समसामयिकी प्रश्न - 22 December 2021

खेल

बैलोन डी'ओर पुरस्कार 2021


हाल में अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार पुरुषों का बैलोन डी'ओर पुरस्कार 2021 जीता, जबकि बार्सिलोना की 27 वर्षीय मिडफील्डर एलेक्सिया पुटेलास ने महिलाओं का बैलोन डी'ओर जीता। यह पुरस्कार किस पत्रिका द्वारा दिया जाता है?

A
जर्मनी फुटबॉल
B
फ्रांस फुटबॉल
C
दुबई फुटबॉल
D
विजडन

राष्ट्रीय

'वी थिंक डिजिटल' कार्यक्रम


साइबर दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, हाल में किसने 'वी थिंक डिजिटल' कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन उत्पीड़न, पीछा करना, वित्तीय धोखाधड़ी जैसे साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर संकटग्रस्त महिलाओं की मदद के लिए एक ऑनलाइन संसाधन केंद्र शुरू किया है?

A
केंद्रीय महिला एवं बल विकास मंत्रालय
B
नीति आयोग
C
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
D
राष्ट्रीय महिला आयोग

आर्थिकी

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना


श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा लोक सभा में दी गई जानकारी के अनुसार ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ (ABRY) के तहत सबसे अधिक लाभार्थियों वाले राज्यों की सूची में सबसे ऊपर कौन सा राज्य है?

A
महाराष्ट्र
B
पश्चिम बंगाल
C
केरल
D
उत्तर प्रदेश

Submit