वनलाइनर करेंट अफेयर्स - सितंबर 2023
|
प्रश्न: भारत और अमेरिका के बीच 26 सितंबर, 2023 को 22 अंतरसत्रीय संवाद कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: वाशिंगटन |
|
प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम ने भारत में जलवायु निवेश के लिए वित्तीय संसाधनों पर एक रिपोर्ट कब जारी की है? उत्तर: 26 सितंबर, 2023 |
|
प्रश्न: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एक नये हाइड्रोजन हब (पोर्ट बोनीथॉन हाइड्रोजन हब) को विकसित करने के लिए कितने अमेरिकी डॉलर की फंडिंग की घोषणा की? उत्तर: 6.42 करोड़ |
|
प्रश्न: दवा कंपनी 'सिप्ला लिमिटेड' ने 26 सितंबर, 2023 को किस राज्य में अस्पतालों और फार्मेसियों को अपनी महत्वपूर्ण दवाओं के वितरण के लिए ड्रोन-संचालित डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा की? उत्तर: हिमाचल प्रदेश |
|
प्रश्न: किस संस्था ने 26 सितंबर, 2023 को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की? उत्तर: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) |
|
प्रश्न: किस प्रसिद्ध अभिनेत्री को वर्ष 2021 के लिए 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा? उत्तर: वहीदा रहमान |
|
प्रश्न: रक्षा मंत्री ने 26 सितंबर, 2023 को 13वें हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन [13th Indo-Pacific Armies Chiefs’ Conference (IPACC)] का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: 22 से 24 सितंबर, 2023 तक देश में पहली बार मोटोजीपी भारत का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट |
|
प्रश्न: 24 सितंबर, 2023 को विश्व नदी दिवस मनाया गया। नदियों के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष विश्व नदी दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: सितंबर के चौथे रविवार |
|
प्रश्न: भारतीय मूल की किस ब्रिटिश लेखिका के पहले उपन्यास 'वेस्टर्न लेन' को बुकर पुरस्कार 2023 के लिए शार्टलिस्ट किया गया है? उत्तर: चेतना मारू |
|
प्रश्न: केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 24 सितंबर, 2023 को अरुणाचल प्रदेश के किस हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया? उत्तर: तेजु हवाई अड्डे |
|
प्रश्न: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए किस सम्मेलन का आयोजन 23 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में किया गया? उत्तर: 'अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर, 2023 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कहाँ किया? उत्तर: वाराणसी |
|
प्रश्न: आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, टी20आई और वनडे) में शीर्ष रैंकिंग पर कौन-सा देश पहुच गया है? उत्तर: भारत |
|
प्रश्न: 22 सितंबर, 2023 को 3 मैचों की एक-दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने किस देश को 5 विकेट से हराया? उत्तर: ऑस्ट्रेलिया |
|
प्रश्न: नागोर्नो-काराबाख में युद्धविराम के रूसी प्रस्ताव पर किन दो देशों की सेना ने सहमति व्यक्त की है? उत्तर: अजरबैजान और आर्मेनिया |
|
प्रश्न: भारत की जी-20 अध्यक्षता में अवसंरचना कार्यसमूह की चौथी बैठक 21- 22 सितंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: मध्यप्रदेश के खजुराहो |
|
प्रश्न: भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित किस युद्धपोत ने 20 से 21 सितंबर 2023 तक रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों के साथ पहले त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया? उत्तर: आईएनएस सह्याद्री |
|
प्रश्न: भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने 21 सितंबर, 2023 को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित हो रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कौन-सा पदक जीता? उत्तर: कांस्य |
|
प्रश्न: प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 21 सितंबर |
|
प्रश्न: किसे हाल ही में सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष और इसके गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया? उत्तर: अभिनेता सुरेश गोपी |
|
प्रश्न: 21 सितंबर, 2023 को किस भरतनाट्यम नृत्यांगना का नई दिल्ली में निधन हो गया? उत्तर: सरोजा वैद्यनाथन |
|
प्रश्न: किस भारतीय तटरक्षक प्रदूषण नियंत्रण जहाज ने 20 सितंबर, 2023 को थाईलैण्ड के खरोंग तोई बंदरगाह पर ‘पल्यूशन रिस्पान्स टेबल-टॉप’ अभ्यास और प्रदर्शन किया? उत्तर: 'समुद्र प्रहरी' |
|
