वनलाइनर करेंट अफेयर्स - सितंबर 2026
|
प्रश्न: विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026 कब मनाया जाता है एवं इस वर्ष की थीम क्या रही? उत्तर: प्रतिवर्ष 17 सितंबर को; थीम थी ‘गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल’ (Safe Care for Noncommunicable Diseases) |
|
प्रश्न: 100-सप्ताह के ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत राष्ट्रव्यापी ‘राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ कब शुरू हुआ? उत्तर: 18 सितंबर, 2026 को |
|
प्रश्न: 14-18 सितंबर, 2026 को BIMSTEC ऊर्जा केंद्र ने विद्युत क्षेत्र की नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों पर पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया? उत्तर: बेंगलुरु में |
|
प्रश्न: सेमिकॉन इंडिया 2026 के संदर्भ में चर्चा में रही ‘ओडिशा सिलिकॉन वैली’ कहाँ विकसित की जाएगी? उत्तर: कटक के निकट नरज में 870 एकड़ क्षेत्र में |
|
प्रश्न: 17 सितंबर, 2026 को SCO के आर्थिक एवं विदेश व्यापार मंत्रियों की 25वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई? उत्तर: दुशांबे, ताजिकिस्तान में |
|
प्रश्न: 16-17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भारत-नेपाल अंतर-सरकारी उप-समिति (IGSC) की बैठक का प्रमुख उद्देश्य क्या था? उत्तर: बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार एवं व्यापार-संबंधी मुद्दों की समीक्षा करना तथा द्विपक्षीय व्यापार और पारगमन को अधिक सुगम बनाना था |
|
प्रश्न: गल्फूड 2027 में भारत की क्या भूमिका होगी और इसका आयोजन कब होगा? उत्तर: भारत लगातार दूसरी बार आधिकारिक भागीदार देश होगा और गल्फूड 2027 का आयोजन 15 से 19 मार्च, 2027 तक UAE में होगा |
|
प्रश्न: स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान कब आयोजित किया जा रहा है और इसकी थीम क्या है? उत्तर: यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है |
|
प्रश्न: 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन कहां हुआ और भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया? उत्तर: 69वां CPC केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ और भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया |
|
प्रश्न: सेमीकॉन इंडिया 2026 का आयोजन कब और कहां किया गया तथा इसकी थीम क्या है? उत्तर: इसका आयोजन 17 से 19 सितंबर, 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में ‘सिलिकॉन से सिस्टम: इकोसिस्टम का निर्माण’ थीम के साथ किया गया |
|
प्रश्न: वर्ष 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए किस अभिनेता का चयन किया गया? उत्तर: वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग |
|
प्रश्न: ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर भारत ने कौन-से दो प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए? उत्तर: भारत ने इंडियाज नेट जीरो पोर्टल और राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (NAPCC) डैशबोर्ड लॉन्च किए |
|
प्रश्न: मेटा ने बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) से संबंधित रिपोर्टिंग व्यवस्था में क्या नया कदम उठाया है? उत्तर: मेटा अब CSAM से संबंधित रिपोर्टें अमेरिकी एजेंसी NCMEC के साथ-साथ भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से सीधे साझा करेगा |
|
प्रश्न: अगस्त 2026 में भारत की श्रम बल भागीदारी दर और बेरोजगारी दर कितनी रही? उत्तर: अगस्त 2026 में श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 55.6% हुई, जबकि कुल बेरोजगारी दर घटकर 5.0% रही |
|
प्रश्न: 78वें प्राइमटाइम एमी पुरस्कार 2026 में किस सीरीज ने सर्वाधिक पुरस्कार जीते? उत्तर: ‘विडोज़ बे’ ने 6 पुरस्कार जीतकर 78वें प्राइमटाइम एमी पुरस्कार समारोह में सर्वाधिक सफलता हासिल की |
|
प्रश्न: विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026 की थीम क्या है और भारत इसकी मेजबानी किस विशेष संदर्भ में कर रहा है? उत्तर: इसकी थीम “चक्रीय अर्थव्यवस्था: जन और समृद्धि के लिए संक्रमण” है तथा भारत पहली बार दक्षिण एशिया में इस मंच की मेजबानी कर रहा है |
|
प्रश्न: भारत और मर्कोसुर ने सितंबर 2026 में किस समझौते के विस्तार के लिए वार्ता शुरू की? उत्तर: भारत और मर्कोसुर ने अपने मौजूदा वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (PTA) के विस्तार के लिए वार्ता शुरू की |
|
प्रश्न: विशेष अभियान 6.0 का मुख्य फोकस क्या है और यह कब चलाया जाएगा? उत्तर: इसका मुख्य फोकस ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान पर है तथा यह 2-31 अक्टूबर, 2026 तक चलाया जाएगा |
|
प्रश्न: थैलियम कॉपर सेलेनाइड में पहचाने गए तरंग-सदृश ऊष्मा परिवहन का प्रमुख महत्व क्या है? उत्तर: यह अपशिष्ट ऊष्मा को अधिक दक्षता से विद्युत में बदलने और तापवैद्युत प्रदर्शन में सुधार की संभावनाएँ खोलता है |
|
प्रश्न: राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 में वित्तीय सेवा विभाग को किस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला? उत्तर: वित्तीय सेवा विभाग को 300 से कम कार्मिकों वाले मंत्रालयों एवं विभागों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला |
|
प्रश्न: 14-16 सितंबर, 2026 के मध्य वायु सेना के पहले ड्रोनाथॉन-2026 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? उत्तर: ड्रोनाथॉन-2026 का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है |
|
प्रश्न: महिला एशिया कप 2026 का खिताब किस टीम ने जीता और फाइनल में किसे हराया? उत्तर: भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीता |
|
प्रश्न: यूएस ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब हाल ही में किसने जीता और फाइनल में किसे हराया? उत्तर: जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के बेन शेल्टन को हराकर US ओपन 2026 पुरुष एकल खिताब जीता |
|
प्रश्न: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के बाद वर्ष 2027 की BRICS अध्यक्षता कौन-सा देश संभालेगा? उत्तर: वर्ष 2027 में चीन BRICS की अध्यक्षता संभालेगा |
|
प्रश्न: हाल ही में आयोजित क्वाड इंडो-पैसिफिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्या था? उत्तर: इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय सहायता के लिए क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स सहयोग तथा अंतर-संचालनीयता को मजबूत करना था |
|
प्रश्न: तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में पुरुष रिकर्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने? उत्तर: धीरज बोम्मदेवरा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में पुरुष रिकर्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने |
|
प्रश्न: 27वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 किस विद्यालय ने जीती? उत्तर: मणिपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय, उखरूल-1 ने 27वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 जीती |
|
प्रश्न: हाल ही में राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित किया गया? उत्तर: अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा में उनके योगदान के लिए राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
|
प्रश्न: 10 सितंबर, 2026 को मनाए गए विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2026 की थीम और आह्वान क्या थी? उत्तर: इस दिवस की थीम थी “आत्महत्या के बारे में धारणा बदलना” और इसका आह्वान था “बातचीत की शुरुआत करें” |
|
प्रश्न: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र के जिला-स्तरीय आंकड़ों के अनुसार अखिल भारतीय प्रति श्रमिक सकल मूल्य वर्धन (GVA) कितना है? उत्तर: अखिल भारतीय स्तर पर प्रति श्रमिक GVA लगभग ₹1,56,539 अनुमानित किया गया है |
|
प्रश्न: हाल ही में अधिसूचित उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियम, 2026 के तहत ‘पूर्व कीमत’ से क्या आशय है? उत्तर: ‘पूर्व कीमत’ से आशय किसी उत्पाद की पिछले 30 दिनों में दी गई न्यूनतम कीमत से है |
|
प्रश्न: डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) 3.0 का मुख्य उद्देश्य क्या है और इसका क्रियान्वयन किस विभाग द्वारा किया जाएगा? उत्तर: इसका उद्देश्य भूमि अभिलेख प्रणालियों का एकीकरण कर भूमि प्रशासन को अधिक सुगम बनाना है और इसे भूमि संसाधन विभाग द्वारा लागू किया जाएगा |
|
प्रश्न: कर्नाटक के देवनहल्ली में स्थापित MSME प्रौद्योगिकी केंद्र का प्रमुख फोकस किस क्षेत्र पर है? उत्तर: इस प्रौद्योगिकी केंद्र का प्रमुख फोकस इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ESDM) पर है |
|
प्रश्न: सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित धातु-मुक्त कार्बनिक पदार्थ हरित हाइड्रोजन उत्पादन को किस प्रकार बेहतर बनाता है? उत्तर: यह पदार्थ प्रकाश अवशोषण, आवेश पृथक्करण और आवेश परिवहन में सुधार कर सौर ऊर्जा से जल-विभाजन की दक्षता बढ़ाता है |
|
प्रश्न: 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 की थीम क्या है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: इसकी थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है और इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति सामुदायिक स्वामित्व तथा पोषण जागरूकता को मजबूत करना है |
|
प्रश्न: इनोप्रोम इंडिया 2026 में इंडिया स्टील पवेलियन के माध्यम से भारत किन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है? उत्तर: भारत कोकिंग कोल, निकल, विशेष इस्पात और उन्नत प्रौद्योगिकियों सहित इस्पात मूल्य शृंखला के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है |
|
प्रश्न: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा लॉन्च किए गए आधार फेस ऑथेंटिकेशन SDK (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) और सैंडबॉक्स का मुख्य उपयोग क्या है? उत्तर: SDK ऐप्स में आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा देता है, जबकि सैंडबॉक्स प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं के सुरक्षित परीक्षण और सत्यापन के लिए वातावरण प्रदान करता है |
|
प्रश्न: ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 का आयोजन किन संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है और इसकी थीम क्या है? उत्तर: इसका संयुक्त आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) द्वारा किया जा रहा है तथा इसकी थीम “दक्षिण-दक्षिण सहयोग के माध्यम से शुष्कभूमि कृषि का रूपांतरण” है |
|
प्रश्न: उन्नत महासागर अनुसंधान पोत ‘सागर मंथन’ किस मिशन के तहत विकसित किया जा रहा है और इसका प्रमुख उपयोग क्या होगा? उत्तर: ‘सागर मंथन’ डीप ओशन मिशन के वर्टिकल-4 के तहत विकसित किया जा रहा है और इसका उपयोग महासागरीय, भूभौतिकीय तथा समुद्री खनिज अन्वेषण में होगा |
|
प्रश्न: हाल ही में आयोजित भारत और मोरक्को की पहली संयुक्त रक्षा समिति की बैठक में किन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई? उत्तर: इस बैठक में प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, शांति स्थापना, सैन्य चिकित्सा, साइबर रक्षा और रक्षा उद्योगों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई |
|
प्रश्न: खाद्यान्न प्रबंधन के आधुनिकीकरण हेतु भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) तथा भारतीय खाद्य निगम (FCI) के बीच हुए समझौते का प्रमुख उद्देश्य क्या है? उत्तर: इसका उद्देश्य भंडारण हानि कम करना, लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति शृंखला सुधारना और डिजिटलीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं दक्ष बनाना है |
|
प्रश्न: श्री जगन्नाथ मंदिर भूमि प्रबंधन नियम, 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है और ये किस अधिनियम के तहत बनाए गए हैं? उत्तर: इनका उद्देश्य मंदिर की भूमि के प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाना है तथा ये श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1955 के तहत बनाए गए हैं |
|
प्रश्न: भारत-जापान द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन 2026’ कहाँ आयोजित किया जा रहा है और इसमें भारत की ओर से कौन-से प्रमुख लड़ाकू विमान भाग ले रहे हैं? उत्तर: यह अभ्यास जोधपुर में 9 सितंबर से 22 सितंबर, 2026 के मध्य आयोजित हो रहा है और भारत की ओर से इसमें तेजस, सुखोई-30MKI तथा राफेल लड़ाकू विमान भाग ले रहे हैं |
|
प्रश्न: कलिंग रत्न पुरस्कार 2026 से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया और यह पुरस्कार किस संस्था द्वारा प्रदान किया गया? उत्तर: पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को कलिंग रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया, जिसे सरला साहित्य संसद, कटक ने प्रदान किया |
|
प्रश्न: वित्तीय समावेशन में फिनटेक की भूमिका को रेखांकित करते हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किसने और कहाँ किया? उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर, 2026 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया |
|
प्रश्न: रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सितंबर 2026 में लगभग कितनी राशि के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी और इनमें कितनी खरीद भारतीय उद्योग से होगी? उत्तर: DAC ने लगभग ₹1.10 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्ताव मंजूर किए, जिनमें लगभग 98% खरीद भारतीय उद्योग से की जाएगी |
|
प्रश्न: भारत और लक्ज़मबर्ग ने हाल ही में किन प्रमुख उभरते क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की? उत्तर: दोनों देशों ने अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी, उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग, उन्नत सामग्री और जीवन विज्ञान में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की |
|
प्रश्न: भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों की तैनाती तेज करने के लिए नीति आयोग ने कौन-सा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया? उत्तर: नीति आयोग ने ‘प्लेटफॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट’ (PACT) लॉन्च किया, जो माल ढुलाई मांग को समेकित कर शून्य-उत्सर्जन ट्रकों की तैनाती को बढ़ावा देता है |
|
प्रश्न: वर्ष 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ के लक्ष्य वाले तीन वर्षीय रोडमैप के चार प्रमुख स्तंभ कौन-से हैं? उत्तर: खुफिया-आधारित प्रवर्तन, प्रीकर्सर नियंत्रण, मांग एवं हानि में कमी और क्षमता निर्माण इस रोडमैप के चार प्रमुख स्तंभ हैं |
|
प्रश्न: विश्व मानचित्रण के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र महासभा के हालिया प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: वैश्विक भू-भागों का अधिक सटीक और न्यायसंगत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना तथा समान क्षेत्रफल प्रक्षेपों जैसी अधिक प्रतिनिधिक मानचित्रण पद्धतियों को बढ़ावा देना |
|
प्रश्न: मेलघाट और पेंच टाइगर रिजर्व गिद्ध संरक्षण के संदर्भ में क्यों चर्चा में हैं? उत्तर: ये बंदी प्रजनन कार्यक्रम के तहत पाले गए गिद्धों के पुनर्प्रवेश के लिए भारत के सबसे सफल स्थलों के रूप में उभरे हैं, जहाँ जीवित रहने की दर 78% तक दर्ज हुई |
|
प्रश्न: ‘इंडिया वाल्व रजिस्ट्री’ का शुभारंभ किस उद्देश्य से किया गया है? उत्तर: हृदय वाल्व संबंधी उपचारों पर भारत-विशिष्ट चिकित्सीय साक्ष्य तैयार करने, उपचार संबंधी कमियों की पहचान करने और साक्ष्य-आधारित हृदय देखभाल को मजबूत करने के लिए |
|
प्रश्न: इसरो द्वारा लॉन्च किये गए EOS-05 उपग्रह की प्रमुख विशेषता क्या है और इसे किस प्रक्षेपण यान से लॉन्च किया गया? उत्तर: EOS-05 जियोसिंक्रोनस कक्षा के लिए भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह है और इसे GSLV-F17 से लॉन्च किया गया |
|
प्रश्न: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में जारी ‘रक्षा’ (RAKSHA) फ्रेमवर्क का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: ‘रक्षा’ फ्रेमवर्क का उद्देश्य अगले 10 वर्षों में भारत की वैश्विक रक्षा साझेदारियों, सुरक्षा सहयोग और रक्षा निर्यात को मजबूत करना है |
|
प्रश्न: भारत और बेल्जियम ने अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया है? उत्तर: भारत और बेल्जियम ने अगले पाँच वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की दिशा में काम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है |
|
प्रश्न: जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स को निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञता और बाजार नेटवर्क से जोड़ने के लिए कौन-सा रणनीतिक प्लेटफॉर्म शुरू किया गया? उत्तर: जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप्स को निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञता और बाजार नेटवर्क से जोड़ने के लिए ‘बायो-निवेश’ प्लेटफॉर्म शुरू किया गया |
|
प्रश्न: जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को बढ़ाकर किस स्तर पर किया और इसका परिदृश्य क्या रखा? उत्तर: JCR ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को ‘BBB+’ से बढ़ाकर ‘A-’ किया और इसके लिए स्थिर परिदृश्य रखा है |
|
प्रश्न: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है |
|
प्रश्न: जल पर राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने जल-डेटा प्रबंधन के लिए किस तकनीक के उपयोग की सिफारिश की? उत्तर: प्रधानमंत्री ने जल-डेटा के प्रभावी संग्रह, विश्लेषण और प्रबंधन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग की सिफारिश की |
|
प्रश्न: मिजोरम ग्रीन स्कूल्स लीग किस मिशन के तहत शुरू की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: इसे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की स्थायी आदतें विकसित करना है |
|
प्रश्न: प्रशांत द्वीपीय देशों के लिए हाल ही में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त रूप से कितने वित्तीय पैकेज की घोषणा की? उत्तर: अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त रूप से 58 करोड़ अमेरिकी डॉलर के वित्तीय पैकेज की घोषणा की |
|
प्रश्न: SCO के 26वें राष्ट्राध्यक्ष परिषद सम्मेलन में अपनाए गए बिश्केक घोषणा-पत्र में आतंकवाद-रोधी प्रयासों के संदर्भ में किन प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया गया? उत्तर: सीमा-पार आतंकवाद, ऑनलाइन कट्टरपंथ, दोहरे मानदंडों के विरोध और संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया गया |
|
प्रश्न: सेमीकॉन 2.0 योजना के लिए कितना परिव्यय निर्धारित किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: योजना के लिए ₹1.27 लाख करोड़ का परिव्यय निर्धारित है और इसका उद्देश्य समग्र सेमीकंडक्टर पारिस्थितिक तंत्र विकसित करना है |
|
प्रश्न: सिंधु जल संधि पर मध्यस्थता न्यायालय के नवीनतम फैसले को भारत ने किस आधार पर खारिज किया? उत्तर: भारत ने कहा कि मध्यस्थता न्यायालय का गठन अवैध रूप से हुआ है और वह उसके अधिकार-क्षेत्र को मान्यता नहीं देता |
|
प्रश्न: हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल INS निपुण का डिजाइन और निर्माण किसने किया है तथा इससे भारतीय नौसेना की किन प्रमुख क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी? उत्तर: INS निपुण का डिजाइन और निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम ने किया है और इससे गहरे समुद्र में गोताखोरी, जलमग्न अभियान तथा पनडुब्बी बचाव क्षमताएँ बढ़ेंगी |
|
प्रश्न: अगस्त 2026 में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने अपने 43वें स्थापना दिवस पर कितने स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया? उत्तर: C-DOT ने क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन, पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और क्वांटम-सुरक्षित संचार से जुड़े 14 स्वदेशी उत्पादों का अनावरण किया। |
|
प्रश्न: मासिक उपभोग खर्च के पूर्वानुमान एवं विश्लेषण हेतु केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? उत्तर: MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए |
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


