समसामयिकी प्रश्न - 17 November 2021

राष्ट्रीय

स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम


'स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम' गैर-कृषि क्षेत्र में छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और उनके परिवारिक सदस्यों का समर्थन करता है। यह कार्यक्रम किस योजना के तहत उप-योजना है?

A
दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
B
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान
C
स्टार्टअप इंडिया योजना
D
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना

सार-संक्षेप

जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2021


एम मुकुंदन की अंग्रेजी में अनुवादित 'दिल्ली: ए सोलिलोक्यी' (Delhi: A Soliloquy) ने 'जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2021' जीता है। एम मुकुंदन किस भाषा के लेखक हैं?

A
तेलुगू
B
कन्नड
C
तमिल
D
मलयालम

विज्ञान प्रौद्योगिकी

पहली बार उभरने वाला महाद्वीपीय भू-भाग


पीएनएएस (PNAS) जर्नल में प्रकाशित भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार लगभग 3.2 अरब साल पहले पहली बार उभरने वाला महाद्वीपीय भू-भाग झारखंड का यह क्षेत्र हो सकता है।

A
कोडरमा
B
हजारीबाग
C
सिंहभूम
D
धनबाद

Submit