प्रश्न: किस संस्था ने 21 सितंबर, 2023 को "लो पावर स्मॉल-रेंज के एफएम रेडियो प्रसारण से संबंधित मुद्दों" के बारे में अपनी सिफारिशें जारी की हैं? उत्तर: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) |
|
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 21 सितंबर, 2023 को पहली उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: ग्रेटर नोएडा में |
|
प्रश्न: आईसीसी द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में किस भारतीय गेंदबाज को एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्रदान किया गया है? उत्तर: मोहम्मद सिराज |
|
प्रश्न: किस संस्था ने वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अनुमान को 6.4 प्रतिशत से घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया? उत्तर: एशियाई विकास बैंक (ADB) |
|
प्रश्न: किस देश में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों के बीच भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए भारत सरकार ने 20 सितंबर, 2023 को परामर्श जारी किया है? उत्तर: कनाडा |
|
प्रश्न: चुनाव आयोग ने 20 सितंबर, 2023 को युवाओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए चुनाव आयोग और प्राण कॉमिक्स की संयुक्त पहल वाली पुस्तक किस शीर्षक नाम से शुरू की है? उत्तर: ‘चाचा चौधरी और चुनावी दंगल’ |
|
प्रश्न: केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने 20 सितंबर, 2023 को मत्स्य पालन विभाग की वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (ACBP) का शुभारंभ कहाँ किया? उत्तर: नई दिल्ली में |
|
प्रश्न: लोकसभा ने 20 सितंबर, 2023 को 128वां संविधान संशोधन विधेयक पारित किया। प्रस्तावित विधेयक में महिलाओं के लिए लोक सभा और राज्य विधानसभाओं की कुल सीटों में से एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। इस विधेयक का अन्य नाम क्या है? उत्तर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम |
|
प्रश्न: 19 सितंबर, 2023 से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई है, पुराने संसद भवन को किस नाम से जाना जाएगा? उत्तर: 'संविधान सदन' |
|
प्रश्न: भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (FWG) की चौथी और अंतिम बैठक 18 –19 सितंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: रायपुर (छत्तीसगढ़) में |
|
प्रश्न: केंद्र सरकार ने भारत की कम लागत वाली किस एयरलाइन को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी है? उत्तर: ‘अकासा एयर’ |
|
प्रश्न: 18 सितंबर, 2023 को डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन कहाँ किया गया? उत्तर: दिल्ली विश्वविद्यालय में |
|
प्रश्न: भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में कितने मानक क्लब स्थापित किए गए हैं? उत्तर: 6,467 |
|
प्रश्न: भारतीय निशानेबाज निश्चल ने 18 सितंबर, 2023 को रियो डी जेनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल स्पर्द्धा में कौन-सा पदक जीता? उत्तर: रजत |
|
प्रश्न: भारतीय पुरुष हॉकी टीमअंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की नवीनतम विश्व रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गई है? उत्तर: तीसरे |
|
प्रश्न: भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) ने 18 सितंबर, 2023 को अपने बेड़े में उन्नत उड़ान निरीक्षण प्रणाली से लैस कौन-से दो नए प्रकार के विमान शामिल किए हैं? उत्तर: B-360 |
|
प्रश्न: रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक 18 सितंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: नई दिल्ली |
|
प्रश्न: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारत की G20 प्रेसीडेंसी पर किस नाम से एक ई-बुक का अनावरण किया? उत्तर: "पीपल्स G20" |
|
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं ने 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को लागू करने पर कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कब एक घोषणा-पत्र को अपनाया? उत्तर: 18 सितंबर 2023 को |
|
प्रश्न: 18 अगस्त, 2023 को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल होने वाला भारत का 42वां स्थल कौन है? उत्तर: कर्नाटक के ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ |
|
प्रश्न: 17 सितंबर, 2023 को भारत ने किस देश को 10 विकेट से हराकर एशिया कप क्रिकेट जीत लिया है? उत्तर: श्रीलंका |
|
प्रश्न: किस भारतीय निशानेबाज ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता? उत्तर: एलावेनिल वेलारिवन |
|
प्रश्न: वित्तीय समावेशन के लिए चौथी जी20 वैश्विक साझीदारी (GPFI) बैठक 14 से 16 सितंबर, 2023 तक कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: मुंबई में |
|
प्रश्न: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 29वां विश्व ओजोन दिवस कब मनाया? उत्तर: 16 सितंबर, 2023 को |
|
प्रश्न: उपराष्ट्रपति ने 16 सितंबर, 2023 को प्रदर्शन कला के क्षेत्र के कितने कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किए? उत्तर: 84 कलाकारों को |
|
प्रश्न: 17 सितंबर, 2023 को ट्रांसजेंडरों के लिए भारत की पहली समर्पित ओपीडी का उद्घाटन कहाँ किया गया? उत्तर: डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (नई दिल्ली) |
|
प्रश्न: केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को दिए जाने वाले ऋण पर कितने प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी? उत्तर: 8 प्रतिशत |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती पर किस योजना का शुभारंभ किया? उत्तर: विश्वकर्मा योजना |
|
प्रश्न: 17 सितंबर, 2023 को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 41वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन है? उत्तर: शांतिनिकेतन |
|
प्रश्न: 14 सितंबर, 2023 को भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को किस क्रेडिट कार्ड कंपनी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है? उत्तर: मास्टरकार्ड इंडिया |
|
प्रश्न: 15 सितंबर, 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कार्यवाहक निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: राहुल नवीन |
|
प्रश्न: ओजोन परत के संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 16 सितंबर |
|
प्रश्न: प्रसार भारती के दो प्रभागों में से एक दूरदर्शन (DD) ने अपना 64वां स्थापना दिवस कब मनाया? उत्तर: 15 सितंबर, 2023 |
|
प्रश्न: हाल ही में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के एक मोबाइल एप्लिकेशन ऐप 'सरपंच संवाद' का अनावरण कहाँ किया गया? उत्तर: गुवाहाटी |
|
प्रश्न: सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने 15 सितंबर, 2023 को एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के तहत 'विज्ञान ज्ञान सम्मेलन कार्यक्रम' का आयोजन कहाँ किया? उत्तर: नई दिल्ली में |
|
प्रश्न: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 15 सितंबर, 2023 को कहाँ से अखिल भारतीय स्वच्छता पखवाड़ा - "स्वच्छता ही सेवा-2023" अभियान का शुभारंभ किया? उत्तर: जयपुर |
|
प्रश्न: नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने 15 सितंबर, 2023 को कृषि सांख्यिकी आंकड़ों से संबंधित किस पोर्टल का शुभारंभ किया? उत्तर: एकीकृत पोर्टल (यूपीएजी पोर्टल) |
|
प्रश्न: दक्षिणी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक 15 सितंबर, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: केरल के तिरुवनंतपुरम में |
|
प्रश्न: 14-19 सितंबर, 2023 तक चलने वाले आईएसएसएफ (ISSF) राइफल और पिस्टल निशानेबाजी विश्व कप कहाँ आयोजित किया जा रहा है? उत्तर: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में |
|
प्रश्न: 13 सितंबर, 2023 को जारी 2023 टाइम 100 नेक्स्ट: द इमर्जिंग लीडर्स शेपिंग द वर्ल्ड सूची में किस भारतीय महिला क्रिकेटर को स्थान दिया गया है? उत्तर: हरमनप्रीत कौर |
|
प्रश्न: भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने 14 सितंबर, 2023 को किस देश के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली? उत्तर: सिंगापुर |
|
प्रश्न: केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला ने 14 सितंबर, 2023 को आईसीएआर-सीआईबीए (आईसीएआर-केंद्रीय खारा जल मत्स्य पालन संस्थान) झींगा किसान सम्मेलन- 2023 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: गुजरात के नवसारी कृषि विश्वविद्यालय |
|
प्रश्न: केंद्र सरकार ने 14 सितंबर, 2023 को किन राज्यों के किसानों के लिए फसल वर्ष 2023-24 में अफीम पोस्त की खेती के संबंध में लाइसेंस की वार्षिक लाइसेंसिंग नीति की घोषणा की है? उत्तर: मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश |
|
प्रश्न: भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ओआईएमएल (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर लीगल मेट्रोलॉजी) प्रमाण-पत्र जारी करने वाला विश्व का कौन-सा देश बन गया है? उत्तर: 13वां |
|
प्रश्न: किस भारतीय संस्था ने 14 सितंबर, 2023 को "उभरती प्रौद्योगिकियों के युग में डिजिटल समावेशन" पर एक परामर्श पत्र जारी किया है? उत्तर: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 सितंबर, 2023 को बीपीसीएल की बीना रिफाइनरी में डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल परिसर और रिफाइनरी विस्तार परियोजना की आधारशिला कहाँ रखी? उत्तर: मध्य प्रदेश के बीना में |
|
प्रश्न: आईसीसी द्वारा 13 सितंबर, 2023 को जारी वनडे रैंकिंग में किस भारतीय बल्लेबाज को दूसरे स्थान पर रखा गया है ? उत्तर: शुभमन गिल |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (एसईसीआई) में निदेशक (वित्त) किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: जोशीत रंजन सिकिदर |
|
प्रश्न: भारत को वायुसेना के लिए 13 सितंबर, 2023 को किस देश से पहला C-295 MW परिवहन विमान मिला? उत्तर: स्पेन |
|
प्रश्न: 7,210 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ चार वर्ष (2023 से आगे) के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में ई-कोर्ट परियोजना चरण-3 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से कब मंजूरी दी गई? उत्तर: 13 सितंबर, 2023 |
|
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्किल इंडिया डिजिटल (एसआईडी) का शुभारम्भ कब किया? उत्तर: 13 सितंबर, 2023 |
|
प्रश्न: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 13 सितंबर, 2023 को स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली विकसित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है? उत्तर: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड |
|
प्रश्न: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 13 सितंबर, 2023 को ‘आयुष्मान भव’ अभियान के साथ-साथ आयुष्मान भव पोर्टल का शुभारंभ कहाँ किया? उत्तर: गांधीनगर |
|
प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए किस योजना के विस्तार को मंजूरी दी? उत्तर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) |
|
प्रश्न: एएफसी फुटबॉल अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर में 12 सितंबर, 2023 को भारत को किस देश ने हराया? उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात |
|
प्रश्न: किस राज्य सरकार ने 12 सितंबर, 2023 को 20,000 से एक लाख की आबादी वाले 100 सबसे पिछड़े शहरी निकायों में ‘आकांक्षी शहर योजना’ (एस्पिरेशनल सिटी स्कीम) लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी? उत्तर: उत्तर प्रदेश |
|
प्रश्न: किस मंत्रालय ने हाल ही में विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 248 स्वच्छता अभियान संचालित किये? उत्तर: जल शक्ति मंत्रालय |
|
प्रश्न: केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 सितंबर, 2023 को 141 पीएम श्री स्कूलों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की आधारशिला कहाँ रखी? उत्तर: देहरादून |
|
प्रश्न: 12 सितंबर, 2023 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एलएसी (LAC) के निकट किस संगठन द्वारा बनाई गई 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं? उत्तर: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) |
|
प्रश्न: बांग्लादेश ने 3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के 10 एयरबस विमानों की खरीद के लिए किस देश के साथ समझौता किया है? उत्तर: फ्रांस |
|
प्रश्न: भारत ऊर्जा सहित 8 क्षेत्रों में सहयोग पर 11 सितंबर, 2023 को किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: सऊदी अरब |
|
प्रश्न: यूएस ओपन टेनिस-2023 टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब किसने जीता? उत्तर: अमरीका की कोको गॉफ |
|
प्रश्न: यूएस ओपन टेनिस 2023 पुरुष सिंगल में नोवाक जोकोविच ने किसे हराकर अपना 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता? उत्तर: डेनियल मेदवेदेव |
|
प्रश्न: 5-8 सितंबर, 2023 को एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19 वीं बैठक (एचएसीजीएएम) कहाँ आयोजित की गई? उत्तर: इस्तांबुल, तुर्किये |
|
प्रश्न: हाल ही में भारत और फ्रांस की नौसेना के किस द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का दूसरा चरण अरब सागर में आयोजित किया गया? उत्तर: वरुण (Varuna-23) |
|
प्रश्न: 9 सितंबर, 2023 को जी20 का स्थायी सदस्य कौन बन गया है? उत्तर: अफ्रीकी संघ |
|
प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर किस देश को जी20 की अध्यक्षता सौंपी? उत्तर: ब्राजील |
|
प्रश्न: थाईलैंड के चियांग माई में आयोजित 49वें किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल में इराक ने किस देश को हराया? उत्तर: भारत |
|
प्रश्न: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की कौन-सी फिल्म पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसका गाना 5 सितंबर, 2023 को टाइम्स स्क्वायर पर लॉन्च किया गया है? उत्तर: 'द वैक्सीन वॉर' |
|
प्रश्न: फिजियोथेरेपिस्टों का सम्मान और गठिया के बारे जागरूकता के लिए प्रति वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (विश्व पीटी दिवस) कब मनाया जाता है? उत्तर: 8 सितंबर |
|
प्रश्न: हाल ही में किस देश के सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में गर्भपात को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया? उत्तर: मैक्सिको |
|
प्रश्न: नैसकॉम के नए चेयरमेन हाल ही में किन्हें चुना गया है? उत्तर: राजेश नांबियार |
|
प्रश्न: किस देश ने 7 सितंबर, 2023 को 'मून स्नाइपर' चंद्र लैंडर SLIM को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया? उत्तर: जापान |
|
प्रश्न: भारत ने 6 सितंबर, 2023 को कोरिया के प्यांगयांग में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कौन-सा पदक जीता? उत्तर: कांस्य |
|
प्रश्न: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 6 सितंबर, 2023 को किन राज्यों के औद्योगिक विकास योजना (आईडीएस), 2017 के लिए 1164.53 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है? उत्तर: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड |
|
प्रश्न: कैबिनेट ने 6 सितंबर, 2023 को बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के विकास के लिए किस योजना को मंजूरी दी? उत्तर: व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना |
|
प्रश्न: 6 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश की पहली सोलर सिटी का लोकार्पण कहाँ किया? उत्तर: सांची |
|
प्रश्न: भारत की किस धाविका को 12 महीनों के लिए NADA द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है? उत्तर: हिमा दास |
|
प्रश्न: जल जीवन मिशन (जेजेएम) 4 वर्षों में कितने ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन लगाने की उपलब्धि पाई है? उत्तर: 13 करोड़ |
|
प्रश्न: निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) ने 5 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में कौन-सा स्थापना दिवस मनाया? उत्तर: 7वां |
|
प्रश्न: भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने किसके सहयोग से 5 सितंबर, 2023 को जी20 पर्यटन और एसडीजी डैशबोर्ड का अनावरण किया? उत्तर: संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) |
|
प्रश्न: नई दिल्ली में "भारत में हरित हाइड्रोजन पायलट" पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कब किया गया? उत्तर: 5 सितंबर, 2023 |
|
प्रश्न: किस संस्था ने 5 सितंबर, 2023 को “एफएम रेडियो प्रसारण से संबंधित मुद्दों” पर अपनी सिफारिशें जारी की हैं? उत्तर: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) |
|
प्रश्न: मोहन बागान ने 3 सितंबर, 2023 को किसे हराकर डूरंड कप 2023 की ट्रॉफी जीत ली है? उत्तर: ईस्ट बंगाल |
|
प्रश्न: हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ किन्हें नियुक्त किया गया है? उत्तर: दीपक गुप्ता |
|
प्रश्न: भारतीय वायु सेना ने 4 सितंबर, 2023 किस वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास को शुरू किया है? उत्तर: त्रिशूल |
|
प्रश्न: पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 4 सितंबर, 2023 को किस बंदरगाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया? उत्तर: विशाखापत्तनम |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किस देश को हराकर पुरुष हॉकी5 एशिया कप जीता? उत्तर: पाकिस्तान |
|
प्रश्न: हाल ही में मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किस युद्धपोत का जलावतरण किया गया? उत्तर: युद्धपोत 'महेंद्रगिरि |
|
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय नागरिक सर्वेक्षण के अनुसार, किस देश की आधी से अधिक आबादी "बहुआयामी रूप से असुरक्षित" है? उत्तर: श्रीलंका |
|
प्रश्न: मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने 2 सितंबर, 2023 को तमिलनाडु में किस पार्क की स्थापना के लिए आधारशिला रखी? उत्तर: बहुउद्देश्यीय समुद्री शैवाल पार्क |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे




