Explanation :
उपजाऊ पदार्थ एक ऐसा पदार्थ है, जिसमें तापीय न्यूट्रॉन द्वारा स्वयं का विखंडन नहीं किया जाता, लेकिन न्यूट्रॉन अवशोषण और बाद के नाभिक रूपांतरणों द्वारा एक विखंडित पदार्थ में परिवर्तित किया जा सकता है।
यूरेनियम 238 की जब न्यूट्रॉन के साथ बमबारी होती है तो यह प्लूटोनियम 239 में परिवर्तित हो जाता है जो कि एक विखंडनीय पदार्थ है। लेकिन, यूरेनियम 238 विखंडनीय पदार्थ नहीं है, यह एक उपजाऊ पदार्थ है।
यूरेनियम-233-विखंडनीय पदार्थ
यूरेनियम-235-विखंडनीय पदार्थ
यूरेनियम-238-विखंडनीय पदार्थ
थोरियम-232-उपजाऊ पदार्थ
थोरियम की भी जब न्यूट्रॉन के साथ बमबारी जाती है तो, वह यूरेनियम-233 में परिवर्तित हो जाता है जो एक विखंडनीय पदार्थ है।
नोट: यूरेनियम 238 प्राकृतिक रूप में पाया जाता है।
प्रश्न का उद्देश्य:
हाल ही में, कैगा (कर्नाटक) परमाणु संयंत्र ने 941 दिनों के लिए निर्बाध संचालन कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। अतः इसकी उपयोगिता को देखते हुए हमने छात्रों का ध्यान परमाणु संयंत्रों और परमाणु ईंधन के विस्तृत स्वरूपों की ओर आकृष्ट करना है।
स्रोत: द हिन्दू