• EN
  • लॉग-इन
  • रजिस्टर
  • खरीदें
chronicle india logo
chronicle india logo
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
  • पुस्तकें
    • पुस्तकें
    • कॉम्बो ऑफर
    • ई-पुस्तकें
  • पत्रिकाएं
    • पत्रिकाएं
    • विशेष ऑफर
    • ई-पत्रिकाएं
  • सब्सक्रिप्शन
  • वनलाइनर
  • ई-टेस्ट सीरीज
  • मुफ्त संसाधन
  • ई-स्टोर
    • विशेष ऑफर
    • कॉम्बो ऑफर
    • पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • सब्सक्रिप्शन
  • संपर्क करें
    • करियर
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. सामयिक
  3. वनलाइनर करेंट अफेयर्स
  4. वनलाइनर करेंट अफेयर्स - मई 2026

वनलाइनर करेंट अफेयर्स - मई 2026

प्रश्न: हाल ही में वैज्ञानिकों ने केरल के किस वन्यजीव अभयारण्य में नई सदाबहार वृक्ष प्रजाति “हम्बोल्टिया नायरियना” (Humboldtia nairiana) की खोज की?
उत्तर: शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य
प्रश्न: हाल ही में दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति “गायनेकैंथा खासियाका” (Gynacantha khasiaca) को किस राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व में पुनः खोजा गया?
उत्तर: नामदफा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व
प्रश्न: हाल ही में जेनेज़ जान्शा किस देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए?
उत्तर: स्लोवेनिया
प्रश्न: हाल ही में सिक्किम किस पहल के अंतर्गत भारत का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बना?
उत्तर: उल्लास पहल
प्रश्न: ‘आस’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले किस प्रसिद्ध उर्दू शायर का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
उत्तर: बशीर बद्र
प्रश्न: हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करने की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद से प्राप्त होती है?
उत्तर: अनुच्छेद 324
प्रश्न: हाल ही में दूरसंचार विभाग (DoT) ने सार्वजनिक वाई-फाई तक पहुंच को सरल बनाने हेतु PM-WANI फ्रेमवर्क के अंतर्गत कौन-सी प्रमाणीकरण सुविधा शुरू की?
उत्तर: QR-आधारित प्रमाणीकरण
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने किस विस्फोटक रासायनिक पदार्थ की अनधिकृत ऑनलाइन बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की?
उत्तर: अमोनियम नाइट्रेट
प्रश्न: हाल ही में, क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में इंडो-पैसिफिक में समुद्री क्षेत्र की जागरूकता के लिए किस पहल के विस्तार की घोषणा की गई?
उत्तर: इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप फॉर मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (IPMDA)
प्रश्न: हाल ही में शोधकर्ताओं ने उन्नत रोग अनुसंधान एवं निदान के लिए कौन-सी प्रोटीन इमेजिंग प्रौद्योगिकी विकसित की है?
उत्तर: CLEAR (क्लीवेबल लाइट-इरेज़्ड एंटीबॉडी रिपोर्टर)
प्रश्न: हाल ही में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश संबंधी सूचनाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने हेतु कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर: ‘इन्वेस्टर्स सपोर्ट’ पोर्टल
प्रश्न: हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस कोयला क्षेत्र की कोयला-युक्त अवसादी परतों से प्राचीन गोंडवाना कालीन वनाग्नियों के प्रमाण खोजे हैं?
उत्तर: गोदावरी घाटी कोलफील्ड
प्रश्न: 18-23 मई, 2026 के मध्य जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा 2026 का आयोजन किस थीम के अंतर्गत किया गया?
उत्तर: वैश्विक स्वास्थ्य की पुनर्संरचना: साझा जिम्मेदारी
प्रश्न: हाल ही में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा ‘भव्य’ योजना के क्रियान्वयन हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्ष 2026-27 से 2031-32 के बीच कितने औद्योगिक पार्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है?
उत्तर: 100 औद्योगिक पार्क
प्रश्न: हाल ही में अधिसूचित राष्ट्रीय खेल शासन नियम, 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल निकायों की मान्यता एवं विनियमन हेतु किस संस्था को केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में स्थापित करने का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: राष्ट्रीय खेल बोर्ड
प्रश्न: हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने “मेडिकल इनोवेशंस पेटेंट मित्र: इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री (I2I) कनेक्ट” कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: हाल ही में, असम सरकार द्वारा प्रस्तुत ‘समान नागरिक संहिता, असम, विधेयक, 2026’ के अनुसार विवाह संपन्न होने के कितने दिनों के भीतर विवाह का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है?
उत्तर: 60 दिन
प्रश्न: हाल ही में चीन ने कौन‑सा अंतरिक्ष यान लॉन्च किया, जिसने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुँचाया?
उत्तर: शेनझोउ‑23
प्रश्न: हाल ही में कौन-सा देश इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हुआ?
उत्तर: सऊदी अरब
प्रश्न: हाल ही में, वैज्ञानिकों ने मेंढक की नई प्रजाति 'न्यक्टिबैट्रैकस काली' (Nyctibatrachus kali) की खोज किस जैव विविधता हॉटस्पॉट में की?
उत्तर: पश्चिमी घाट
प्रश्न: हाल ही में राघव चड्ढा को किस संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
उत्तर: राज्य सभा की याचिका समिति
प्रश्न: हाल ही में ‘जीवन’ (JEEVAN) ऐप एवं ‘शतायु’ (SHATAYU) डैशबोर्ड का शुभारंभ किस मंत्रालय के अंतर्गत किया गया?
उत्तर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
प्रश्न: हाल ही में भारत और साइप्रस ने द्विपक्षीय संबंधों को किस स्तर की साझेदारी तक उन्नत किया?
उत्तर: रणनीतिक साझेदारी
प्रश्न: हाल ही में इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च सेंटर फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स (ARCI) के वैज्ञानिकों ने किस प्रकार की सामग्री का उपयोग कर उच्च-प्रदर्शन वाली तापीय ऊर्जा भंडारण सामग्री विकसित की?
उत्तर: स्पिनेल नैनो-कॉम्पोजिट फेज चेंज मैटेरियल (PCM)
प्रश्न: हाल ही में ड्रग्स रूल्स, 1945 के अंतर्गत किस दवा को सख्त शेड्यूल H1 श्रेणी में शामिल किया गया?
उत्तर: प्रेगाबेलिन
प्रश्न: हाल ही में भारत ने ओडिशा के बालासोर से किस अल्प-दूरी की परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
उत्तर: अग्नि-1
प्रश्न: हाल ही में SEBI ने IPO के साथ-साथ किस अन्य श्रेणी के शेयरों के लिए मूल्य-खोज तंत्र में बदलाव का प्रस्ताव रखा?
उत्तर: पुनः सूचीबद्ध (Re-listed) शेयर
प्रश्न: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के हालिया आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च 2026 के दौरान भारत के असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार किस आंकड़े को पार कर गया?
उत्तर: 15 करोड़
प्रश्न: हाल ही में नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ARIES) एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली के वैज्ञानिकों ने सूर्य के किस भाग में छिपी हुई हलचल (Turbulence) का पता लगाने हेतु नई तकनीक विकसित की है?
उत्तर: कोरोना
प्रश्न: हाल ही में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (AIAA) द्वारा किस भारतीय अंतरिक्ष मिशन को ‘2026 गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड’ प्रदान किया गया?
उत्तर: चंद्रयान-3
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने किस प्रकार के कॉस्मेटिक उत्पादों पर रोक लगाई?
उत्तर: इंजेक्टेबल कॉस्मेटिक उत्पाद
प्रश्न: मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में हाल ही में प्रारंभ हुए बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति 2026’ (PRAGATI 2026) में कितने देश भागीदारी कर रहे हैं?
उत्तर: 12 देश
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश द्वारा टैलेंट हंट योजना ‘हौसलों की उड़ान 2026-27’ का शुभारंभ किया गया?
उत्तर: दिल्ली
प्रश्न: हाल ही में वैज्ञानिकों ने मानव कोशिकाओं पर शर्करा संरचनाओं का नैनो-स्तर पर मानचित्रण करने हेतु कौन-सी तकनीक विकसित की है?
उत्तर: ग्लाइकैन एटलासिंग
प्रश्न: हाल ही में भारतीय नौसेना ने स्वदेशी समुद्री रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किस नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV) का जलावतरण किया?
उत्तर: संघमित्रा
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का कौन-सा सम्मान प्रदान किया गया?
उत्तर: एग्रीकोला मेडल
प्रश्न: हाल ही में ₹175 करोड़ लागत वाले ‘कॉफीज़ ऑफ नागालैंड’ मिशन का शुभारंभ किस उद्देश्य से किया गया?
उत्तर: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कॉफी पारिस्थितिक तंत्र विकसित करने हेतु
प्रश्न: हाल ही में चाइनीज़ एकेडमी ऑफ साइंसेज़ (CAS) एवं यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) द्वारा प्रक्षेपित SMILE अंतरिक्ष मिशन का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: सोलर विंड मैग्नेटोस्फियर आयनोस्फियर लिंक एक्सप्लोरर
प्रश्न: हाल ही में DRDO द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण की गई ULPGM-V3 मिसाइल का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: अनमैन्ड एरियल व्हीकल लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल-वर्जन 3
प्रश्न: हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में परमाणु ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं हेतु कितनी राशि के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: ₹6.5 लाख करोड़
प्रश्न: हाल ही में RBI द्वारा जारी ‘पेमेंट सिस्टम्स रिपोर्ट’ के अनुसार वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में भारत के डिजिटल भुगतान लेन-देन की मात्रा में UPI की हिस्सेदारी कितनी रही?
उत्तर: 85.5%
प्रश्न: हाल ही में इंस्टिट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST) के वैज्ञानिकों ने नैनो-गोल्ड से युक्त एक अत्यंत पतली और लचीली फिल्म विकसित करने के लिए किस पॉलिमर सामग्री का उपयोग किया?
उत्तर: पॉलीविनाइलिडीन फ्लोराइड (PVDF)
प्रश्न: हाल ही में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में महिला टीम वर्ग में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया?
उत्तर: तीसरा स्थान
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान भारत एवं नॉर्वे ने द्विपक्षीय संबंधों को किस प्रकार की साझेदारी तक उन्नत किया?
उत्तर: हरित रणनीतिक साझेदारी
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नॉर्वे के किस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट
प्रश्न: हाल ही में किसने केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की?
उत्तर: वी.डी. सतीशन
प्रश्न: 16-17 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत और नीदरलैंड ने कितने समझौतों एवं समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: 17
प्रश्न: हाल ही में भारत एवं स्वीडन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को किस स्तर तक उन्नत करने पर सहमति व्यक्त की?
उत्तर: रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक
प्रश्न: हाल ही में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने इटैलियन ओपन 2026 के फाइनल में किसे पराजित कर महिला एकल खिताब अपने नाम किया?
उत्तर: कोको गॉफ को
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस देश द्वारा अपने प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया?
उत्तर: स्वीडन
प्रश्न: हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने युवाओं में बढ़ते नशे के जोखिम के कारण किस उत्पाद के विनियमन की अपील की है?
उत्तर: निकोटीन पाउच
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत “सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने की योजना” के अंतर्गत लगभग कितनी मात्रा के कोयला/लिग्नाइट के गैसीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
उत्तर: 75 मिलियन टन
प्रश्न: एशियाई शेरों के संरक्षण और बिग कैट्स की सुरक्षा के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करने के लिए गिर राष्ट्रीय उद्यान में किस पहल का शुभारंभ किया गया?
उत्तर: ‘लायन’ स्पीशीज स्पॉटलाइट कार्यक्रम
प्रश्न: हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पेटेंट से लेकर उत्पाद के वाणिज्यीकरण तक नवाचार जीवनचक्र को समर्थन देने हेतु कौन‑सी पहल शुरू की है?
उत्तर: IP कैटलिस्ट पहल
प्रश्न: हाल ही में किस संगठन द्वारा “सैंड एंड सस्टेनेबिलिटी: एन एसेंशियल रिसोर्स फॉर नेचर एंड डेवलपमेंट” शीर्षक रिपोर्ट जारी की गई?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
प्रश्न: “पेटेंट से उत्पाद तक: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी में बौद्धिक संपदा के व्यावसायीकरण को गति देना” नामक विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न: हाल ही में सरकार ने एडवांस ऑथराइजेशन (AA) योजना के तहत स्वर्ण आयात पर कितनी मात्रात्मक सीमा निर्धारित की?
उत्तर: 100 किलोग्राम
प्रश्न: हाल ही में यूरोपीय संघ (EU) ने सितंबर 2026 के बाद भी भारत से किन उत्पादों के निरंतर निर्यात की अनुमति प्रदान की?
उत्तर: जलीय कृषि एवं समुद्री उत्पाद
प्रश्न: हाल ही में आयुष मंत्रालय ने 22 भारतीय भाषाओं में आयुष ज्ञान प्रणालियों से संबंधित AI-संचालित डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन (DIBD)
प्रश्न: हाल ही में भारतीय थल सेना और भारतीय नौसेना ने किस उद्देश्य से एक संबद्धता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: अंतर-सेवा सहयोग एवं संयुक्तता को सुदृढ़ करने हेतु
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के निदेशक के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया; वर्तमान में CBI निदेशक कौन हैं?
उत्तर: प्रवीण सूद
प्रश्न: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) द्वारा हाल ही में स्वीकृत अहमदाबाद (सरखेज)–धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे परियोजना की अनुमानित लागत कितनी है?
उत्तर: ₹20,667 करोड़
प्रश्न: ‘टूटू बोस’ के नाम से विख्यात स्वपन साधन बोस, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस फुटबॉल क्लब से जुड़े हुए थे?
उत्तर: मोहन बागान एथलेटिक क्लब
प्रश्न: भौगोलिक संकेतक (GI)-प्रमाणित फार्मा-ग्रेड अदरक को प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में नया ‘अदरक मिशन’ किस राज्य में प्रारंभ किया गया?
उत्तर: मिजोरम
प्रश्न: हाल ही में केंद्र सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम [Amended BharatNet Programme (ABP)] के अंतर्गत ब्रॉडबैंड विस्तार हेतु ₹2,432 करोड़ किस राज्य के लिए स्वीकृत किए?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
प्रश्न: हाल ही में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी के विरुद्ध प्रयासों को सुदृढ़ करने हेतु किस संगठन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH)
प्रश्न: हाल ही में, वित्त मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ (BMIP) की कुल बीमा क्षमता कितनी है?
उत्तर: 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर
प्रश्न: हाल ही में भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) ने किस अवधि के लिए ‘कंट्री स्ट्रैटेजिक अपॉर्च्युनिटीज़ प्रोग्राम’ (COSOP) लॉन्च किया?
उत्तर: 2026–2033
प्रश्न: हाल ही में, भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने किन तीन राज्यों की राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: बिहार, महाराष्ट्र एवं मिजोरम
प्रश्न: हाल ही में, प्रामाणिक ‘मेड-इन-भारत’ उत्पादों के लिए ‘स्वदेशी’ मार्केटप्लेस किस प्लेटफॉर्म द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर: डिजीहाट (DigiHaat)
प्रश्न: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने हाल ही में किस प्लेटफॉर्म के सहयोग से राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए तीन राष्ट्रव्यापी पहलों का शुभारंभ किया?
उत्तर: मेरा युवा भारत (MY Bharat)
प्रश्न: हाल ही में, भारत ने अपनी अध्यक्षता में किम्बर्ले प्रोसेस (KP) की अंतरसत्रीय बैठक का उद्घाटन किस शहर में किया?
उत्तर: मुंबई
प्रश्न: हाल ही में शुरू किया गया ‘सेहत’ मिशन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) तथा किस अन्य संगठन की संयुक्त पहल है?
उत्तर: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)
प्रश्न: हाल ही में जारी PLFS आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2026 के दौरान भारत की शहरी बेरोजगारी दर घटकर कितने प्रतिशत हो गई?
उत्तर: 6.6%
प्रश्न: 11 मई, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय भारत‑जापान आर्थिक सुरक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर: रणनीतिक एवं उभरते क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना
प्रश्न: हाल ही में, SBI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर कितनी रहने का अनुमान व्यक्त किया है?
उत्तर: 6.6%
प्रश्न: हाल ही में अधिसूचित VB–G RAM G अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष कितने दिनों के मजदूरी आधारित रोजगार की गारंटी दी जाएगी?
उत्तर: 125 दिन
प्रश्न: हाल ही में, MIRV क्षमता से लैस अग्नि मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट के निकट किस द्वीप से किया गया?
उत्तर: एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप
प्रश्न: हाल ही में, कुलजीत कौर मरहास किस अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्था की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं?
उत्तर: मेटियोरिटिकल सोसाइटी (Meteoritical Society)
प्रश्न: हाल ही में, सी. जोसेफ विजय ने किस राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की?
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न: हाल ही में, कावर्थाह नॉर्थ विलेज काउंसिल ने दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025 की किस श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया?
उत्तर: क्लीन एंड ग्रीन पंचायत
प्रश्न: हाल ही में भारत ने किस उन्नत तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो अनेक वारहेड्स को अलग‑अलग लक्ष्यों पर प्रहार करने में सक्षम बनाती है?
उत्तर: मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) प्रौद्योगिकी
प्रश्न: हाल ही में, भारत सरकार ने देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) किसे नियुक्त किया है?
उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि
प्रश्न: हाल ही में, नई दिल्ली में भारत–ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता (India–Australia Defence Policy Talks) का कौन-सा संस्करण आयोजित किया गया?
उत्तर: 10वां संस्करण
प्रश्न: हाल ही में, DRDO और भारतीय वायु सेना ने किस स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम का पहला सफल परीक्षण किया?
उत्तर: टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन (TARA) प्रणाली
प्रश्न: हाल ही में, TRAI द्वारा जारी दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चतुर्थ संशोधन) विनियमन, 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली का आधुनिकीकरण एवं उसे अधिक प्रभावी बनाना
प्रश्न: हाल ही में, वैज्ञानिकों ने किस वायरल रोग को निष्क्रिय करने में सक्षम एंटीबॉडी की खोज की है?
उत्तर: खसरा (Measles)
प्रश्न: हाल ही में, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को किस सशस्त्र बल का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है?
उत्तर: भारतीय नौसेना
प्रश्न: हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल टीमों हेतु एकीकृत प्रशिक्षण’ किस प्रमुख स्वास्थ्य पहल के समर्थन में प्रारंभ किया है?
उत्तर: आयुष्मान भारत
प्रश्न: हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘जननी’ पोर्टल लॉन्च किया गया है?
उत्तर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
प्रश्न: हाल ही में भारत ने कहा कि जब तक पाकिस्तान स्थायी रूप से सीमा‑पार आतंकवाद का समर्थन समाप्त नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी। यह संधि किस वर्ष हस्ताक्षरित हुई थी?
उत्तर: 1960
प्रश्न: हाल ही में खोजी गई पौध प्रजाति ‘सायफोस्टेमा अन्नामलाई’ किस पौध परिवार से संबंधित है?
उत्तर: अंगूर परिवार (Vitaceae)
प्रश्न: हाल ही में खोजी गई नई पौध प्रजाति ‘सायफोस्टेमा अन्नामलाई’ तमिलनाडु में किस स्थान पर खोजी गई?
उत्तर: विल्लुपुरम जिले की संजीवी पहाड़ी
प्रश्न: हाल ही में जारी NCRB रिपोर्ट के अनुसार 2024 में दर्ज संज्ञेय अपराध मामलों की संख्या कितनी रही?
उत्तर: 58.86 लाख
प्रश्न: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा हाल ही में जारी ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में भारत में साइबर अपराध मामलों की संख्या कितनी पार कर गई?
उत्तर: 1.01 लाख
प्रश्न: हाल ही में, पेरिस में आयोजित G7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में किन रणनीतिक संसाधनों की आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित करने पर विशेष फोकस किया गया?
उत्तर: क्रिटिकल मिनरल्स और दुर्लभ भू-तत्व
प्रश्न: हाल ही में, भारत और वियतनाम ने संबंधों को “उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक उन्नत किया। इस संदर्भ में, दोनों देशों द्वारा वर्ष 2030 तक कितना द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
उत्तर: 25 अरब डॉलर
प्रश्न: हाल ही में, भारत और यूरोपीय संघ ने व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) ढांचे के अंतर्गत कितनी राशि की बैटरी रीसाइक्लिंग पहल शुरू की?
उत्तर: 15.2 मिलियन यूरो
प्रश्न: हाल ही में, 3 वर्ष की अवधि के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: शशि शेखर वेम्पति
प्रश्न: हाल ही में, भारत के लगभग कितने विद्यालयों में शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) दिशानिर्देश 2026 जारी किए गए?
उत्तर: 15 लाख विद्यालय
प्रश्न: हाल ही में, किस स्टॉक एक्सचेंज ने भारत के स्वर्ण बाजार को औपचारिक बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRs) की शुरुआत की?
उत्तर: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE)
प्रश्न: हाल ही में, किस संस्थान ने वास्तविक समय शासन और समन्वय को बेहतर बनाने हेतु ‘केंद्रीय प्रभारी अधिकारी’ (CPO) पोर्टल लॉन्च किया?
उत्तर: नीति आयोग
प्रश्न: हाल ही में भारतीय पत्रकार आनंद आर.के. और सुपर्णा शर्मा को साइबर अपराध रिपोर्टिंग के लिए कौन‑सा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार मिला?
उत्तर: पुलित्ज़र पुरस्कार
प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) कितने करने की मंजूरी दी?
उत्तर: 37 न्यायाधीश
प्रश्न: हाल ही में, खगोलविदों ने नेप्च्यून से परे किस ट्रांस-नेप्च्यूनियन पिंड के चारों ओर वायुमंडल का पता लगाया?
उत्तर: (612533) 2002 XV93
प्रश्न: हाल ही में, एक क्रूज शिप में संदिग्ध प्रकोप के रूप में रिपोर्ट किया गया ‘हंटावायरस’ मुख्यतः किस स्रोत के माध्यम से फैलता है?
उत्तर: कृंतकों (Rodents) से
प्रश्न: 4 से 17 मई, 2026 के मध्य ‘सिनबैक्स‑II’ (CINBAX‑II) नामक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के मध्य आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर: कंबोडिया
प्रश्न: हाल ही में प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: प्रसून जोशी
प्रश्न: हाल ही में जैनिक सिनर ने मैड्रिड ओपन 2026 के फाइनल में किस खिलाड़ी को हराकर खिताब जीता?
उत्तर: अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव
प्रश्न: हाल ही में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण महिलाओं के वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने के लिए किस समूह हेतु समर्पित बचत खाता शुरू किया?
उत्तर: स्वयं सहायता समूह (SHGs)
प्रश्न: हाल ही में भारत खेड़ा ने किस मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण किया?
उत्तर: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME)
प्रश्न: हाल ही में रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त सचिव) का कार्यभार किसने संभाला?
उत्तर: विश्वजीत सहाय
प्रश्न: हाल ही में खनन मंत्रालय ने अपनी महत्वपूर्ण खनिज पुनर्चक्रण प्रोत्साहन योजना के तहत कितनी कंपनियों को मंजूरी प्रदान की?
उत्तर: 58 कंपनियों को
प्रश्न: हाल ही में भारत और इटली ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान 2026–27 के लिए कौन-से रक्षा रोडमैप दस्तावेज़ का आदान-प्रदान किया?
उत्तर: द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना (MCP) 2026–27

पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें

Books & Magazine for all Exams

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Recruitment Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books
  • Special Offers
  • Current Affairs Magazine Subscription
  • CSC English
  • CSC Hindi
  • Samsamayaki Chronicle
  • Current Affairs Chronicle
  • E-Magazine
  • PDF Book
  • E-Book

विषयवार समसामयिक घटनाक्रम

सामयिक खबरें

सामयिक खबरें
अंतर्राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियां और समझौते
  • कृषि
  • पर्यावरणीय प्रदूषण, अवक्रमण और जलवायु परिवर्तन
  • प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का स्वदेशीकरण
  • भारत और उसके द्विपक्षीय संबंध
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विश्व-व्यापार
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आर्थिकी
  • बजट
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
  • वेब पोर्टल/ऐप
योजना एवं कार्यक्रम
राष्ट्रीय
  • राजनीति और प्रशासन
  • अवसंरचना
  • आंतरिक सुरक्षा
  • आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • कार्यकारी और न्यायपालिका
  • कार्यक्रम और योजनाएँ
  • कृषि
  • गरीबी और भूख
  • जैवविविधता संरक्षण
  • पर्यावरण
  • पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
  • पारदर्शिता और जवाबदेही
  • बैंकिंग व वित्त
  • भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • रक्षा और सुरक्षा
  • राजव्यवस्था और शासन
  • राजव्यवस्था और शासन
  • रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • शिक्षा
  • सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
  • सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
  • स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
विज्ञान प्रौद्योगिकी
विधेयक एवं अधिनियम
समिति-आयोग
सामाजिक परिदृश्य
सूचकांक एवं रिपोर्ट
संक्षिप्त खबरें

संक्षिप्त खबरें
इन्हें भी जानें
बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
संस्थान-संगठन
सार-संक्षेप
  • विविध
  • वेब पोर्टल/ऐप
  • अभियान/सम्मेलन/आयोजन
  • आपदा/दुर्घटनाएं
  • कला/संस्कृति
  • चर्चित दिवस
  • चर्चित पुस्तक
  • चर्चित व्यक्ति
  • चर्चित स्थल
  • निधन
  • नियुक्ति
  • पर्यावरण
  • पुरस्कार/सम्मान
  • बिजनेस और सार्वजनिक उपक्रम
  • बैंकिंग, फाइनेंस, सेवा और बीमा
  • युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • समझौते/संधि
  • सम्मलेन/बैठक
राज्य समसामयिकी

राज्य समसामयिकी
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • नागालैंड
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • बिहार
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मिज़ोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • लद्दाख
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
खेल समसामयिकी

खेल समसामयिकी
  • एथलेटिक्स
  • ओलंपिक
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • चर्चित खेल व्यक्तित्व
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • तीरंदाजी
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बिलियर्ड्स
  • बैडमिंटन
  • मुक्‍केबाजी
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी
करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़

  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - May 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - April 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - March 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - February 2026
  • करेंट अफेयर्स क्विज़ - January 2026
  • Download as PDF...

दैनिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स 29 May 2026
  • करेंट अफेयर्स 28 May 2026
  • करेंट अफेयर्स 27 May 2026
  • करेंट अफेयर्स 26 May 2026
  • करेंट अफेयर्स 25 May 2026
  • Download as PDF...

मासिक समसामयिकी

  • करेंट अफेयर्स May 2026
  • करेंट अफेयर्स April 2026
  • करेंट अफेयर्स March 2026
  • करेंट अफेयर्स February 2026
  • करेंट अफेयर्स January 2026
  • Download as PDF...

सामयिक घटनाक्रम

  • सामयिक खबरें
  • राज्य समसामयिकी
  • खेल समसामयिकी
  • करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स
  • डेली करेंट अफेयर्स क्विज़

संपर्क करें

  • हमारे बारे में
  • रिक्ति
  • संपर्क करें

पत्रिकाएं

  • Civil Services Chronicle
  • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
  • समसामयिकी क्रॉनिकल

स्टोर

  • ऑनलाइन पत्रिकाएं
  • पुस्तकें
  • प्रिंट सदस्यता
  • ऑनलाइन सदस्यता

पुस्तकें

  • UPSC Exams Books
  • SSC Exams Books
  • State PSCs Exams Books
  • Teacher Recruitment Exams Books
  • Police Exams Books
  • Banking Exams Books
  • General Knowledge Books
  • RRB Exam Books
  • Current Affairs Books

Corporate Office

A-1D, Sector-16, Noida
Uttar Pradesh - ( 201301 )
Email us
0120-2514610/12
Office Timing: 9:30AM to 6:00PM
Editorial
9582948817 Email us
Advertisement
9953007627 Email us
Subscription
9953007629 Email us
Circulation
9953007630 Email us
Online Sales
9582219047 Email us

Privacy Policy
Refund Policy
Terms and Conditions
Shipping Policy
Disclaimer
© 1990-2026 Chronicle Publications Pvt. Ltd.. All Rights Reserved.