वनलाइनर करेंट अफेयर्स - अक्टूबर 2023
|
प्रश्न: रेटिंग एजेंसी ICRA ने 17 जनवरी, 2024 को कहा कि अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 6% से कम हो सकती है, जो 2023-24 की दूसरी तिमाही (Q2) में कितने प्रतिशत थी? उत्तर: 7.6% |
|
प्रश्न: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 26 अक्टूबर, 2023 को किस अभिनेता को मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए अपना 'राष्ट्रीय आइकन' नियुक्त किया? उत्तर: राजकुमार राव |
|
प्रश्न: भारत सरकार के किस विभाग ने 26 अक्टूबर, 2023 को आईआईटी बीएचयू के सहयोग से 'डार्क पैटर्न बस्टर हैकाथॉन 2023' का शुभारंभ किया? उत्तर: उपभोक्ता मामलों के विभाग |
|
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय-पर्यावरण एवं मानव सुरक्षा संस्थान (UNU-EHS) द्वारा प्रकाशित किस रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है कि वर्तमान में भारत, भू-जल न्यूनता के चरम बिंदु तक पहुंचने के कगार पर है? उत्तर: "इंटरकनेक्टेड डिजास्टर रिस्क रिपोर्ट 2023" |
|
प्रश्न: किस संस्था के द्वारा एक स्पष्ट 'सिंथेटिक बायोमेडिकल एथेसिव' का विकास किया गया है जो घायल और विच्छेदित ऊतकों को प्रभावी ढंग से सील और मरम्मत कर सकता है? उत्तर: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल |
|
प्रश्न: पर्यावरण और ऊर्जा थिंक-टैंक 'क्लाइमेट रिस्क होराइजन्स' (CRH) ने हाल ही में किस शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की? उत्तर: "ग्रीन हाइड्रोजन: नुकसान और वादे" (Green Hydrogen: Pitfalls & Promises) |
|
प्रश्न: किस कंपनी के द्वारा 26 अक्टूबर, 2023 को भारत के पहले गैसोलीन और डीजल 'संदर्भ ईंधन' (Reference Fuel) का अनावरण किया गया? उत्तर: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) |
|
प्रश्न: राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान- सीएसआईआर ने लखनऊ में अपना 70वाँ वार्षिक दिवस कब मनाया? उत्तर: 25 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: भारत में एयरोस्पेस टैलेंट बेस को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर ने हाल ही में किसके साथ समझौता किया है? उत्तर: एयरबस |
|
प्रश्न: भारतीय मूल के किन दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में योगदान के लिए विज्ञान का राष्ट्रीय पदक प्रदान किया? उत्तर: अशोक गाडगिल और शुब्रा सुरेश |
|
प्रश्न: पुलिस के लिए 5G प्रौद्योगिकी के उपयोग पर राष्ट्रीय हैकथॉन ‘विमर्श 2023’ 25 अक्टूबर, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेट एवं पोटाशयुक्त उर्वरकों पर रबी सीजन 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरों को कब मंजूरी दी? उत्तर: 25 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: एशियाई विकास बैंक (ADB ) ने उच्च गुणवत्ता वाले शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भारत सरकार के शहरी सुधार एजेंडा और कुशल शासन प्रणाली का समर्थन करने के लिए कितने डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है? उत्तर: 40 करोड़ डॉलर |
|
प्रश्न: आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 25 अक्टूबर, 2023 को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (PMKSY-AIBP) के तहत उत्तराखंड की किस परियोजना को शामिल करने की मंजूरी दी? उत्तर: जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना |
|
प्रश्न: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने 25 अक्टूबर, 2023 को आदि महोत्सव का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: गुजरात के अहमदाबाद |
|
प्रश्न: केंद्र सरकार ने किस राज्य/ केंद्र शासित राज्य में गैर-कानूनी गतिविधियां निवारण न्यायाधिकरण का गठन किया है? उत्तर: जम्मू एवं कश्मीर |
|
प्रश्न: पाकिस्तान ने 24 अक्टूबर, 2023 को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया? उत्तर: गौरी |
|
प्रश्न: भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी एंड ट्रेनिंग (NIFPHATT) ने कोच्चि में मत्स्य संपदा जागरूकता अभियान कब आयोजित किया? उत्तर: 23 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: भारत और मलेशिया की सेना के बीच कौन-सा सैन्य अभ्यास 23 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुआ? उत्तर: ‘हरिमऊ शक्ति 2023’ |
|
प्रश्न: 7वां 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव' फोरम 24-25 अक्टूबर, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: सऊदी अरब के रियाद में |
|
प्रश्न: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 24 अक्टूबर, 2023 को इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण कहाँ किया? उत्तर: गांधीनगर जिले के कलोल में |
|
