वनलाइनर करेंट अफेयर्स - नवंबर 2023
प्रश्न: किस फिल्म निर्माता का 24 नवंबर, 2023 को मुंबई में निधन हो गया? उत्तर: राजकुमार कोहली |
प्रश्न: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा पहली बार किस देश में मंकीपॉक्स रोग के यौन संचरण की पुष्टि की गई है? उत्तर: कांगो |
प्रश्न: किस भारतीय निशानेबाज ने 24 नवंबर, 2023 को दोहा, कतर में आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स 2023 में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता? उत्तर: अनीश भानवाला |
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 25 नवंबर |
प्रश्न: किस देश ने 23 नवंबर, 2023 से भारत में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है? उत्तर: अफगानिस्तान |
प्रश्न: केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत डीएवाई-एनआरएलएम के तमिलनाडु राज्य मिशन के सहयोग से चौथी परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का विषय क्या था? उत्तर: "उत्पादक समूहों को बढ़ावा देकर महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण"। |
प्रश्न: ‘लार्ज स्केल एंटरप्राइज’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स एचआर वर्ल्ड एक्सेप्शनल एम्प्लॉई एक्सपीरियंस अवार्ड 2023 किसने जीता है? उत्तर: एनएचपीसी |
प्रश्न: गोवा में 54वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आयोजित ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ (सीएमओटी) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस लघु फिल्म ने जीता? उत्तर: ‘ओड’ |
प्रश्न: भारत-बांग्लादेश विदेश कार्यालय परामर्श बैठक 24 नवंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: भारत-नेपाल के बीच कौन-सा संयुक्त सैन्याभ्यास पिथौरागढ़ में 24 नवंबर, 2023 से आरंभ हुआ, जो 7 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा? उत्तर: सूर्य किरण- XVII |
प्रश्न: भारत ने किस देश के साथ 24 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा परामर्शी समूह की बैठक आयोजित की? उत्तर: ब्रिटेन |
प्रश्न: वर्ष 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) का अध्यक्ष किस देश को बनाया गया है? उत्तर: भारत |
प्रश्न: कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में किसे आईपीएल 2024 के लिए 'मेंटर' के रूप में नियुक्त किया है? उत्तर: गौतम गंभीर |
प्रश्न: 20 नवंबर, 2023 से 3 वर्ष की अवधि के लिए साउथ इंडियन बैंक के अतिरिक्त निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास |
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 नवंबर, 2023 को संत मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में कहाँ आयोजित कार्यक्रम 'मीराबाई जन्मोत्सव' में भाग लिया? उत्तर: उत्तर प्रदेश के मथुरा |
प्रश्न: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल का 23 नवंबर, 2023 को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका नाम क्या है? उत्तर: फातिमा बीवी |
प्रश्न: वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में 'म्यूजिक फ्रॉग' की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह मेढक किस वंश से संबंधित है? उत्तर: निडिराना वंश (genus Nidirana) |
प्रश्न: 23 नवंबर, 2023 को विद्या समीक्षा केंद्र शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य कौन बन गया है? उत्तर: हिमाचल प्रदेश |
प्रश्न: किस देश ने आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) से पहले दुनिया के सबसे बड़े एकल-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया है? उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात |
प्रश्न: पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चौथे भारतीय कौन बन गए हैं? उत्तर: डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन |
प्रश्न: भारत ने समुद्री द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए 23 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में किस देश के साथ बैठक की? उत्तर: लिथुआनिया |
प्रश्न: एसोचैम ने 'विविधता और समावेशन में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता' पुरस्कार से किसे सम्मानित किया? उत्तर: ग्रामीण विद्युकरण निगम लिमिटेड (REC) |
प्रश्न: किस प्रसिद्ध मलयालम उपन्यासकार और लघु कथाकार का 21 नवंबर, 2023 को कोझिकोड में निधन हो गया? उत्तर: पी. वलसाला |
प्रश्न: वर्ष 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष कौन चुने गए हैं? उत्तर: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू |
प्रश्न: 22 नवंबर 2023 को भारतीय नौसेना के बेड़े में मिसाइल और गोला-बारूद से लैस किस स्वदेशी नौका को शामिल किया गया है? उत्तर: एलएसएएम-9 (यार्ड 77) |
प्रश्न: आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद ने आयुर्वेद के क्षेत्र में काम कर रहे चिकित्सकों के लिए 22 नवंबर, 2023 को ‘आयुर्वेद ज्ञान निपुण्य पहल – अग्नि’ अभियान कहाँ आरंभ किया? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच 22 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य क्या है? उत्तर: गंगा नदी राष्ट्रीय जलमार्ग 1 का उपयोग करके परिवहन को बढ़ावा देना |
प्रश्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के किस संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण पर्थ में 22 नवंबर, 2023 को शुरु हुआ? उत्तर: ‘ऑस्ट्र हिंद’ |
प्रश्न: आसियान-भारत का पोषक अनाज महोत्सव 22 नवंबर 2023 को कहाँ शुरू हुआ? उत्तर: इंडोनेशिया के जकार्ता |
प्रश्न: किस भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी को वर्ष 2023 के एफआईएच हॉकी स्टार्स अवार्ड्स में एफआईएच महिला गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार श्रेणी के लिए लगातार तीसरी बार नामांकित किया गया है? उत्तर: सविता पुनिया |
प्रश्न: भारत के पंकज आडवाणी ने 21 नवंबर, 2023 को दोहा में किसे हराकर 26वीं बार विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता है? उत्तर: सौरव कोठारी |
प्रश्न: 20 नवंबर, 2023 को न्यूयॉर्क में आयोजित 51वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2023 में अपने नेटफ्लिक्स के विशेष शो 'वीर दास : लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज का अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार किसने जीता? उत्तर: कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास |
प्रश्न: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 नवंबर 2023 को किसे पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? उत्तर: सौरव गांगुली |
प्रश्न: केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने विश्व मत्स्यपालन दिवस के अवसर पर 21 नवंबर, 2023 को वैश्विक मत्स्यपालन सम्मेलन भारत 2023 का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: गुजरात के अहमदाबाद |
प्रश्न: भारतीय नौसेना और डीआरडीओ ने 21 नवंबर, 2023 को स्वदेशी ‘नेवल एंटी-शिप मिसाइल’ (Naval Anti-Ship Missile) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण किस हेलीकॉप्टर के जरिए किया गया है? उत्तर: सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर |
प्रश्न: भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष सशस्त्र बल अभ्यास "वज्र प्रहार 2023" का 14वां संस्करण 21 नवंबर, 2023 को कहाँ प्रारंभ हुआ, जो 11 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा? उत्तर: मेघालय के उमरोई |
प्रश्न: भारत-ब्रिटेन इलेक्ट्रिक उत्प्रेरक (प्रोपल्शन) क्षमता साझेदारी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक 21 नवंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: भारत के किस खिलाड़ी ने इंडोनेशियाई मास्टर्स 2023 गोल्फ टूर्नामेंट में अपना 11वां एशियाई टूर खिताब जीता? उत्तर: गगनजीत भुल्लर |
प्रश्न: 19 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कितने विकेट से हराकर छठी बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीत लिया है? उत्तर: 6 विकेट |
प्रश्न: शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता। वह किस देश से संबंधित हैं? उत्तर: निकारागुआ |
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के किस पूर्व गवर्नर का 18 नवंबर, 2023 को निधन हो गया? उत्तर: एस. वेंकटरमणन |
प्रश्न: शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार- 2022 किसे प्रदान किया गया है? उत्तर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन |
प्रश्न: ल्यूक फ़्रीडेन किस देश के नए प्रधानमंत्री बने? उत्तर: लक्ज़मबर्ग |
प्रश्न: 20 नवंबर, 2023 को दक्षिणपंथी नेता जेवियर माइली को किस देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है? उत्तर: अर्जेंटीना |
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में 37 पीएमश्री केंद्रीय विद्यालयों और 26 पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ कब किया? उत्तर: 19 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 नवंबर, 2023 को अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्मेलन और साहित्य महोत्सव का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: ओडिशा के बारीपदा में |
प्रश्न: 20 नवंबर, 2023 को सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मिसाइल सह गोला बारूद (MCA) बार्ज नौका एलएसएएम 10 (यार्ड 78) का जलावतरण कहाँ किया गया? उत्तर: विशाखापट्टनम |
प्रश्न: किस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक को अमेरिका के प्रशासनिक सम्मेलन परिषद की सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है? उत्तर: शकुंतला एल. भाया |
प्रश्न: किस संस्था ने किसानों को नारियल की कटाई और पौध प्रबंधन कार्यों में मदद करने के लिए 'हैलो नारियल' (Hello Naariyal) फ्रेंड्स ऑफ कोकोनट ट्रीज़ कॉल सेंटर सुविधा शुरू की? उत्तर: नारियल विकास बोर्ड (सीडीबी) |
प्रश्न: किस देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज 16 नवंबर, 2023 को संसदीय मतदान में बहुमत से दोबारा प्रधानमंत्री चुन लिए गए? उत्तर: स्पेन |
प्रश्न: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत में कितने बच्चों को खसरे का पहला टीका नहीं लगा है? उत्तर: 11 लाख |
प्रश्न: 16 नवंबर, 2023 को 'कुशल लॉजिस्टिक्स के लिए क्षेत्रीय योजना' (SPEL) पर 60वीं नेटवर्क योजना समूह की बैठक कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार, 1990 से 2020 के दौरान किस क्षेत्र में मिट्टी का कटाव 94% बढ़ गया है? उत्तर: पश्चिमी घाट क्षेत्र (WGR) |
प्रश्न: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा के उद्योगों में राज्य के निवासियों को 75% आरक्षण के प्रावधान वाले, किस अधिनियम को रद्द कर दिया है? उत्तर: हरियाणा राज्य रोजगार अधिनियम 2020 |
प्रश्न: किस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को 17 नवंबर, 2023 को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का निदेशक नियुक्त किया गया? उत्तर: आलोक शर्मा |
प्रश्न: पाकिस्तान स्थित किस क्लीनटेक स्टार्टअप को अपने इनोवेटिव बायोडिग्रेडेबल और प्लास्टिक-मुक्त सैनिटरी उत्पाद के साथ 'क्लाइमेट लॉन्चपैड एशिया-पैसिफिक' में विजेता घोषित किया गया? उत्तर: ‘शी-गार्ड’ (She-Guard) |
प्रश्न: वेक्लेव हेवेल सेंटर द्वारा पहला 'लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवॉर्ड' किसे प्रदान किया गया? उत्तर: सलमान रुश्दी |
प्रश्न: अरुणाचल प्रदेश के किस अभियान को मलेशिया के सबा में बायोस्फीयर रिजर्व पर यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वैश्विक मान्यता मिली? उत्तर: एयरगन समर्पण अभियान |
प्रश्न: भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया गया? उत्तर: 16 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: देश का अंतर्देशीय मछली उत्पादन पिछले 9 वर्षों में दोगुना से अधिक होकर कितना हो गया है? उत्तर: 131 लाख टन |
प्रश्न: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बजाज फाइनेंस को अपने किन 2 ऋण उत्पादों के तहत ऋण की मंजूरी तथा वितरण को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं? उत्तर: 'ईकॉम' और 'इंस्टा ईएमआई कार्ड' |
प्रश्न: भारत-श्रीलंका संयुक्त ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास का 9वां संस्करण 16 नवंबर, 2023 से कहाँ शुरू हुआ? उत्तर: पुणे के औंध में |
प्रश्न: 13 से 16 नवंबर, 2023 तक एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए डब्ल्यूओएएच (विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन) क्षेत्रीय आयोग के 33वें सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: किस खिलाड़ी ने 15 नवंबर, 2023 को सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 50वां शतक बनाकर इतिहास रचा? उत्तर: विराट कोहली |
प्रश्न: इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (ISF) ने 15 नवंबर, 2023 को भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कितने लोगों को इन्फोसिस पुरस्कार 2023 देने की घोषणा की? उत्तर: 6 |
प्रश्न: किस भारतीय स्काईडाइवर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई तथा ऐसा करने वाली वह पहली महिला बनीं? उत्तर: शीतल महाजन |
प्रश्न: लद्दाख में पाए जाने वाले किस फल को हाल ही में जीआइ टैग (भौगोलिक संकेतक) मिला? उत्तर: सी बकथोर्न फल |
प्रश्न: 14-15 नवंबर 2023 को इन्फेंट्री कमांडरों के 37वें सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: इन्फैंट्री स्कूल, महू (मध्य प्रदेश) |
प्रश्न: 14 नवंबर, 2023 को भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद संरचना के तहत एक नवोन्मेषी समझौते के माध्यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच एक समझौता ज्ञापन पर कहाँ हस्ताक्षर किए गए? उत्तर: सैन फ्रांसिस्को |
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को झारखंड के खूंटी जिले में तीसरे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किस मिशन का शुभारंभ किया? उत्तर: ‘प्रधानमंत्री विशेष कमजोर जनजातीय समूह विकास मिशन’ |
प्रश्न: हाल ही में आर्मी मेडिकल कोर के किस अधिकारी ने कोलंबिया में आयोजित 42वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में 5 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है? उत्तर: लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक |
प्रश्न: एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार विश्व के किस क्षेत्र में ध्रुवीय भालू की संख्या पिछले 20,000 वर्षों में घट रही है? उत्तर: ग्रीनलैंड में |
प्रश्न: 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। वर्ष 2023 की थीम क्या है? उत्तर: ''डाइबिटीज अर्थात मधुमेह की सही देखभाल पर ध्यान'' |
प्रश्न: दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय के तत्वावधान में नौसेना के तोपखाना और मिसाइल युद्ध उत्कृष्टता केन्द्र, आईएनएस द्रोणाचार्य में तोपखाना संगोष्ठी 2023 का आयोजन कब किया गया? उत्तर: 13 और 14 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: पारिस्थितिक अर्थशास्त्र के लिए प्रतिष्ठित केनेथ बोल्डिंग पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? उत्तर: अर्थशास्त्री बीना अग्रवाल |
प्रश्न: सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने 8वां आयुर्वेद दिवस कब मनाया? उत्तर: 9 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: भारत और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) के बीच ऊर्जा वार्ता की छठी उच्च-स्तरीय बैठक 9 नवंबर 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: ऑस्ट्रिया के वियना |
प्रश्न: 9 नवंबर, 2023 को भारत ने फिलिस्तीन में इजरायली बस्तियों के खिलाफ रखे गए संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इस प्रस्ताव के समर्थन में कितने देशों ने अपना वोट दिया? उत्तर: 145 |
प्रश्न: कराची में एक नेवी बेस पर 11 नवंबर, 2023 को चीनी और पाकिस्तानी नौसेनाओं ने उत्तरी अरब सागर के जल और हवाई क्षेत्र में कौन सा अभ्यास शुरू किया? उत्तर: 'सी गार्जियंस-3' |
प्रश्न: 13 नवंबर, 2023 को तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास 'त्रिशक्ति प्रहार' (Trishakti Prahar Exercise) कहाँ शुरू हुआ? उत्तर: राजस्थान के जैसलमेर |
प्रश्न: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 13 नवंबर, 2023 को किस पोर्टल का शुभारंभ किया गया? उत्तर: ‘आईना डैशबोर्ड फॉर सिटीज’ (AAINA Dashboard for Cities) |
प्रश्न: किस प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता का 11 नवंबर, 2023 को निधन हो गया? उत्तर: चंद्र मोहन गारू |
प्रश्न: 11 नवंबर, 2023 को किसने बैंकॉक में एशियाई महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त किया? उत्तर: धीरज बोमा देवरा |
प्रश्न: श्रीअन्न (मोटे अनाज) पर बने गीत ‘एबेन्डन्स इन मिलेट्स’ को संगीत के किस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया गया है? उत्तर: ग्रैमी पुरस्कार |
प्रश्न: अमेरिका के किस शहर में दिवाली पर स्कूलों में पहली बार सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया? उत्तर: न्यूयार्क |
प्रश्न: भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 11 नवंबर |
प्रश्न: गुजरात के पोरबंदर में वार्षिक नौसेना शिक्षा समिति (NES) सम्मेलन 2023 कब आयोजित किया गया? उत्तर: 10 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: 26 अक्टूबर - 9 नवंबर, 2023 को गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में कौन-सी टीम शीर्ष पर रही? उत्तर: महाराष्ट्र |
प्रश्न: 3-10 नवंबर, 2023 तक बैंकॉक में आयोजित एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत ने कुल कितने पदक जीते? उत्तर: 7 पदक |
प्रश्न: उद्यमिता, नवाचार और सामाजिक क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (IFIE) द्वारा "चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड (कर्नाटक)" से किन्हें सम्मानित किया गया है? उत्तर: डॉ. सोमदत्त सिंह |
प्रश्न: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा 8 नवंबर, 2023 को नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की 59वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: असम के किन रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से ‘ईट राइट स्टेशन’ (Eat Right Station)प्रमाणन प्राप्त हुआ है? उत्तर: रंगिया और मारियानी |
प्रश्न: बिहार विधानसभा ने सर्वसम्मति से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ी जाति और अन्य पिछड़ी जातियों के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण का कोटा 50% से बढ़ाकर कितना % करने से संबंधित संशोधन विधेयक 9 नवंबर, 2023 को पारित किया? उत्तर: 65 प्रतिशत |
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड ने 10 नवंबर, 2023 को किस देश के क्रिकेट बोर्ड को आई.सी.सी. की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है? उत्तर: श्रीलंका |
प्रश्न: अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने 9 नवंबर, 2023 को किस बीमारी के पहले टीके ‘इक्स्चिक’ (Ixchiq) को मंजूरी दी? उत्तर: चिकनगुनिया |
प्रश्न: 5वां भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय संवाद 10 नवंबर, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: किन देशों के नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोंगोसागर-23’ का चौथा संस्करण 7 से 9 नवंबर,2023 तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में संचालित किया गया? उत्तर: भारत और बांग्लादेश |
प्रश्न: भारतीय नौसेना सेलिंग चैंपियनशिप (INSC) 2023 का आयोजन 5 से 9 नवंबर,2023 तक भारतीय नौसेना सेलिंग एसोसिएशन (INSA) के तत्वावधान में कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: मुंबई |
प्रश्न: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 8 नवंबर, 2023 को हॉट एयर बैलून सफारी परियोजना का शुभारंभ कहाँ किया? उत्तर: पंचकूला जिले के पिंजौर में |
प्रश्न: अदीस अबाबा (इथियोपिया) में भारत-इथियोपिया संयुक्त व्यापार समिति (JTC) के 6वें सत्र का कब आयोजन किया गया? उत्तर: 6 -7 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: ब्रिटेन के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल इंजीनियर्स’ (ICE) के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली भारतवंशी कौन हैं? उत्तर: प्रोफेसर अनुषा शाह |
प्रश्न: 8 नवंबर, 2023 को जारी की गई क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के कितने विश्वविद्यालय शामिल किए गए हैं? उत्तर: 148 |
प्रश्न: उत्तराखण्ड ने अपना 23वां स्थापना दिवस कब मनाया? उत्तर: 9 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: किस राज्य मंत्रिमंडल ने 8 नवंबर, 2023 को निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य की पहली निर्यात प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी? उत्तर: महाराष्ट्र |
प्रश्न: पहली भारत-अमेरिका डिफेन्स ऐक्सेलरेशन इको-सिस्टम (INDUS X) निवेशक बैठक 8 नवंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: दिल्ली |
प्रश्न: क्रिकेट इतिहास में टाइम आउट होने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर कौन बन गए हैं? उत्तर: एंजेलो मैथ्यूज |
प्रश्न: 6 नवंबर, 2023 को पंजाब ने किसे हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-2023 जीती? उत्तर: बड़ौदा |
प्रश्न: 6वीं भारत मलेशिया संयुक्त आयोग बैठक 7 नवंबर 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: किस देश की दो कंपनियों ने उत्तर प्रदेश की आनंदा डेयरी के साथ मिलकर पोषण युक्त पशु चारा निर्माण और गोवंश नस्ल सुधार के लिए समझौता किया? उत्तर: ब्राजील |
प्रश्न: बिहार में जातिगत जनगणना रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कितने परिवार गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं? उत्तर: लगभग एक तिहाई |
प्रश्न: भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 7 नवंबर, 2023 को ओडिशा तट के पास अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का क्या नाम है? उत्तर: 'प्रलय' |
प्रश्न: 6 नवंबर, 2023 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा 2024 एशिया-प्रशांत मानव विकास रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2000 से 2022 के बीच प्रति व्यक्ति आय 442 डॉलर से बढ़कर कितना हो गई? उत्तर: 2389 डॉलर |
प्रश्न: 6 नवंबर, 2023 को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 95वां सदस्य कौन बन गया? उत्तर: चिली |
प्रश्न: सातवीं भारत-जॉर्जिया विदेश कार्यालय परामर्श बैठक 6 नवंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
प्रश्न: कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने 6 नवंबर, 2023 को खाड़ी के सहयोगी देशों (GCC) में कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त अरब अमीरात की किस प्रमुख वैश्विक खुदरा कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया? उत्तर: लुलु हाइपरमार्केट एलएलसी |
प्रश्न: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसके सहयोग से कृषि 24/7 प्लेटफार्म को विकसित किया है, जो कृषि सूचना निगरानी एवं विश्लेषण के लिए Google.org की सहायता से चलने वाला स्वचालित पहला कृत्रिम बुद्धिमता-संचालित समाधान है? उत्तर: वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस |
प्रश्न: भारतीय नौसेना के किस नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत के क्रेस्ट का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 6 नवंबर 2023 को सूरत में किया गया? उत्तर: 'सूरत' |
प्रश्न: ऑस्ट्रेलिया-इंडिया एजुकेशन एंड स्किल काउंसिल (AIESC) की पहली बैठक 6 नवंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: गांधीनगर |
प्रश्न: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 6 नवंबर, 2023 को स्वच्छ भारत मिशन शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत किस अभियान का शुभारंभ किया? उत्तर: ‘स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली’ |
प्रश्न: 5 नवंबर, 2023 को नोवाक जोकोविच ने किसे हराकर 7वां पेरिस मास्टर्स खिताब जीता? उत्तर: दिमित्रोव |
प्रश्न: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किस देश को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया? उत्तर: जापान |
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 नवंबर, 2023 को किसे केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई? उत्तर: हीरालाल सामरिया |
प्रश्न: रूसी सेना ने 5 नवंबर 2023 को नई न्यूक्लियर सबमरीन इंपीरेटर अलेक्जेंडर-3 से न्यूक्लर वारहेड ले जाने में सक्षम किस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया? उत्तर: ‘बुलवा’ (Bulava) |
प्रश्न: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किस टेलीविजन चैनल के साथ समझौता किया है? उत्तर: कलर्स |
प्रश्न: भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच मेघालय के उमरोई में संयुक्त गुरिल्ला युद्धाभ्यास 'हरिमउ शक्ति 2023' कब से कब तक आयोजित किया गया ? उत्तर: 23 अक्टूबर- 5 नवंबर 2023 |
प्रश्न: विजाग नेवी मैराथन का 8वां संस्करण पूर्वी नौसेना कमान द्वारा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कब आयोजित किया गया?
उत्तर: 5 नवंबर 2023 |
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में मेगा फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन कब किया? उत्तर: 3 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 3 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में किस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया? उत्तर: "साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर" |
प्रश्न: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किस क्रिकेट खिलाड़ी की प्रतिमा का 1 नवंबर, 2023 को अनावरण किया गया है? उत्तर: सचिन तेंदुलकर |
प्रश्न: किस लेखिका को वैश्विक सांस्कृतिक समझ के लिए 2023 ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? उत्तर: नंदिनी दास |
प्रश्न: टाटा पावर ने 1 नवंबर से टाटा पावर की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) के सीईओ और एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया है? उत्तर: दीपेश नंदा |
प्रश्न: भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 नवंबर, 2023 को किस देश में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन किया? उत्तर: श्रीलंका |
प्रश्न: सस्ते और ऊर्जा-दक्ष इंडक्शन कुकर को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए 2 नवंबर, 2023 को कौन-सा कार्यक्रम शुरू किया गया? उत्तर: राष्ट्रीय कुशल पाक कला कार्यक्रम |
प्रश्न: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2 नवंबर, 2023 को 3 दिवसीय 'इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो' का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: बेंगलुरू |
प्रश्न: एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बन गए हैं? उत्तर: शाहीन अफरीदी |
प्रश्न: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 31 अक्टूबर, 2023 को 17,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 26 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कहाँ किया? उत्तर: गुवाहाटी |
प्रश्न: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपना 71वां स्थापना दिवस कब मनाया? उत्तर: 1 नवंबर, 2023 |
प्रश्न: डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त करने वालीदेश की पहली ड्रोन कंपनी कौन बन गई है? उत्तर: ‘थ्रॉटल एयरोस्पेस सिस्टम्स’ |
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2023 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किस राज्य में पहली हेरिटेज ट्रेन का उद्घाटन किया? उत्तर: गुजरात |
प्रश्न: 31 अक्टूबर, 2023 को विश्व शहर दिवस पर यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) में भारत के किन 2 शहरों को शामिल किया गया है? उत्तर: ग्वालियर और कोझिकोड |
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के युवाओं के लिए किस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया?
उत्तर: 'मेरा युवा भारत (MY भारत)' |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे