेसिस्टेंट स्टील बनाने के लिए भारत का पहला बीआईएस लाइसेंस किसे मिला है? उत्तर: जिंदल स्टील |
|
प्रश्न: इन्वेस्ट इंडिया के बोर्ड ने वाणिज्य मंत्रालय के तहत निवेश प्रोत्साहन और सुविधा निकाय के CEO और MD के रूप में किन्हें नियुक्त किया है? उत्तर: मनमीत के नंदा |
|
प्रश्न: संगीत अकादमी द्वारा 2023 के संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए किन्हें चुना गया है? उत्तर: बॉम्बे जयश्री |
|
प्रश्न: द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए हाल ही में किन्हें 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' में नियुक्त किया गया है? उत्तर: रतन टाटा |
|
प्रश्न: स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला देश का पहला राज्य कौन है? उत्तर: राजस्थान |
|
प्रश्न: आईएमएफ ने वित्तीय राहत के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए 20 मार्च 2023 को किस देश के लिए 2.9 बिलियन डॉलर बेलआउट को मंजूरी दी है? उत्तर: श्रीलंका |
|
प्रश्न: 20 मार्च 2023 को जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे खुशहाल देश कौन है? उत्तर: फ़िनलैंड |
|
प्रश्न: दसवें वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (जीटीआई) रिपोर्ट के अनुसार भारत किस स्थान पर है? उत्तर: 13वें |
|
प्रश्न: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: ललित कुमार गुप्ता |
|
प्रश्न: मतुआ संप्रदाय के संस्थापक श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 212वीं जयंती के उपलक्ष्य में मतुआ मेला का आयोजन कहाँ किया गया है? उत्तर: पश्चिम बंगाल |
|
प्रश्न: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा वैश्विक मोटा अनाज (श्री अन्न) सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: जी-20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत सिविल-20 इंडिया की बैठक कहाँ आयोजित किये गये? उत्तर: नागपुर |
|
प्रश्न: गौरैया के पतन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व गौरैया दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 20 मार्च |
|
प्रश्न: पांचवें हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है ? उत्तर: हार्दिक सिंह और सविता पुनिया |
|
प्रश्न: वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से किन्हें सम्मानित किया गया है? उत्तर: तमिल लेखक शिवशंकरी |
|
प्रश्न: किस भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को यूएस एयरफोर्स का असिस्टेंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है?- उत्तर: रवि चौधरी |
|
प्रश्न: टाइम्स पत्रिका ने 2023 की विश्व के महानतम स्थानों की सूची में भारत के किस 2 स्थानों को शामिल किया है? उत्तर: मयूरभंज और लद्दाख |
|
प्रश्न: इंटरनेशनल हैप्पीनेस दिवस प्रति वर्ष कब मनाया जाता है? उत्तर: 20 मार्च |
|
प्रश्न: सागर परिक्रमा का चौथा चरण 18 मार्च से कहाँ शुरू हुआ है? उत्तर: कर्नाटक |
|
प्रश्न: भारत किस देश के साथ चौथे डिफेंस को-ऑपरेशन डायलॉग रक्षा सहयोग संवाद (डीसीडी) का आयोजन किया ?