प्रश्न: भारत के किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने ‘अबूधाबी मास्टरः 2023’ प्रतियोगिता में महिलाओं के सिंगल्स का ख़िताब जीता? उत्तर: उन्नति हुडा |
|
प्रश्न: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने किस शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार को ‘दुर्गा भारत सम्मान’ प्रदान किया? उत्तर: पंडित अजय चक्रवर्ती |
|
प्रश्न: केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कस्तूरी कॉटन भारत की वेबसाइट कब लॉन्च की? उत्तर: 21 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: कोटक महिंद्रा बैंक ने अगले प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया है? उत्तर: सिटीग्रुप के पूर्व बैंकर अशोक वासवानी |
|
प्रश्न: ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉरपोरेशन’ (BIMSTEC) के महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: इंद्रमणि पांडे |
|
प्रश्न: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक कब लॉन्च किया? उत्तर: 21 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को हाल ही में अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ स्कूल ने अपने किस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया? उत्तर: 'अवार्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप' |
|
प्रश्न: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ में करीब 23 करोड़ रूपये की लागत से प्रस्तावित नौसेना के शौर्य संग्रहालय का शिलान्यास कब किया? उत्तर: 21 अक्टूबर 2023 |
|
प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 22 अक्टूबर, 2023 को मिशन महिला सारथी का शुभारंभ किया? उत्तर: उत्तर प्रदेश |
|
प्रश्न: भारत के प्राचीन रणनीतिक कौशल को समकालीन सैन्य क्षेत्र में एकीकृत करके सेना में स्वदेशी विमर्श को बढ़ावा देने के लिए 21 अक्टूबर, 2023 को किस परियोजना की शुरुआत की गई? उत्तर: परियोजना ‘उद्भव’ |
|
प्रश्न: पंजाब सरकार ने राज्य को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए कौन-सी पहल शुरू की है? उत्तर: 'होप इनिशिएटिव' |
|
प्रश्न: किस सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम महारत्न कंपनी को आपदा प्रबंधन में असाधारण प्रदर्शन करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा गोल्डन पीकॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया? उत्तर: आरईसी लिमिटेड |
|
प्रश्न: अरुणाचल प्रदेश कैबिनेट ने 18 अक्टूबर, 2023 को राज्य के किस 3 बाघ अभयारण्यों के लिए विशेष बाघ सुरक्षा बल (STPF) के गठन को मंजूरी दी? उत्तर: नामदफा, पक्के और कामलांग |
|
प्रश्न: भारतीय वायु सेना ने 18 अक्टूबर, 2023 को बंगाल की खाड़ी में किस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया? उत्तर: ब्रह्मोस |
|
प्रश्न: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 19 अक्टूबर, 2023 को त्रिपुरा में रोजगार और ‘रोजगार लायक क्षमता’ बढ़ाने के उद्देश्य से किस परियोजना का उद्घाटन किया? उत्तर: ‘हार्टलैंड त्रिपुरा’ |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों का शुभारंभ कब किया? उत्तर: 19 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: 22 से 28 अक्टूबर, 2023 को चौथे एशियाई पैरा खेलों का आयोजन कहाँ किया जाएगा? उत्तर: चीन के हांगझू |
|
प्रश्न: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने आगामी एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने के लिए 17 खेल स्पर्धाओं के कुल कितने खिलाड़ियों को मंजूरी दी है? उत्तर: 303 |
|
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कब प्रदान किए? उत्तर: 17 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में इंडियास्किल्स 2023-24 प्रतियोगिता का शुभारंभ कब किया? उत्तर: 17 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 17 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में किस वेब पोर्टल को लॉन्च किया? उत्तर: 'अपना चंद्रयान' |
|
प्रश्न: रक्षा मंत्रालय ने 17 अक्टूबर, 2023 को पहले भारतीय तटरक्षक प्रशिक्षण जहाज के निर्माण के लिए किसके साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: मझगांव डॉक एंड शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 अक्टूबर, 2023 को ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: मुंबई |
|
प्रश्न: किस ओलंपिक खेल में बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश को शामिल किया जाएगा? उत्तर: लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स 2028 |
|
प्रश्न: किस देश के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मार्टी अहतिसारी का 16 अक्टूबर, 2023 को निधन हो गया? उत्तर: फ़िनलैंड |
|
प्रश्न: वैश्विक स्तर पर भूख की समस्या का समाधान करने के लिए प्रति वर्ष विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 16 अक्टूबर |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर, 2023 को किस नाम से एक नए गरबा गाने को जारी किया है? उत्तर: ‘माडी’ |
|
प्रश्न: भारत-ब्रिटेन 2+2 विदेश एवं रक्षा संवाद 16 अक्टूबर, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने नई दिल्ली में ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड (evreadyindia.org) कब लॉन्च किया? उत्तर: 16 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: भारत के किस खिलाड़ी ने हाल ही में फिडे विश्व जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीता? उत्तर: रौनक साधवानी |
|
प्रश्न: दिल्ली में ‘वेदांता हाफ मैराथन’ का आयोजन कब किया गया? उत्तर: 15 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अक्टूबर, 2023 को 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: मुंबई |
|
प्रश्न: भारत और श्रीलंका के बीच 40 वर्ष बाद 14 अक्टूबर, 2023 को फिर से कहाँ नौका सेवा शुरू हुई? उत्तर: नागपट्टिनम और कांकेसंतुरई |
|
प्रश्न: स्किल इंडिया ने 15 अक्टूबर, 2023 को खुदरा विक्रेता कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की? उत्तर: कोका-कोला इंडिया |
|
प्रश्न: 9वें संसदीय अध्यक्षों का शिखर सम्मेलन (पी20 शिखर सम्मेलन)13- 14 अक्टूबर, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 14 अक्टूबर, 2023 को किस राज्य के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया? उत्तर: नगालैंड |
|
प्रश्न: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 15 अक्टूबर, 2023 को किस राज्य में 16 स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया? उत्तर: असम |
|
प्रश्न: वित्त मंत्रालय ने 12 अक्टूबर, 2023 को रेलवे से जुड़ी किन दो कंपनियों को नवरत्न कंपनी का दर्जा दिया है? उत्तर: राइट्स लिमिटेड (RITES Ltd) और इरकॉन (IRCON) |
|
प्रश्न: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के साथ मिशन लाइफ के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कब किया? उत्तर: 2 से 8 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा 11-13 अक्टूबर, 2023 तक 8वां ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन 2023 (BRICS ICC 2023) कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: 10-13 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) द्वारा 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस (ASC) कहां आयोजित की गई? उत्तर: कोच्चि |
|
प्रश्न: कृषि अनुसंधान संगठन आईसीएआर-आईएआरआई ने स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए 13 अक्टूबर, 2023 को किस शैक्षिक संस्था के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? उत्तर: आईआईटी कानपुर |
|
प्रश्न: 12-13 अक्टूबर, 2023 को भारत की अध्यक्षता में जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (FMCBG) की चौथी बैठक कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: मराकेश, मोरक्को |
|
प्रश्न: केंद्रीय मत्स्य-पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने 13 अक्टूबर, 2023 को सागर परिक्रमा के 10वें चरण की शुरुआत कहाँ की? उत्तर: चेन्नई |
|
प्रश्न: किस भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बैडमिंटन की बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है? उत्तर: सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी |
|
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर एक स्वतंत्र अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना को मंजूरी दी? उत्तर: महाराष्ट्र |
|
प्रश्न: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेतु बंधन योजना के तहत किस राज्य के लिए हाल ही में 7 पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी? उत्तर: अरुणाचल प्रदेश |
|
प्रश्न: भारत ने इजराइल से लौटने के इच्छुक अपने नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए कौन-सा ऑपरेशन शुरू किया है? उत्तर: ‘ऑपरेशन अजय’ |
|
प्रश्न: एशियाई विकास बैंक ने कई बीमारियों के टीकों के उत्पादन के लिए किस देश को 338 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करने की घोषणा की? उत्तर: बांग्लादेश |
|
प्रश्न: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) की कार्यकारी समिति की 51वीं बैठक 12, अक्टूबर 2023 कोकहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समिति ने 285 करोड़ रुपये की कितनी परियोजनाओं को मंजूरी दी है? उत्तर: 7 परियोजनाओं |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12, अक्टूबर 2023 को उत्तराखंड के किस जिले में 4200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया? उत्तर: पिथौरागढ़ |
|
प्रश्न: भारतीय तटरक्षक ने नेशनल मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू बोर्ड (NMSAR) की 21वीं बैठक 12, अक्टूबर 2023 को कहाँ आयोजित की? उत्तर: कोलकाता |
|
प्रश्न: मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 10 अक्टूबर |
|
प्रश्न: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार देश के सबसे अमीर भारतीय कौन बन गए हैं? उत्तर: मुकेश अंबानी |
|
प्रश्न: तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन को भारत के किस विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है ? उत्तर: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय |
|
प्रश्न: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने किसे कंपनी का निदेशक (औद्योगिक प्रणाली एवं उत्पाद) नियुक्त किया है? उत्तर: बानी वर्मा |
|
प्रश्न: संस्कृति मंत्रालय ने विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता के लिए देश भर में कितने स्थलों को चिन्हित किया है? उत्तर: 449 |
|
प्रश्न: इज़राइल ने हमास के खिलाफ जारी लड़ाई को क्या नाम दिया है? उत्तर: ‘ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड’ (Operation Iron Sword) |
|
प्रश्न: पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 10 अक्टूबर, 2023 को झारखंड में किस कार्यक्रम का शुभारंभ किया? उत्तर: ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम |
|
प्रश्न: एकदिवसीय विश्व कप में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ कौन बन गए हैं? उत्तर: ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर |
|
प्रश्न: कानून एवं न्याय मंत्रालय के सहयोग से 9 अक्टूबर, 2023 को प्रथम राष्ट्रीय ‘बॉर व बेंच’ बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शहरी सहकारी बैंकों (UCB) के लिए स्वर्ण ऋण (Gold Loan) की मौद्रिक सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है ? उत्तर: 4 लाख रुपये |
|
प्रश्न: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 9 अक्टूबर, 2023 को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (2023) किसे दिए जाने की घोषणा की है? उत्तर: अमेरिका की क्लाउडिया गोल्डिन |
|
प्रश्न: पूसा संस्थान द्वारा ‘अनुसूचित जाति उप योजना' के अंतर्गत ‘कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण' कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: मेरठ के सकौती ग्राम |
|
प्रश्न: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 9 अक्टूबर, 2023 को राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 'रोजगार प्रयाग पोर्टल' लॉन्च किया? उत्तर: उत्तराखंड |
|
प्रश्न: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत प्रणाली आधारित स्वचालित 'अवस्था धारक' प्रमाणपत्र ('Status Holder' certificate) का अनावरण कब किया? उत्तर: 9 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: भारत और तंजानिया ने 9 अक्टूबर, 2023 को दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कितने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: 6 |
|
प्रश्न: एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) ने किस राज्य में 810 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर फोटोवोल्टिक विद्युत परियोजना प्राप्त की है? उत्तर: राजस्थान |
|
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने किस क्रिकेटर को वनडे क्रिकेट विश्व कप- 2023 के लिए ग्लोबल एंबेसडर नियुक्त किया है? उत्तर: सचिन तेंदुलकर |
|
प्रश्न: केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर 2023 को 52वीं जीएसटी परिषद की बैठक कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: केंद्रीय आयुष, बंदरगाह, शिपिंग एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 7 अक्टूबर 2023 को आयुर्वेदिक अस्पताल का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: असम के माजुली |
|
प्रश्न: सागर परिक्रमा का 9वां चरण तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के तिरुवंदनई से कब शुरू किया गया? उत्तर: 7 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: भारतीय वायु सेना ने अपना 91वां स्थापना दिवस कब मनाया? उत्तर: 8 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने 7 अक्टूबर, 2023 को झारखंड के जमशेदपुर में किस महोत्सव का उद्घाटन किया? उत्तर: आदि महोत्सव |
|
प्रश्न: अमेजन ने 6 अक्टूबर, 2023 को अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च किया, जिसे कंपनी ने क्या नाम दिया है? उत्तर: 'प्रोजेक्ट कुइपर' |
|
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, उनके परिवार और कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आने वाले पेंशनभोगियों के लिए नकद रहित स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का निर्णय लिया है? उत्तर: तेलंगाना |
|
प्रश्न: चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में, भारतीय दल ने कुल कितने पदक जीते? उत्तर: 107 पदक |
|
प्रश्न: पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) ट्रैवल मार्ट के 46वें संस्करण का आयोजन 4-6 अक्टूबर, 2023 को कहाँ किया गया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: भारत ने 8 अक्टूबर, 2023 को इलेक्ट्रिकल इंटरकनेक्शन, हरित और स्वच्छ हाइड्रोजन तथा बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं? उत्तर: सऊदी अरब |
|
प्रश्न: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 6 अक्टूबर, 2023 को केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि (CIRF) के तहत हिमाचल प्रदेश के किन क्षेत्रों के लिए 154.25 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी? उत्तर: ऊना और कांगड़ा |
|
प्रश्न: किस राज्य में 6 अक्टूबर, 2023 को मुख्यमंत्री नाश्ता योजना शुरू की गई है? उत्तर: तेलंगाना |
|
प्रश्न: किस सुप्रसिद्ध रंगकर्मी को हाल ही में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का निदेशक नियुक्त किया गया है? उत्तर: चितरंजन त्रिपाठी |
|
प्रश्न: स्वीडिश अकादमी ने 6 अक्टूबर, 2023 को किसे वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की? उत्तर: ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिश मोहम्मदी |
|
प्रश्न: किस देश को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया? उत्तर: भारत |
|
प्रश्न: मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने 4 अक्टूबर, 2023 को कौन सा दिवस मनाया? उत्तर: विश्व पशु दिवस 2023 |
|
प्रश्न: हाल ही में किस भारतीय संस्थान ने 600 मिलियन डॉलर के भारत-जापान फंड (IJF) को लांच करने के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC ) के साथ साझीदारी की? उत्तर: राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना फंड (NIIF) |
|
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 4 अक्टूबर, 2023 को किस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन को मंजूरी दी? उत्तर: तेलंगाना राज्य में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय |
|
प्रश्न: स्वीडिश अकादमी ने वर्ष 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे दिए जाने की घोषणा की है? उत्तर: नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे (Jon Fosse) |
|
प्रश्न: भारत ने डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ 5 अक्टूबर, 2023 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं? उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात |
|
प्रश्न: भारतीय मूल की किस प्रोफेसर को विज्ञान के क्षेत्र में नीदरलैंड्स के सर्वोच्च सम्मान, स्पिनोजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? उत्तर: डॉक्टर जोयीता गुप्ता |
|
प्रश्न: भारत सरकार ने किस संगठन को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA) 1967 की धारा 3(1) के अंतर्गत एक ‘विधिविरुद्ध संगठन’ (Unlawful Association) घोषित कर दिया है? उत्तर: जम्मू एवं कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (JKDFP) |
|
प्रश्न: 5 अक्टूबर, 2023 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान और मात्स्यिकी कॉलेजों का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: दतिया |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर, 2023 को 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्वच्छ पेयजल जैसे क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कहाँ किया? उत्तर: मध्य प्रदेश के जबलपुर |
|
प्रश्न: देश के पहले सोलर रूफ साइकिलिंग ट्रैक का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया? उत्तर: हैदराबाद |
|
प्रश्न: हंगरी मूल की अमेरिकी प्रोफेसर कातलिन कारिको और अमेरिका के प्रोफेसर ड्रीयू वाइजमैन को किस क्षेत्र में वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया? उत्तर: चिकित्सा |
|
प्रश्न: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2 अक्टूबर, 2023 को मलेरिया की दूसरी वैक्सीन R21/Matrix-M को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को किसने विकसित किया है? उत्तर: ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी |
|
प्रश्न: बिहार सरकार ने जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट कब जारी की? उत्तर: 2 अक्टूबर, 2023 |
|
प्रश्न: महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष 2 अक्टूबर, 2023 को कौन-सा दिवस मनाया जाता है? उत्तर: अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे




