समसामयिकी प्रश्न - 01 November 2021

विज्ञान प्रौद्योगिकी

न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन


न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन(Pneumococcal conjugate vaccine) के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. न्यूमोकोकल वैक्सीन एक विशिष्ट प्रकार के फेफड़ों के संक्रमण जैसे- निमोनिया को रोकने की एक विधि है। यह न्यूमोकोकल रोग से सुरक्षा प्रदान करती है जो बच्चों और वयस्कों दोनों को न्यूमोकोकल रोग से बचा सकती है।
  2. यह वैक्सीन न्यूमोकोकी कुल (Pneumococci Family) के कई जीवाणुओं के मिश्रण से तैयार की गई है, जिन्हें निमोनिया का कारण माना जाता है, इसलिये वैक्सीन के नाम में 'कॉन्जुगेट' शामिल है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के बारे में निम्न में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

  1. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना 1956 में अपराध और अपराधियों की सूचना के संग्रह के रूप मेंकोठारी समिति की राष्ट्रीय पुलिस कमीशन (1977-1981) तथा गृह मंत्रालय की टॉस्क फोर्स को दी गई सिफारिशों के आधार पर की गई थी।
  2. NCRB देश भर में अपराध के वार्षिक व्यापक आँकड़े ('भारत में अपराध' रिपोर्ट) एकत्रित करता है।
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

विज्ञान प्रौद्योगिकी

मानवयुक्त महासागर मिशन ‘समुद्रयान’


हाल ही में भारत का पहला मानवयुक्त महासागर मिशन ‘समुद्रयान’ लॉन्च किया गया है। इस मिशन के संदर्भ में कौन सा/ से कथन सही है/हैं-

  1. समुद्रयान मिशन को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
  2. इस मिशन का उद्देश्य गहरे समुद्र में अन्वेषण और दुर्लभ खनिजों के खनन के लिये पनडुब्बी के माध्यम से व्यक्तियों को भेजना है।
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

अंतरराष्ट्रीय

परिवर्तन के प्रभावों की रिपोर्ट


दुनिया का ऐसा पहला देश कौन सा है जिसने अपने व्यवसाय पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की रिपोर्ट करने के लिये बैंकों, बीमा कंपनियों और निवेश प्रबंधकों हेतु कानून पारित किये हैं?

A
ऑस्ट्रेलिया
B
न्यूजीलैंड
C
जापान
D
फिनलैंड

आर्थिकी

शक्तिकांत दास


केंद्र सरकार ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल कब तक बढ़ा दिया है?

A
दिसंबर 2022
B
सितंबर 2023
C
दिसंबर 2024
D
दिसंबर 2025

विज्ञान प्रौद्योगिकी

कार्बन डाइऑक्साइड


भारतीय वैज्ञानिकों ने कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को किस गैस में परिवर्तित करने के लिये एक प्रकाश-रासायनिक विधि/प्रकाश उत्प्रेरक (Photocatalyst) विकसित किया है?

A
मीथेन
B
प्रोपेन
C
ब्यूटेन
D
कार्बन मोनोऑक्साइड उत्तर-A

अंतरराष्ट्रीय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) ने अपनी कंपनी का नाम बदला


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी का नाम बदलकर कर दिया है-

A
मेटा
B
बीटा
C
मैक्स
D
जागसा

राष्ट्रीय

​केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास


केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार भारत के किस शहर ने सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन का पुरस्कार जीता है?

A
जयपुर
B
नागपुर
C
सूरत
D
बेंगलुरु

Submit