उत्तर: मालदीव |
|
प्रश्न: हाल ही में ब्रिटिश कंसल्टेंसी स्काईट्रैक्स द्वारा जारी विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट में पहला स्थान किसे प्रदान किया गया है? उत्तर: सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट |
|
प्रश्न: मार्च 2023 में देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का सीईओ किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: कृति कृतिवासन |
|
प्रश्न: मार्च 2023 में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: जी कृष्णकुमार |
|
प्रश्न: दीपक बागला ने 17 मार्च 2023 को किसके मैनेजिंग डायेरेक्टर और CEO पद से इस्तीफा दे दिया है? उत्तर: इनवेस्ट इंडिया (Invest India) |
|
प्रश्न: रामसहाय प्रसाद यादव 17 मार्च 2023 को किस देश के तीसरे उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए? उत्तर: नेपाल |
|
प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 19 नये जिले और 3 संभागीय मुख्यालय बनाने की घोषणा की है? उत्तर: राजस्थान |
|
प्रश्न: 16 मार्च 2023 को किस ब्रिटिश लेखक और इतिहासकार का लंदन में निधन हो गया?- उत्तर: पैट्रिक फ्रेंच |
|
प्रश्न: हाल ही में कौन भारत में अमेरिका के राजदूत बनाये गये हैं? उत्तर: एरिक गार्सेटी |
|
प्रश्न: पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) का अध्यक्ष किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: दीपक मोहंती |
|
प्रश्न: विश्व बैंक ने हाल ही में भारत के कितने राज्यों में ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: 4 राज्य |
|
प्रश्न: पोलियो उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 16 मार्च |
|
प्रश्न: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 15 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम "एग्रीयूनिफेस्ट" का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: बेंगलुरु |
|
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 16 मार्च, 2023 को कोच्चि में किसे राष्ट्रपति ध्वज (प्रेसिडेंट्स कलर) प्रदान किया? उत्तर: आईएनएस द्रोणाचार्य |
|
प्रश्न: शिक्षा मंत्रालय द्वारा दूसरी एजुकेशन वर्किंग ग्रुप की बैठक कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: अमृतसर |
|
प्रश्न: हाल ही में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया है? उत्तर: शक्तिकांत दास |
|
प्रश्न: भारतीय मूल के किस अमरीकी को हाईस्कूल छात्रों को दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित विज्ञान प्रतिभा खोज पुरस्कार प्रदान किया गया है? उत्तर: नील मुद्गल |
|
प्रश्न: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) युवा परिषद की 16वीं बैठक 14 मार्च को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: किस संस्थान ने हाल ही में अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) को मजबूत करने के लिए एक व्यापक स्व-निगरानी ढांचा 'एटीएल सारथी' लॉन्च किया? उत्तर: नीति आयोग |
|
प्रश्न: उपभोक्ता कार्य विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस-2023 कब मनाया गया? उत्तर: 15 मार्च |
|
प्रश्न: सेमी-हाई स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन का संचालन करने वाली पहली महिला कौन हैं? उत्तर: सुरेखा यादव |
|
प्रश्न: ‘शी चेंजेस क्लाइमेट’ (She changes climate) के लिए भारत का राजदूत किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: श्रेया घोडावत |
|
प्रश्न: 13 मार्च 2023 को भारत किस देश के साथ अनुसंधान नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए एक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये? उत्तर: स्वीडन |
|
प्रश्न: 2023 में नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस कब मनाया गया है? उत्तर: 14 मार्च |
|
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 12 मार्च 2023 को किस संस्थान को ‘इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी’ (IFC) का दर्जा दिया है? उत्तर: भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) |
|
प्रश्न: हिंद महासागर क्षेत्र में 13 से 14 मार्च 2023 को किस बहुपक्षीय अभ्यास का आयोजन किया गया? उत्तर: 'ला पेरोस' |
|
प्रश्न: स्विस फर्म आईक्यूएयर द्वारा जारी 'वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट' में विश्व के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के कितने शहर हैं? उत्तर: 39 |
|
प्रश्न: भारत के किस ट्रैप शूटर ने 11 मार्च, 2023 को दोहा में ISSF शॉटगन विश्व कप 2023 में कांस्य पदक जीता? उत्तर: पृथ्वीराज तोंडीमन |
|
प्रश्न: अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक के बाद 12 मार्च 2023 को कौन-सा बैंक बंद हुआ? उत्तर: सिग्नेचर बैंक |
|
प्रश्न: 11 मार्च 2023 को भारत की आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा ने किसे एमडी और सीईओ नियुक्त किया? उत्तर: मोहित जोशी |
|
प्रश्न: 11 मार्च, 2023 को चीनी संसद द्वारा चीन के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: ली किआंग |
|
प्रश्न: किस देश में अवस्थित सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी 12 मार्च को विस्फोट कर गया? उत्तर: इंडोनेशिया |
|
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय ने 13 मार्च 2023 को किस पनडुब्बी की सामान्य मरम्मत के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: सिंधुकीर्ति |
|
प्रश्न: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स किस भारतीय फिल्म के गीत ‘नाटू-नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीता है? उत्तर: RRR |
|
प्रश्न: एलआईसी का अंतरिम चेयरमैन किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: सिद्धार्थ मोहंती |
|
प्रश्न: सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था-साई-20 के वरिष्ठ अधिकारियों की पहली बैठक 12 मार्च 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: गुवाहाटी |
|
प्रश्न: स्मार्ट शहर मिशन, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: ' भिखारी मुक्त शहर ' नामक एक नई पहल कहाँ शुरू की गई है? उत्तर: नागपुर |
|
प्रश्न: दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग द्वारा 'दिव्य कला मेला' का आयोजन कहाँकिया गया है? उत्तर: भोपाल |
|
प्रश्न: अमेरिका का कौन-सा बैंक हाल ही बंद कर दिया गया है? उत्तर: सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाँ विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफ़ॉर्म का उद्घाटन किया? उत्तर: कर्नाटक के हुबली |
|
प्रश्न: 9 मार्च को किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है? उत्तर: मलेशिया |
|
प्रश्न: 10 मार्च 2023 को शी जिनपिंग को तीसरे कार्यकाल के लिए किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है? उत्तर: चीन |
|
प्रश्न: केंद्र सरकार ने 6 मार्च 2023 को एक अधिसूचना जारी करते हुए पूर्व-अग्निवरों के लिए बीएसएफ भर्ती में कितने प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है? उत्तर: 10% |
|
प्रश्न: CISF का 54वां स्थापना दिवस कब मनाया गया? उत्तर: 10 मार्च 2023 |
|
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस 2023 में कब मनाया गया है? उत्तर: 10 मार्च |
|
प्रश्न: किसकी अध्यक्षता में 19वीं बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक वर्चुअली आयोजित की गई? उत्तर: थाईलैंड |
|
प्रश्न: पंचायती राज मंत्रालय ने 10 मार्च, 2023 को ऑनलाइन लेखा परीक्षा प्रक्रिया पर राज्यों के साथ परामर्श बैठक कहाँ आयोजित की? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: भारतीय मूल के किस अमरीकी नागरिक को न्यूयार्क के दक्षिण जिले में पहला दक्षिण एशियाई जिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है? उत्तर: अरुण सुब्रमण्यम |
|
प्रश्न: 28वें महालेखा नियंत्रक के रूप में किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: एस.एस. दुबे |
|
प्रश्न: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आठवें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार के तहत किस वरिष्ठ फोटो पत्रकार को 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ प्रदान किया गया है? उत्तर: शिप्रा दास |
|
प्रश्न: पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: कर्नल गीता राणा |
|
प्रश्न: भारतीय वायुसेना ने किसे पश्चिमी सेक्टर में अग्रिम लड़ाकू इकाई का कमांडर नियुक्त किया है? उत्तर: शालिजा धामी |
|
प्रश्न: वित्तीय सुरक्षा के प्रति महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) यूएन विमेंस इंडिया के साथ मिलकर कब 'फिनइमपॉवर' (FinEMPOWER) लॉन्च किया है? उत्तर: 7 मार्च 2023 |
|
प्रश्न: ‘डिजिट ऑल: इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वीलिटी’ थीम के साथ विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया? उत्तर: 8 मार्च |
|
प्रश्न: 5 मार्च 2023 को फॉर्मूला वन बहरीन ग्रैंड प्रिक्स किसने जीता है? उत्तर: मैक्स वेरस्टैपेन |
|
प्रश्न: हाल ही में विश्व का पहला बैम्बू क्रैश बैरियर किस राज्य में लगाया गया है? उत्तर: महाराष्ट्र |
|
प्रश्न: भारतीय मूल की किस अमेरिकी ने मैसाचुसेट्स में अयेर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की पहली न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है? उत्तर: तेजल मेहता |
|
प्रश्न: 7 मार्च 2023 को मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ किसने ली है? उत्तर: कोनार्ड संगमा |
|
प्रश्न: फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के डिजिटल जॉब पोर्टल 'वन स्टॉप-नॉन-स्टॉप' का शुभारंभ कब किया गया? उत्तर: 6 मार्च 2023 को |
|
प्रश्न: 5 मार्च को 'ऊंट उत्पाद प्रसंस्करण उपयोग और प्रशिक्षण विंग' का उद्घाटन कहाँ किया गया है? उत्तर: बीकानेर |
|
प्रश्न: भारतीय थल सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रिंजेक्स-23’कहाँ आयोजित किया गया ? उत्तर: तिरुवनंतपुरम |
|
प्रश्न: 5 मार्च को कर्नाटक ने किसे हराकर पहली बार संतोष ट्रॉफी जीती है? उत्तर: मेघालय |
|
प्रश्न: ‘TasteAtlas’ द्वारा प्रकाशित मुंबई के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड "वड़ा पाव" को विश्व के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ रेटेड सैंडविच की सूची में किस स्थान पर रखा गया है? उत्तर: 13 वें |
|
प्रश्न: लाड़ली बहना योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है? उत्तर: मध्य प्रदेश |
|
प्रश्न: मध्य प्रदेश का 53वां जिला किसे बनाये जाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है? उत्तर: मऊगंज |
|
प्रश्न: इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खरीद पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में छूट देने का निर्णय किस राज्य सरकार ने लिया है? उत्तर: उत्तर प्रदेश |
|
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक ने किस कम्पनी पर हाल ही में 3.06 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है? उत्तर: अमेज़न पे (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड |
|
प्रश्न: वियतनाम का नया राष्ट्रपति किन्हें चुना गया है? उत्तर: वो वान थुओंग |
|
प्रश्न: नागालैंड विधान सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक कौन बनीं हैं? उत्तर: हेकानी जखालू |
|
प्रश्न: सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: रश्मि शुक्ला |
|
प्रश्न: भारतीय मूल की किस अमेरिकी को कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज सिस्टम का 11वां स्थायी चांसलर नियुक्त किया गया है? उत्तर: सोन्या क्रिश्चियन |
|
प्रश्न: केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) का नया अध्यक्ष किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: जिशनू बरुआ |
|
प्रश्न: बिहार के किस जिले में 28 फरवरी से 1 मार्च 2023 तक दो दिवसीय बाजरा महोत्सव का आयोजन किया गया? उत्तर: भोजपुर |
|
प्रश्न: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने झारखंड के किस जिले में बहुउद्देशीय वृहद किसान मेले का शुभारंभ किया? उत्तर: गुमला |
|
प्रश्न: 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: भोपाल |
|
प्रश्न: फीफा पुरस्कार 2022 का सर्वश्रेष्ठ फीफा खिलाड़ी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? उत्तर: अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी |
|
प्रश्न: स्पैनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनैशनल टूर्नामेंट के मेन्स सिंगल्स में कांस्य पदक किसने जीता है? उत्तर: गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के ज़िलाधिकारी सुहास एल.वाई. |
|
प्रश्न: नासा ने एजेंसी के विज्ञान प्रमुख के रूप में पहली बार किस महिला को नियुक्त किया है? उत्तर: सौर वैज्ञानिक निकोला फॉक्स(Nicola Fox) |
|
प्रश्न: केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने रियल स्पोर्ट्स इंडिया के साथ मिलकर 26 फरवरी, 2023 को स्नो-मैराथन का आयोजन कहाँ किया? उत्तर: जम्मू के भद्रवाह |
|
प्रश्न: भौतिक वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रति वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? उत्तर: 28 फरवरी |
|
प्रश्न: 22वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसडीएस) 22-24 फरवरी 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: भारत 28 फरवरी को किस देश के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण के लिए समझौता किया है? उत्तर: लिथुआनिया गणराज्य |
|
प्रश्न: हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन (एचसीए) फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में किस भारतीय फिल्म ने तीन पुरस्कार जीते हैं? उत्तर: आरआरआर |
|
प्रश्न: 27 फरवरी 2023 को 'भारत एवं डेनमार्क की रजत धरोहर' नामक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने स्वदेश निर्मित किस जैमर-प्रूफ कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया है? उत्तर: 'वायुलिंक' |
|
प्रश्न: 333 मिलियन डालर की लागत से झोंगशिंग-26 उपग्रह का प्रक्षेपण किस देश ने किया है? उत्तर: चीन |
|
प्रश्न: वर्ष 2022 के लिए बेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ़ द इयर अवार्ड से किन्हें सम्मानित किया? उत्तर: सज्जन जिंदल |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 27 फरवरी 2023 को 3,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के साथ किस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया? उत्तर: कर्नाटक के शिवमोग्गा |
|
प्रश्न: किस मंत्रालय द्वारा पहली बार बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक और धार्मिक गुरु संत सेवालाल महाराज की 284वीं जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया? उत्तर: केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे




