- होम
- सामयिक
- समसामयिकी प्रश्न
- ग्रीन रेटिंग
ग्रीन रेटिंग
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- एकीकृत आवास आकलन की ग्रीन रेटिंग (GRIHA), मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से चलने वाली संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की परियोजना है।
- ग्रीन इमारतें वह संरचनाएं हैं जो पारंपरिक इमारतों की तुलना में अधिक ऊर्जा का उपयोग करती हैं।
- पर्यावरण सूचना प्रणाली (ENVIS), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसे 1982 से लागू किया गया है।
नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:
A |
केवल 2
|
|
B |
केवल 3
|
|
C |
1, 2, 3
|
|
D |
केवल 2 और 3
|
Explanation :
'ग्रीन' इमारतें एक ऐसी इमारत होती हैं जो, अपने डिजाइन, निर्माण या संचालन में, नकारात्मक प्रभाव को कम या समाप्त करती है, और हमारी जलवायु और प्राकृतिक पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। जैसे: सौर ऊर्जा का उपयोग, पानी की कम खपत, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, कम अपशिष्ट पैदा कर गैर-विषाक्त सामग्रियों आदि का उपयोग।
भारत में ग्रीन इमारतों को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत आवास आकलन की ग्रीन रेटिंग (GRIHA), ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (TERI) और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसलिए, कथन 1 गलत है। पर्यावरण सूचना प्रणाली (ENVIS) पोर्टल के अनुसार, इमारतें कुल ऊर्जा खपत का 40% उपयोग करती हैं और ग्रीन इमारतें इसे कम कर सकती हैं। अतः कथन 2 भी गलत है।
पर्यावरण सूचना प्रणाली (ENVIS), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसे 1982 से लागू किया गया है। अतः कथन 3 सही है।
स्रोत:इंडियन एक्सप्रेस
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे